हरिद्वार (रिपोर्टर)। एक जरा सी कोशिश ट्रस्ट द्वारा उद्धेश्वर पब्लिक स्कूल ज्वालापुर में आज की सतर्कता कल सुरक्षा विषय पर बालिकाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य, पुलिस, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आदि विभागों के अधिकारियों ने प्रतिनिधित्व कर बालिकाओं को जागरूक किया। एक जरा सी कोशिश ट्रस्ट की अध्यक्ष राखी सजवान ने बताया कि सतर्कता एक आदत है, और सुरक्षा उसका परिणाम। इसलिए सबको सतर्कता की आदत डालनी आवश्यक है। बहादराबाद ब्लॉक के आरबीएसके की डा.सुषमा त्रिपाठी ने छात्राओं को हेल्थ एवं हाइजीन तथा किशोर आयु में आने वाली समस्याओं हार्माेनल डिसबैलेंस, एनीमिया आदि से होने वाले मानसिक तनाव व शारीरिक असंतुलन की जानकारी उपलब्ध करायी और उपचार बताया। कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं को ओआरएस एवं आयरन सिरप भी उपलब्ध कराया गया। ज्वालापुर कोतवाली के सब इंस्पेक्टर मनीष भंडारी ने छात्रों को साइबर क्राइम, गौरा शक्ति एप, पोक्सो एक्ट 2012 की जानकारी दी और बताया कि मित्र पुलिस उनकी सुरक्षा एवं सहयोग के लिए सदैव तत्पर है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से एएलडीसी आदिल ने छात्रों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाओं एवं सेवाओं, नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 के संबंध में जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग की काउंसलर रीता ने बालिकाओं को 10 से 19 वर्ष में होने वाले शारीरिक एवं मानसिक परिवर्तन, फोकस बनाने के टिप्स दिए। कार्यक्रम में राखी सजवान, रंजन सैनी, आदिल, एसआई मनीष भंडारी, स्कूल की प्रिंसिपल आरती गौतम, डा.सुषमा त्रिपाठी, काउंसलर रीता रानी, बबीता शर्मा, सुषमा सिंह, मोनिका सिंह, श्रेया चौहान, मदीहा, मीनाक्षी चौहान, अनुराग, दीपक, अभिषेक आदि मौजूद रहे।

समर्पित युवा समिति की रक्त सेवा को फिर मिला सम्मान
मुज़फ़्फ़रनगर (रिपोर्टर)। रक्तदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति को फिर से सम्मानित किया गया। जिला अस्पताल मुजफ्फरनगर में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ तेवतिया ने प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर समर्पित युवा समिति के सदस्य मनी पटपटिया एवं वैभव मदन को पुरस्कृत किया गया। साथ ही






