चारधाम यात्रा में व्यवस्थाओं को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा ने सरकार पर उठाए सवाल

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने चारधाम यात्रा में व्यवस्थाओं को लेकर सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। आलोक शर्मा ने कहा कि व्यापारियों, होटल और पर्यटन व्यवसायियों सहित सभी चारधाम यात्रा का इंतजार करते हैं। लेकिन शुरूआत में ही सामने आ रही व्यवस्थाओं में कमी से सभी की चिंता बढ़ गयी है। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तराखंड का प्रवेश द्वार होने के बावजूद हरिद्वार में सड़क खुदी पड़ी हैं। बद्री केदार समिति सीईओ का पद रिक्त है। बद्रीनाथ में हार्ट का डॉक्टर नहीं है। व्यापारियों को गैस सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं। पेट्रोल डीजल की किल्लत की सूचनाएं भी आ रही हैं। आलोक शर्मा ने कहा कि चारधाम यात्रा उत्तराखंड का गौरव है। स्थानीय व्यापारियों को चारधाम यात्रा से काफी उम्मीदें रहती हैं। लेकिन शुरूआती चरण में ही यात्रीयों की संख्या में गिरावट से व्यापारी सकते में हैं। यदि यात्रा धामी पड़ी तो व्यापारियों को नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन व्यवस्थाओं को दुरूस्त करे। मेडिकल और बेसिक फेसिलिटी को मजबूत करे। उन्होंने कहा कि श्रद्धालु भी नियमों का पालन करें और अपनी बारी के अनुसार ही दर्शन पूजन कर सहयोग करें। प्रैसवार्ता में सोम त्यागी, मनोज सैनी, संजय सैनी, विकास चंद्रा, सागर बेनीवाल आदि कांग्रेस नेता भी मौजूद रहे।

गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर स्काउट-गाइड द्वारा समाज सेवा कार्य संपन्न

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रादेशिक मुख्यालय तथा प्रादेशिक मुख्यायुक्त डॉ. प्रभात कुमार के आदेशानुसार एवं जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में समाज सेवा गतिविधियों के अंतर्गत गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सहयोग से स्काउट-गाइड द्वारा व्यापक समाज सेवा कार्य संपन्न किया गया। इस अवसर पर स्काउट

मंत्री कपिल देव ने शुकतीर्थ आश्रम में संत श्री गुरु रविदास समरसता दीपयज्ञ कार्यक्रम में किया सहभाग

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय जनता पार्टी संगठन के निर्देशानुसार आयोजित “संत श्री गुरु रविदास समरसता दीपयज्ञ” कार्यक्रम के अंतर्गत उत्तर प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने पावन शुकतीर्थ आश्रम में आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने ग्रामवासियों के

भारतीय कृषि को दीर्घकालिक, व्यावहारिक एवं किसान-हितैषी सुधारों की आवश्यकता : अशोक बालियान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक बालियान ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र भेजकर कहा है कि भारतीय कृषि को केवल आंदोलनों और अल्पकालिक निर्णयों के बजाय दीर्घकालिक, व्यावहारिक एवं किसान-हितैषी सुधारों की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) द्वारा बिजली निजीकरण विधेयक 2025, बीज विधेयक 2025,

सोनार समाज का शीघ्र होगा पारिवारिक सम्मेलन, सम्मेलन मे तय होंगी 2027 चुनाव क़ी रणनीति

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)‌ श्री मेढ क्षत्रिय सोनार समाज समन्वय समिति मुज़फ्फरनगर के तत्वावधान में मुज़फ्फरनगर पंचमुखी सर्राफा बाजार मे सोनार समाज क़ी एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद के बिखरे सुनार समाज को जागरूक कर एकजुट किए जाने को लेकर चर्चा की गई, साथ ही जनपद मुजफ्फरनगर के समस्त सोनार समाज को संगठित किये

बीएचईएल ने हासिल किया आठ गैस टबाईन जेनरेटर पैकेज की आपर्ति, निर्माण और पर्यवेक्षण का आर्डर

हरिद्वार (रिपोर्टर)। बीएचईएल ने नाइजीरिया के डांगोटे पेट्रोलियम रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स फ्री जोन एंटरप्राइज से आठ (8) गैस टर्बाइन जेनरेटर पैकेजों की आपूर्ति और उनके निर्माण एवं चालू करने (कमीशनिंग) के पर्यवेक्षण का एक महत्वपूर्ण ऑर्डर हासिल किया है। कड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा के बीच यह ऑर्डर, डांगोटे समूह के हिस्से – डांगोटे पेट्रोलियम रिफाइनरी एंड

हरिद्वार जिला पॉश समिति की अध्यक्ष व सदस्यों ने किया गंगा पूजन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कार्य स्थल पर महिलाओं की सुरक्षा और उनके आत्मसम्मान की रक्षा के लिए भारत सरकार द्वारा बनाए गए पॉश एक्ट की हरिद्वार जिला स्तरीय समिति की अध्यक्ष डा.मनु शिवपुरी, सदस्य शशी शर्मा व एडवोकेट रश्मि उपाध्याय ने हरकी पैड़ी पर गंगा पूजन और आरती कर निष्पक्ष कर्तव्य निर्वहन का आशीर्वाद प्राप्त किया। जिला

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal