महिलाओं के सम्मान और अधिकारों से नहीं होगा कोई समझौता: मंत्री सोमेंद्र तोमर

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राज्य मंत्री उर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा विभाग उत्तर प्रदेश सरकार व जनपद प्रभारी मंत्री डॉक्टर सोमेंद्र तोमर ने महिलाओं के अधिकारों को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के मुद्दे पर सरकार पूरी तरह गंभीर है और किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा। गांधी कालोनी बारात घर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं। “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” को उन्होंने महिला सशक्तिकरण की दिशा में क्रांतिकारी पहल बताते हुए कहा कि इससे महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी और मजबूत होगी। उन्होंने विपक्षी दलों—कांग्रेस और समाजवादी पार्टी—पर निशाना साधते हुए कहा कि इन दलों ने हमेशा महिला हितों के मुद्दे पर नकारात्मक राजनीति की है, जबकि वर्तमान सरकार जमीनी स्तर पर काम कर रही है।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी, जिला महामंत्री संजय गर्ग, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कविता सैनी, जिला मंत्री एवं संयोजक ममता अग्रवाल भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के संयोजक के रूप में अंजली चौधरी, आंचल तोमर, श्वेता कौशिक और विशाल गर्ग ने आयोजन की जिम्मेदारी संभाली। वहीं निवेदक के रूप में मितिका गर्ग पूर्व जिला कोषाध्यक्ष, महिला मोर्चा, निदेशक केन्द्रीय उपभोक्ता भंडार एवं पूर्व सभासद का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में मातृशक्ति की उपस्थिति रही। मंत्री सोमेंद्र तोमर ने सभी महिलाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी जागरूकता और भागीदारी समाज और राष्ट्र को सशक्त बनाने की असली ताकत है।

अधिकारों और राजनीतिक भागीदारी के लिए संगठित होकर संघर्ष करना होगा-धर्मपाल सिंह

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ओबीसी समाज बैठक का आयोजन न्यू हरिद्वार स्थित सैन धर्मशाला में किया गया। बैठक की अध्यक्षता जाट समाज के अध्यक्ष चौधरी विनोद मलिक एवं संचालन सैन धर्मशाला के महामंत्री धर्मपाल सिंह ने किया। बैठक को संबोधित करते धर्मपाल सिंह ने कहा कि अपने अधिकारों के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग को संगठित होकर संघर्ष

चरथावल क्षेत्र में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज़, एसएसपी ने किया 3 टीमों का गठन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के थाना चरथावाल क्षेत्र के अंतर्गत भट्टे पर काम करने वाली एक युवती को जेसीबी चालक ने जंगल में ले जाकर नशीला पदार्थ सुंघाकर अपने साथियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी संजय कुमार वर्मा

मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर जोर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया द्वारा आज जनपद मुजफ्फरनगर में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुरकाजी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तेजलहेड़ा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छपार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरला तथा नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरी का भ्रमण कर वहां उपलब्ध स्वास्थ्य

किसानों को दी मृदा प्रबंन्धन, हरी खाद, जैव उर्वरकों के प्रयोग करने की तकनीकी जानकारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज खेत बचाओ अभियान के अन्तर्गत आयोजित विकसित कृषि संकल्प अभियान के माध्यम से किसानो को अलग अलग दो विकास खण्डो की छः ग्राम पंचायतों विकास खण्ड बघरा के ग्राम निरमानी, खेडी दूधाधारी, साल्हाखेडी एंव विकास खण्ड शाहपुर के ग्राम जीवना, बहादुरपुर गढी,

कुंभ मेला एसएसपी ने सोमवती अमावस्या स्नान को परखी यातायात व्यवस्था

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अगले वर्ष आयोजित होने वाले कुंभ मेले के लिए यातायात एवं भीड़ नियंत्रण योजना बनाने में जुटे कुंभ मेला एसएसपी आयुष अग्रवाल ने अपनी टीम के साथ सोमवती अमावस्या स्नान के लिए लागू किए गए यातायात एवं भीड़ प्रबंधन प्लान का जायजा लिया। कुंभ मेला एसएसपी ने निरीक्षक योगेश देव एवं प्रतिसार निरीक्षक

सोमवती अमावस्या स्नान से एक दिन पूर्व ही हरिद्वार में उमड़ी भारी भीड़

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सोमवार को होने वाले सोमवती अमावस्या स्नान के एक दिन पूर्व ही भारी भीड़ आने से हाईवे से लेकर शहर के अंदर तक जाम की स्थिति बन गयी। भीड़ नियंत्रण और जाम की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी। वीकेंड के चलते दो दिन से भारी संख्या में

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal