संत समाज ने दी साकेतवासी बाबा नृसिंह दास महाराज को श्रद्धांजलि

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साकेतवासी बाबा नृसिंह दास महाराज की 21वीं पुण्यतिथी पर संत समाज ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रवणनाथ नगर स्थित श्री गुरूसेवक निवास उछाली आश्रम में आश्रम के परमाध्यक्ष श्रीमहंत विष्णुदास महाराज के संयोजन एवं श्री रामानंदीय श्री वैष्णव मंडल के सानिध्य में आयोजित गुरू स्मृति महोत्सव के समापन पर आयोजित संत समागम के दौरान साकेतवासी बाबा नृसिंह दास महाराज ढेरियां वाले को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए अखिल भारतीय वैष्णव अखाड़ा परिषद एवं निर्मोही अनी अखाड़े के अध्यक्ष श्रीमहंत राजेंद्रदास महाराज ने कहा कि साकेतवासी बाबा नृसिंह दास महाराज ढेरियां वाले महाराज संत समाज की दिव्य विभूति और महान आत्मा थे। उन्होंने कहा कि श्रीमहंत विष्णुदास महाराज की उनके गुरूदेव बाबा नृंिसंह दास महाराज के प्रति अगाध श्रद्धा सभी के लिए प्रेरणादायी है। युवा संतों को इससे प्रेरणा लेनी चाहिए। सोनीपत सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि साकेतवासी बाबा नृसिंह दास महाराज अपने दिव्य ज्ञान से सनातन धर्म संस्कृति और आध्यात्मिकता को आगे बढ़ाया। अध्यात्म और धर्म संस्कृति के विलक्षण विद्वान ब्रह्मलीन चन्द्र स्वामी महाराज के विचार और शिक्षाएं सदैव सभी को प्रेरणा देती रहेंगी। महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद ने कहा कि सनातन धर्म संस्कृति के संरक्षण संवर्द्धन और संत परंपरांओं को आगे बढ़ाने में साकेतवासी बाबा नृसिंह दास महाराज का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए मानव कल्याण का संकल्प ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। श्रीमहंत विष्णुदास महाराज ने सभी संत महापुरूषों और अतिथीयों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि धर्म, ज्ञान, भक्ति व अध्यात्म के लिए जीवन समर्पित करने वाले पूज्य गुरूदेव साकेतवासी बाबा नृसिंह दास महाराज विलक्षण संत थे। उन्होंने कहा कि गुरूदेव के दिखाए मार्ग पर चलते हुए आश्रम की सेवा संस्कृति को आगे बढ़ाना ही उनके जीवन का लक्ष्य है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्रीमहंत कमल नयन दास महाराज अयोध्या वाले ने कहा कि साकेतवासी बाबा नृसिंह दास महाराज त्याग, तपस्या और सेवा की प्रतिमूर्ति थे। महंत प्रेमदास, महंत प्रमोद दास, महंत सूरज दास, महंत नारायण दास पटवारी ने सभी संतों और अतिथीयों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन स्वामी हरिहरानंद ने कियां इस अवसर पर स्वामी शंकर महादेव, जगद्गुरू दलीप दास, स्वामी अनंतानंद, कथाव्यास चिन्मयानंद बापू, महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी, महंत गोविंद दास, स्वामी भगवत स्वरूप, महंत राघवेंद्र दास, महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश, महंत प्रेमदास, महामंडलेश्वर स्वामी संतोषानंद, महंत अरूण दास, बाबा हठयोगी, महंत दुर्गादास, श्रीमहंत दयाराम दास, महामंडलेश्वर स्वामी गंगादास, स्वामी सुतिक्ष्ण मुनि, स्वामी रविदेव शास्त्री, स्वामी दिनेश दास, मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्र, पूर्व मेयर मनोज गर्ग, भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, अभिषेक गौड़, डा,नरेश चौधरी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त मौजूद रहे।

25वीं हरियाणा स्टेट कराटे चैंपियनशिप में *सिहान राजेश कौशिक रैफरी एवं जज नियुक्त

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में 25 से 27 सितंबर 2026 तक आयोजित होने वाली 25वीं हरियाणा स्टेट कराटे चैंपियनशिप में मुजफ्फरनगर के सिहान राजेश कौशिक को रैफरी एवं जज के रूप में टेक्निकल ऑफिशियल की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रतियोगिता का आयोजन हरियाणा स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन द्वारा किया जा रहा है, जो हरियाणा

शहर में ठप हुई पेयजलापूर्ति, कई क्षेत्रों में पानी न आने से हा-हाकार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पालिका क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालने वाली नगरपालिका के जलकल विभाग की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। नए और पुराने ठेकेदारों के बीच चल रही खींचतान का खामियाजा शहर की जनता को भुगतना पड़ा और ट्यूबवेलों की स्वचालित संचालन व्यवस्था ठप हो जाने से करीब 24

पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से SVM डिग्री कॉलेज में यज्ञ का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। SVM Degree College of Yoga and Health Sciences में योग विभाग द्वारा पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से यज्ञ का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्राचार्य महोदय के अनुमोदन एवं आशीर्वाद से तथा योग विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. प्रियांशी कौशिक के निरीक्षण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में असिस्टेंट प्रोफेसर श्री

खतौली क्षेत्र में गरज एमडीए का महाबली, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के विकास क्षेत्र खतौली में मंडलायुक्त सहारनपुर मण्डल सहारनपुर की प्रेरणा से एवं उपाध्यक्ष प्रणता ऐश्वर्या के आदेशों के अनुपालन में आज अवैध भू-स्वामी/प्लॉटिगकर्ता नवीन प्रधान व भीम, द्वारा स्थल- राजेश फार्म हाउस के पीछे, मीरापुर रोड ग्राम गंगधाडी, खतौली जिला मुजफ्फरनगर में लगभग 10 बीघा, आलोक गोयल, इमरान प्रधान

एसडी कॉलेज ने अंतर-महाविद्यालयीय शतरंज टूर्नामेंट में प्रथम स्थान किया प्राप्त

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एस.डी. कॉलेज की शतरंज टीम ने अंतर-महाविद्यालयीय शतरंज टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। टीम के खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट खेल कौशल, रणनीति, अनुशासन एवं खेल भावना का परिचय दिया। इस शानदार उपलब्धि पर प्रो. डॉ. सुधीर कुमार पुंडीर, प्राचार्य, एस.डी. कॉलेज

सनातन धर्म महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना मनाया गया स्थापना दिवस

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म महाविद्यालय मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) स्थापना दिवस उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सुधीर कुमार पुंडीर के दिशा-निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) अधिकारी डॉ. प्रीतम सिंह द्वारा किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय सेवा योजना

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal