मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। हिन्दू सुरक्षा सेवा संघ जिला कार्यकारणी ने जिला अध्यक्ष शैंकी धीमान एवं कार्यकारी जिलाध्यक्ष अंकित कुमार के नेतृत्व में गौ माता को राष्ट्र माता घोषित किए जाने के संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। प्रधानमंत्री भारत सरकार एवं मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के नाम जिलाधिकारी एवं उप जिलाधिकारी सदर तहसील, उप जिलाधिकारी बुढ़ाना तहसील, उप जिलाधिकारी खतौली को सुपर ज्ञापन में गौ रक्षकों ने जनहित में इस मांग को पूर्ण करने की आवाज उठाई।

ज्ञापन में संघ ने कहा कि भारतवर्ष की संस्कृति, सभ्यता ओर परंपरा में गौ माता का स्थान अत्यंत पूज्यनीय, सम्माननीय एवं महत्वपूर्ण रहा है! प्राचीन काल से ही गौ माता को भारतीय समाज में मातृत्व, समृद्धि, पोषण, सेवा ओर करुणा का प्रतीक माना गया है! हमारे वेद, पुराण, शास्त्र तथा धार्मिक ग्रंथों में गौ माता की महिमा का विस्तृत वर्णन मिलता है! गौ माता भारतीय समाज को एकता, सेवा, सह-अस्तित्व ओर प्रकृति संरक्षण का संदेश देती है ! अतः राष्ट्रहित, संस्कृति संरक्षण तथा आने वाली पीढ़ियों को भारतीय मूल्यों से जोड़ने के उद्देश्ये से गौ माता को राष्ट्र माता किया जाना समय की मांग है! संघ ने प्रमुख मांगे की गौ माता को विधिवत राष्ट्र माता घोषित किया जाए,गौवंश संरक्षण हेतु कठोर एवं प्रभावी कानून बनाए जाए, देशभर में गौशालाओं के विकास एवं संरक्षण हेतु विशेष योजनाएं लागू की जाए, गौ आधारित प्राकृतिक खेती, जैविक उत्पात एवं ग्रामीण रोजगार को बढ़ावा दिया जाए,विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में भारतीय संस्कृति एवं गौ संरक्षण संबंधी जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाए!

ज्ञापन के दौरान जिला प्रभारी अंशुल तायल ,जिला अध्यक्ष शैंकी धीमान,जिला कार्यकारी अध्यक्ष अंकित कुमार,जिला उपाध्यक्ष शुभम राठी,जिला मंत्री हरिभान सिंह,सदर तहसील मंत्री सोनू कुमार,कार्यकारणी सदस्य राम सिंह,टिंकू सैनी, अभिषेक,राजेंद्र तायल,पुष्पेंद्र शर्मा, नितिन सैनी, गो रक्षक मोनू आदि उपस्थित रहे!

एसडी कॉलेज ऑफ़ मैनेजमेंट में “नारी नहीं अबला, शक्ति का स्वरूप है” विषय पर आयोजित नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एसडी कॉलेज ऑफ़ मैनेजमेंट स्टडीज के सांस्कृतिक क्लब कलाकृति मंच के तत्वावधान में महिला सशक्तिकरण विषय पर आधारित एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। नाटक का शीर्षक “नारी का सम्मान – देश का अभिमान” रहा, जिसने उपस्थित दर्शकों को भावुक करते हुए समाज में सकारात्मक संदेश देने का कार्य किया। इस






