मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ग्रेन चैंबर पब्लिक स्कूल जूनियर विंग में अभिभावकों के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम प्रारंभ किया गया जिसमें कक्षा एक से चार तक के छात्र-छात्राओं के अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस प्रोग्राम में विद्यालय की हेडमिस्ट्रेस श्रीमती ममता चौहान जी ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए छात्र जीवन के विकास के लिए स्कूल और घर के संबंध को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। छात्र-छात्राओं में नैतिक मूल्यों के विकास में अभिभावकों का बहुत अधिक योगदान है। विद्यार्थियों को समय से स्कूल पर पहुँचना, समय पर उठना, समय पर गृह कार्य पूरा करना व नैतिक मूल्यों, आदतों व रुचियों का विकास किस प्रकार हो सकता है इस विषय पर विस्तार से चर्चा की गई। अंत में विद्यालय की हेडमिस्ट्रेस ममता चौहान जी ने छात्रों के नियमित अध्ययन पर बल दिया और उसके लिए अभिभावकों को समय सारणी बनाकर अपने बच्चों को अध्ययन के लिए आग्रह किया। हेडमिस्ट्रेस ने छात्र जीवन की विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु भी अभिभावकों से बात की। सभी अभिभावकों ने ओरिएंटेशन प्रोग्राम में की गई चर्चाओं को बहुत लाभप्रद व महत्वपूर्ण बताया अंत में हेडमिस्ट्रेस ने सभी अभिभावकों को जलपान करवाकर उनके सहयोग के लिए आभार प्रकट किया।

मुजफ्फरनगर-कांवड़ कंट्रोल रूम बना मां-बेटी के लिए मददगार, छह घंटे बाद फिर से हुआ मिलन
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ में बिछड़ने की घटनाओं से निपटने के लिए जिला पुलिस प्रशासन द्वारा बनाई व्यवस्था एक बार फिर कारगर साबित हुई। रामपुर तिराहा के अस्थायी थाने और शिवचौक कांवड़ कंट्रोल रूम की त्वरित कार्रवाई से छपार क्षेत्र में अपनी मां से बिछड़ी 16 वर्षीय कांवड़िया युवती को






