सर्व ब्राह्मण महासभा की बैठक में ब्राह्मणों को एक मंच पर लाने का आह्वान

Share :

हरिद्वार/नई दिल्ली (रिपोर्टर)। सर्व ब्राह्मण महासभा राष्ट्रीय स्तरीय की वार्षिक बैठक हरिद्वार के कनखल स्थित श्री कृष्ण निवास आश्रम में 26 संपन्न हुई, जिसमें देश के समस्त ब्राह्मणों को एक मंच पर लाने का आह्वान करने के साथ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राष्ट्रीय टीम का नए सिरे से चयन हुआ। इस मौके पर “यूजीसी” के मुद्दे पर जबरदस्त चिंतन हुआ। बैठक का आयोजन महासभा के उत्तराखंड संयोजक तुषार कौशिक ने किया। महासभा की वार्षिक बैठक में दिल्ली निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता जेपी शर्मा को पुनः सर्व सम्मति से महासभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। बैठक में महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के अलावा दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, गुजरात, झारखंड, चंडीगढ़, मध्य प्रदेश व बिहार सहित कई अन्य राज्यों के महासभा पदाधिकारी और ब्राह्मण समाज के प्रतिष्ठित लोग भारी तादाद में उपस्थित रहे।

बैठक का शुभारंभ भगवान परशुराम की पूजा अर्चना व दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। बैठक की अध्यक्षता महासभा के मुख्य सलाहकार एवं सेवानिवृत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अजय शर्मा द्वारा की गई वहीं बतौर मुख्य अतिथि हरिद्वार गंगा महासभा के महामंत्री एडवोकेट तन्मय वशिष्ठ उपस्थित रहे। बैठक में डा संदीप शर्मा को राष्ट्रीय महामंत्री व रमेश जेटली को पुनः राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। इस दौरान भूपेंद्र कौशिक को केंद्रीय महामंत्री व तुषार कौशिक को राष्ट्रीय मंत्री बनाए जाने की घोषणा हुई। जेपी शर्मा को सर्वसम्मति से पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने का प्रस्ताव महासभा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष एडo अनिल शर्मा व अखिलेश गौड़ द्वारा रखा गया, जिसका उपस्थित राष्ट्रीय व प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा करतल ध्वनि से अनुमोदन किया। मंच संचालन राष्ट्रीय महामंत्री डॉ संदीप शर्मा द्वारा किया गया। सर्व ब्राह्मण महासभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद जेपी शर्मा ने देश के सभी ब्राह्मणों को एक मंच पर लाने का आह्वान किया व कार्यकर्ताओं से चौबीस घंटे अपने भाइयों की मदद के लिए तैयार रहने को कहा गया। उन्होंने अपने कहा कि सर्व ब्राह्मण महासभा केवल एक संगठन ही नहीं बल्कि एक राष्ट्र शक्ति है। हमें इसे एकजुट होकर बुलंदियों पर ले जाना है। उन्होंने यूजीसी विधेयक को रद्द होने तक लड़ाई जारी रखने का भी ऐलान किया। बैठक में हरि नारायण शर्मा, ऊषा शर्मा, पूनम शुक्ला, आस्था शर्मा, जय जोशी, वेद प्रकाश शर्मा, ब्रह्म प्रकाश शर्मा, संजय गौतम, हरीश गौतम, वेद प्रकाश शर्मा, अरुण शर्मा, प्रदीप शर्मा, सुभाष तिवारी, पo अजय भारद्वाज ( कालका पीठ दिल्ली के महंत), राजरानी शर्मा, बिमला शर्मा, राजेश शर्मा, राकेश शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर दो स्मारिका व पंचांग का विमोचन करने के साथ साथ प्रतिष्ठित लोगों को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि हरिद्वार गंगा महासभा महासचिव तन्मय वशिष्ठ ने कहा कि आवरण और आचरण से ब्राह्मण होना ही उसकी सार्थकता को परिलक्षित करता है इसलिए सबसे पहले अपने बच्चों को ब्राह्मण की संतान के रूप में विकसित करने का प्रयास करे।

होमगार्ड भर्ती परीक्षा में दूसरे दिन 12810 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा, 3030 रहे अनुपस्थित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सीसीटीवी कैमरे और पुलिस की कड़ी निगरानी में रविवार को दूसरे दिन शहर के 17 परीक्षा केंद्रों पर दो पारियों में हो रही होमगार्ड भर्ती लिखित परीक्षा के दूसरे दिन कुल पंजीकृत 15840 परीक्षार्थियों में से 12810 परीक्षार्थी ही परीक्षा देने के लिए पहुंचे जबकि किन्हीं कारणवश 3030 परीक्षार्थी इस बीच परीक्षा देने

रिजर्व पुलिस लाइन में गूंजा अनुशासन का दम, दीक्षांत परेड बना ऐतिहासिक आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। रिजर्व पुलिस लाइन स्थित आरटीसी परिसर में रिक्रूट आरक्षियों की दीक्षांत परेड का आयोजन अत्यंत भव्य, अनुशासित और गौरवपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कठोर प्रशिक्षण की कसौटी पर खरे उतरे जवानों ने अपने दमदार कदमताल, बेहतरीन तालमेल और अनुशासन की मिसाल पेश कर समारोह में मौजूद सभी अतिथियों और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर

देश में पीएचडी की संरचना में बदलाव आवश्यक; शोध को उत्पाद, कृषि और समुदाय से जोड़ा जाए: धर्मेंद्र मलिक

हरिद्वार/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सेमिनार “समृद्ध और महान भारत 2047” के तृतीय एवं अंतिम दिवस पर “शिक्षा के साथ नैतिक शिक्षा” विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि वर्तमान शिक्षा प्रणाली का सामुदायिक उपयोगिता से पर्याप्त संबंध स्थापित

भाजपा नेता अमित कुमार ने किया पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल का स्वागत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में रविवार को आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री एवं साहित्यकार रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने शिरकत की। कार्यक्रम में उनके पहुंचने पर भाजपा नेता अमित कुमार बिट्टू ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान अमित कुमार बिट्टू ने निशंक को पटका पहनाकर

हिंदी पत्रकारिता द्विशताब्दी समारोह आर्थिक उदारीकरण बनाम बाजारीकरण के दौर में मीडिया की भूमिका पर चर्चा

हरिद्वार (संतोष कुमार)। हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार को प्रेस क्लब सभागार में भव्य द्विशताब्दी समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री डा.रमेश पोखरियाल निशंक, विशिष्ट अतिथि आचार्य बालकृष्ण और मुख्य वक्ता प्रसिद्ध एंकर प्रियंका शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया

डॉ. पंड्या के पोलैंड दौरे से भारतीय समुदाय में जागी नई चेतना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अखिल विश्व गायत्री परिवार के युवा प्रतिनिधि एवं हरिद्वार स्थित देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पंड्या ने अपने विदेश प्रवास के क्रम में पोलैंड की राजधानी वारसॉ का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने भारत की नवनियुक्त राजदूत और भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) की वरिष्ठ अधिकारी श्रीमती नीता भूषण सेशिष्टाचार भेंट की।

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई