भेल के मानव संसाधन कार्यपालक निदेशक एम.श्रीधर ने किया डा.अंबेडकर भवन का भ्रमण

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। बीएचईएल के नई दिल्ली स्थित कार्पोरेट कार्यालय के मानव संसाधन विभाग के कार्यपालक निदेशक एम.श्रीधर ने भेल सेक्टर-1 हरिद्वार स्थित डा.भीमराव अंबेडकर भवन का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने बीएचईएल अनुसूचित जाति इम्प्लाईज वेलफेयर एसोसिएशन हरिद्वार द्वारा संचालित डा.भीमराव अंबेडकर शिक्षा सहभागिता कार्यक्रम के अंतर्गत निःशुल्क चल रही कक्षाओं का अवलोकन किया और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के सर्व समाज के बच्चों को दी जा रही निःशुल्क शिक्षा, कम्प्यूटर प्रशिक्षण एवं कैरियर मार्गदर्शन की सराहना की। एम.श्रीधर ने कहा कि कि बीएचईएल अनुसूचित जाति इम्पलाईज वेलफेयर एसोसिएशन को सामाजिक दायित्वों का बखूबी निर्वहन करते देख उन्हें अत्यन्त प्रसन्नता हो रही है। आज के परिवेश में जहां अधिकतर लोग अपनी व्यक्तिगत समस्याओं में ही उलझे रहते हैं, वहीं एसोसिएशन द्वारा संचालित शिक्षा कार्यक्रम वास्तव में मानव सेवा का अनुकरणीय उदाहरण पेश कर रहा है। उन्होंने कहा कि डा.भीमराव अंबेडकर भवन का भ्रमण उनके जीवन के यादगार पलों में से एक रहेगा। संतोष कुमार गुप्ता, महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ने कहा कि संस्था द्वारा वर्षों से संचालित शिक्षा सहभागिता कार्यक्रम सर्व समाज के वंचित वर्ग के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। पार्थ सारथी गौड़ा अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ने कहा कि डा.अम्बेडकर भवन पिछले 12 वर्षों से निर्धन परिवारों के लिए आशा की किरण बना हुआ है। एसोसिएशन के महासचिव रविन्द्र कुमार ने अतिथियों का स्वागत करते हुए आश्वस्त किया कि वरिष्ठ प्रबंधन और सहयोगी साथियों के मार्गदर्शन में संस्था को उन्नति के नए शिखर पर ले जाया जाएगा। अध्यक्ष अरविन्द कुमार ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। संस्था की और से एम. श्रीधर को पुष्प-गुच्छ, अंगवस्त्र एवं प्रतीक-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आर.एल. व्यास, संजीव कुमार उप महाप्रबंधक, अमित कुमार पात्रा वरिष्ठ प्रबंधक, एसोसिएशन के सचिव नितेश दाबड़े, कोषाध्यक्ष अजय कुमार, मुख्य प्रभारी रविकांत बंधु, संयुक्त प्रभारी शिव कुमार, सह प्रभारी योगेंद्र सिंह, विंग प्रभारी भगवान दास, मोहकम सिंह, ड्यूटी प्रभारी धीर सिंह, मुकेश कुमार, करण पाल, बृजेश कुमार, मंजीत सिंह, अशोक कटारिया, ब्रह्मपाल सिंह, मनीष कुमार, पवन कुमार, विनय दाबड़े, उदयराम, राजपाल, योगेंद्र राम सहित एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

अधिकारों और राजनीतिक भागीदारी के लिए संगठित होकर संघर्ष करना होगा-धर्मपाल सिंह

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ओबीसी समाज बैठक का आयोजन न्यू हरिद्वार स्थित सैन धर्मशाला में किया गया। बैठक की अध्यक्षता जाट समाज के अध्यक्ष चौधरी विनोद मलिक एवं संचालन सैन धर्मशाला के महामंत्री धर्मपाल सिंह ने किया। बैठक को संबोधित करते धर्मपाल सिंह ने कहा कि अपने अधिकारों के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग को संगठित होकर संघर्ष

चरथावल क्षेत्र में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज़, एसएसपी ने किया 3 टीमों का गठन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के थाना चरथावाल क्षेत्र के अंतर्गत भट्टे पर काम करने वाली एक युवती को जेसीबी चालक ने जंगल में ले जाकर नशीला पदार्थ सुंघाकर अपने साथियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी संजय कुमार वर्मा

मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर जोर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया द्वारा आज जनपद मुजफ्फरनगर में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुरकाजी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तेजलहेड़ा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छपार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरला तथा नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरी का भ्रमण कर वहां उपलब्ध स्वास्थ्य

किसानों को दी मृदा प्रबंन्धन, हरी खाद, जैव उर्वरकों के प्रयोग करने की तकनीकी जानकारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज खेत बचाओ अभियान के अन्तर्गत आयोजित विकसित कृषि संकल्प अभियान के माध्यम से किसानो को अलग अलग दो विकास खण्डो की छः ग्राम पंचायतों विकास खण्ड बघरा के ग्राम निरमानी, खेडी दूधाधारी, साल्हाखेडी एंव विकास खण्ड शाहपुर के ग्राम जीवना, बहादुरपुर गढी,

कुंभ मेला एसएसपी ने सोमवती अमावस्या स्नान को परखी यातायात व्यवस्था

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अगले वर्ष आयोजित होने वाले कुंभ मेले के लिए यातायात एवं भीड़ नियंत्रण योजना बनाने में जुटे कुंभ मेला एसएसपी आयुष अग्रवाल ने अपनी टीम के साथ सोमवती अमावस्या स्नान के लिए लागू किए गए यातायात एवं भीड़ प्रबंधन प्लान का जायजा लिया। कुंभ मेला एसएसपी ने निरीक्षक योगेश देव एवं प्रतिसार निरीक्षक

सोमवती अमावस्या स्नान से एक दिन पूर्व ही हरिद्वार में उमड़ी भारी भीड़

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सोमवार को होने वाले सोमवती अमावस्या स्नान के एक दिन पूर्व ही भारी भीड़ आने से हाईवे से लेकर शहर के अंदर तक जाम की स्थिति बन गयी। भीड़ नियंत्रण और जाम की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी। वीकेंड के चलते दो दिन से भारी संख्या में

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal