हरिद्वार जिलाधिकारी ने किया डा.नरेश चौधरी को नेक राह वीर सम्मान से सम्मानित

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी ने इंडियन रेडक्रास उत्तराखण्ड के चेयरमेन प्रोफेसर डा.नरेश चौधरी को नेक राहवीर सम्मान से सम्मानित किया है। परिवहन विभाग की नेक राह वीर योजना के अंतर्गत सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों को स्वर्णिम समय के भीतर अस्पताल पहुंचाकर उनकी जान बचाने वाले व्यक्तियों को सरकार द्वारा सम्मानित किया जाता है। इंडियन रेडक्रास उत्तराखण्ड के चेयरमेन एवं ऋषिकुल राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय के प्रोफेसर डा.नरेश ने बीते वर्ष 5 मई को नजीबाबाद मार्ग पर गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिले दो व्यक्तियों को अपने वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। जिनमें से एक घायल की गंभीर हालत की वजह से चिकित्सकों के हायर सेंटर रैफर करने पर डा.चौधरी ने उसे एम्स पहुंचाया। समय पर उपचार मिलने से दोनो व्यक्तियों का जीवन बच गया। डा.नरेश चौधरी के इस सराहनीय कार्य को देखते हुए जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित ने डा.नरेश चौधरी को नेक राह वीर सम्मान से सम्मानित किया और उन्हें पांच हजार रूपए का चैक प्रदान किया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि डा.नरेश चौधरी ने दोनों व्यक्तियों का बहुमूल्य जीवन बचाकर जो सराहनीय सच्ची मानव सेवा की है वह अतुल्नीय एवं उल्लेखनीय उदाहरण है। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि यदि समाज का प्रत्येक नागरिक जागरूक बनकर सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को स्वर्णिम समय में उचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में सहयोग करे तो अनेक जिंदगी बचायी जा सकती है। डा.नरेश चौधरी ने कहा कि उनके लिये मानव सेवा एवं सामाजिक सेवा अपने मूल दायित्वों के अतिरिक्त सर्वाेपरि है और विभिन्न प्लेटफार्मों पर जो सम्मान उन्हें मिलता है। उससे उन्हें अधिक ऊर्जा एवं समर्पण के साथ कर्मठता से सेवा करने की प्रेरणा मिलती है। संयुक्त आयुक्त परिवहन राजीव मेहरा, आरटीओ. संदीप सैनी, अनिता चमोला, एआरटीओ निखिल शर्मा, नेहा झा, परिवहन अधिकारी भारत भूषण एवं उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डा.अरुण त्रिपाठी एवं परिसर निदेशक डा.अनूप गक्खड़ ने डा.नरेश चौधरी को बधाई दी।

रालोद दफ्तर की बदहाली पर कार्यकर्ताओं में आक्रोश, जयंत चौधरी तक पहुंचेगा मामला

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के सर्कुलर रोड स्थित जिला कार्यालय की बदहाली अब पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा और नाराजगी का विषय बनती जा रही है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिस कार्यालय से पार्टी की गतिविधियों, बैठकों और संगठनात्मक कार्यक्रमों का संचालन होता है, वहां बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव बना हुआ है।

रालोद गठबंधन की सीमा में रहकर ही जनता की सेवा करेगा कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। रालोद का कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रेस वार्ता रालोद कार्यालय सर्कुलर रोड पर आयोजित किया गया।सर्वप्रथम कार्यकर्ता सम्मेलन में मौजूद लोगों ने कहा कि उनकी समस्याओं की कोई सुनवाई नहीं हो रही है खास तौर पर पुरकाजी क्षेत्र को प्राथमिकता दी जा रही है अनेक वक्ताओं ने रालोद कार्यालय में अव्यवस्था का भी उल्लेख

खिलाड़ियों को शीघ्र मिलेंगी आधुनिक खेल सुविधाएं : मंत्री कपिल देव अग्रवाल

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आज चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम, मुज़फ्फरनगर में शासन के निर्देशानुसार कराए जा रहे विभिन्न निर्माण एवं जीर्णोद्धार कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। स्टेडियम में उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा लगभग ₹814.82 लाख की लागत

वृक्षारोपण कार्यक्रम के साथ मनाया, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी का 80वां स्थापना दिवस

हरिद्वार (रिपोर्टर)। बीमा अभिकर्ता अबधेश झा ने कहा कि कहा कि ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी की 80 वर्षों की इस गौरवशाली यात्रा में कंपनी ने न केवल बीमा क्षेत्र में विश्वसनीयता अर्जित की है, बल्कि सामाजिक दायित्वों के प्रति भी सदैव सजग रही है। पर्यावरण संरक्षण इसी कड़ी का एक महत्वपूर्ण कदम है। बताते चलें कि

पूर्व छात्र लेफ्टिनेंट प्रियवर्त सिंह का सम्मान समारोह आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म महाविद्यालय, मुजफ्फरनगर की पुरातन छात्र समिति एवं एन.सी.सी. 82 बटालियन के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय के पूर्व छात्र लेफ्टिनेंट प्रियवर्त सिंह के भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयन के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर द्वारा लेफ्टिनेंट प्रियवर्त

माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालयीय कबड्डी (पु०/ म०) प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर की अंतरमहाविद्यालयीय कबड्डी(पु/म) प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन आज चौधरी छोटूराम पी.जी. कॉलेज, मुजफ्फरनगर में उत्साह एवं खेल भावना के साथ किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर, अध्यक्ष, स्पोर्ट्स काउंसिल, माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय तथा चौ. अमरपाल सिंह, अध्यक्ष, प्रबंध समिति, चौ. छोटूराम पी.जी. कॉलेज द्वारा संयुक्त रूप

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal