शुकतीर्थ में नौ दिवसीय श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ, मोरारी बापू के श्रीमुख से बही भक्ति की गंगा

Share :

शुकतीर्थ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पवित्र तीर्थ नगरी शुकतीर्थ स्थित शुकदेव आश्रम के प्रांगण में शनिवार को विश्वविख्यात संत पूज्य मोरारी बापू के श्रीमुख से नौ दिवसीय श्रीराम कथा का भव्य एवं विधिवत शुभारंभ हुआ। धार्मिक आस्था और श्रद्धा से ओतप्रोत इस आयोजन में देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य यजमान एनआरआई चेतन भाई ने सपत्नीक व्यासपीठ के पूजन एवं माल्यार्पण के साथ किया। इसके पश्चात उन्होंने पूज्य मोरारी बापू का सम्मानपूर्वक माल्यार्पण कर कथा का विधिवत आरंभ कराया।

इस अवसर पर शुकधाम पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद सरस्वती, हनुमदधाम पीठाधीश्वर स्वामी केशवानंद महाराज, गायत्री तपोनिष्ठ जनार्दन स्वरूप ब्रह्मचारी, हरिद्वार से पधारे पूज्य हनुमान दास महाराज, दंडी आश्रम के संचालक मनोहर लाल भारद्वाज एवं कथा व्यास अचल कृष्ण शास्त्री सहित अनेक संत-महात्माओं के करकमलों से दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। श्री रामकथा समिति के जिनेन्द्र गर्ग, प्रदीप जिंदल, अमित गोयल, सत्यप्रकाश रेशू आदि ने भी व्यासपीठ पूजन में सक्रिय सहभागिता निभाई। शुकधाम पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद सरस्वती जी ने अपने संबोधन में श्रद्धालुओं को आशीर्वचन देते हुए आत्मसाक्षात्कार और परोपकार के महत्व पर प्रकाश डाला। कथा के प्रथम दिवस पूज्य मोरारी बापू ने पतितपावनी भागीरथी गंगा को नमन करते हुए शुकदेव जी की तपस्थली शुकतीर्थ की पावन भूमि को प्रणाम किया। साथ ही सच्चे संत के रूप में स्वामी कल्याणदेव जी को श्रद्धाभाव से स्मरण करते हुए कथा का आरंभ किया। बापू ने रामचरितमानस की चौपाइयों—“सुक सनकादि भगत मुनि नारद…” को आधार बनाते हुए इस कथा का नामकरण “मानस शुकतीर्थ” किया। उन्होंने कहा कि शुकतीर्थ शब्द की बार-बार अनुभूति होने के कारण यह नाम स्वाभाविक रूप से उदित हुआ है। अपने प्रवचन में बापू ने स्वामी ओमानंद सरस्वती जी के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके संबोधन में आत्मसाक्षात्कार और परोपकार का जो भाव प्रकट हुआ है, वह उनके संतत्व की विराटता को दर्शाता है। उन्होंने पूज्य स्वामी कल्याणदेव जी द्वारा रामकथा को दिए गए वात्सल्यपूर्ण सम्मान का भी स्मरण किया।

मोरारी बापू ने शुकतीर्थ की दिव्यता का वर्णन करते हुए कहा कि यह भूमि साधना, श्राद्ध, तर्पण और भागवत श्रवण के लिए अत्यंत पवित्र है। उन्होंने अपने पूर्व अनुभव साझा करते हुए बताया कि उत्तराखंड यात्रा के दौरान आनंदमयी मां के सानिध्य में यहां प्रवास का अवसर मिला, जहां रात्रि में श्रीमद्भागवत के दशम स्कंध का पाठ कर आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त हुई। उन्होंने कहा कि शुकतीर्थ जैसी सिद्ध और शुद्ध भूमि पर पुनः कथा करने का अवसर मिलना सौभाग्य की बात है। चेतन भाई की कथा के प्रति श्रद्धा और अधिकाधिक कथालाभ की भावना के चलते इस आयोजन का संकल्प लिया गया। बापू ने आयोजन से जुड़े सभी सहयोगियों, विशेष रूप से पिंकी एवं उनकी टीम की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने पूरे समर्पण और प्रसन्नता के साथ कथा की तैयारी की है। साथ ही कथा के आयोजकों को आशीर्वाद प्रदान किया। अंत में उन्होंने कहा कि “मानस शुकतीर्थ” कथा के माध्यम से उक्त चौपाइयों के आश्रय में शुकतीर्थ की महिमा का विस्तारपूर्वक स्मरण और वर्णन किया जाएगा। इस अवसर पर समूचा शुकतीर्थ भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर दिखाई दिया।

उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में अभी 24 जून तक रहेगा ग्रीष्मकालीन अवकाश

लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश में अभी भीषण गर्मी और लू (हीटवेव) को देखते हुए बेसिक शिक्षा परिषद के सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल 24 जून 2026 तक बंद रहेंगे। अपर मुख्य सचिव, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा की ओर से ग्रीष्मकालीन अवकाश के कैलेंडर को बढ़ा दिया गया है। ऐसे में

ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को रूट मार्शलों को किया ब्रीफ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर के निर्देशों के क्रम में जनपद में ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने तथा यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आरटीसी योजना लागू की जा रही है। इसके तहत जनपद के प्रमुख मार्गों को चिन्हित करते हुए 11जून से 31 जून तक

बसेडी में 44.56 करोड से शुरू हुआ जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय का निर्माण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के छपार क्षेत्र के गांव बसेडी में जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय बनाने का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस छात्रावास विद्यालय को बनाने के लिए 30 बीघा भूमि का चयन किया गया है। वहीं विद्यालय बनाने के लिए शासन स्तर से 44.56 करोड का बजट भी मिला है। इसे कार्यदायी

खेतों से मोटर चोरी करने के आरोपियों को पथरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। खेतों से पानी की मोटर चोरी के प्रकरण कार्यवाही करते हुए थाना पथरी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गयी 5 मोटर बरामद की हैं। 15 जून को ग्राम टिहरी भागीरथी नगर भाग-2 निवासी गुरदीप सिंह पुत्र खेम सिंह ने खेत से पानी की मोटर चोरी कर लिए जाने के

गौरक्षा कानून बनाने को लेकर हरिद्वार से दिल्ली तक कांवड़ यात्रा निकालेगा महावतार बालाजी ट्रस्ट

हरिद्वार (रिपोर्टर)। महावतार बाबाजी ट्रस्ट के अध्यक्ष नवीन कुमार घनघस ने प्रैस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर गौरक्षा कानून लागू किए जाने की मांग को लेकर शिवरात्रि के अवसर पर हरिद्वार से दिल्ली रामलीला मैदान जंतर मंतर तक विशाल कावड़ यात्रा के आयोजन की जानकारी देते हुए बताएं कि 11 अगस्त

साईकिल से सद्भावना यात्रा पर निकले कर्नाटक के नागराज गोड़ा पहुंचे हरिद्वार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। विश्व शांति, देश भक्ति, गौ सेवा, पानी बचाओ हरियाली बढ़ाओ एवं सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए 6 वर्षों से लगातार साईकिल पर सद्भावना यात्रा कर रहे कनार्टक के नागराज गोड़ा मंगलवार को हरिद्वार पहंुचे। नागराज गोड़ा ने बताया कि वे साइकिल से अब तक 20 राज्यों की यात्रा साइकिल से कर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal