हरिद्वार (रिपोर्टर)। हर की पैड़ी पर गंगा आरती देखने आयी विदेशी महिला का गुम हुआ मोबाइल पुलिस ने कुछ ही घंटों में रिकवर कर महिला को सौंप दिया। मोबाइल वापस पाकर महिला ने पुलिस का आभार जताया। डॉर्प्स स्ट्रीट नीदरलैंड निवासी विदेशी महिला ऐना दाविट पत्नी बास्टियन मंगलवार की शाम हरकी पैड़ी पर गंगा आरती आई थी। आरती के पश्चात भीड़भाड़ में महिला का कीमती मोबाइल फोन खो गया। मोबाइल में महिला महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट आदि थे। मोबाइल का पता न लगने पर महिला ने पुलिस चौकी हरकी पैड़ी से संपर्क कर मदद की गुहार लगाई। हरकी पैड़ी चौकी प्रभारी संजीत कंडारी ने कांस्टेबल नितिन रावत व भूपेंद्र गिरी को मोबाइल तलाश करने में लगाया। काफी खोजबीन के पश्चात पुलिसकर्मियों ने बुधवार को मोबाइल फोन बरामद कर लिया। इसके बाद विदेशी महिला ऐना दाविट को चौकी बुलाकर मोबाइल फोन उनके सुपुर्द कर दिया गया। मोबाइल वापस मिलने पर महिला ने हरिद्वार पुलिस का आभार जताया है।

पांडव कुमार हत्याकांड पर मिथिला समाज में आक्रोश, शीतला माता घाट पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित
हरिद्वार (रिपोर्टर)। दिल्ली में बिहार निवासी पांडव कुमार की निर्मम हत्या की खबर से मिथिला समाज में शोक और आक्रोश का माहौल है। घटना के विरोध में मिथिला एकता मंच के पदाधिकारियों और सदस्यों ने शीतला माता घाट पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष






