बोर्ड परीक्षा में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज सेक्टर-2 भेल के छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शन

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। शनिवार को जारी किए गए उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में भेल सेक्टर-2 स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज की छात्रा कशिश शर्मा ने प्रदेश में चौथा व अश्मित पांडेय ने पच्चीसवां स्थान प्राप्त किया है। कशिश शर्मा ने 96.66 प्रतिशत व अश्मित पांडेय ने 92.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। हाईस्कूल परीक्षा में गौरवी ने 93.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश की वरीयता सूची में 19वां तथा शुभम ने 93.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर 20वां स्थान प्राप्त किया है। सत्र 2025-26 में हाईस्कूल के 252 तथा इंटरमीडिएट के 245 छात्र छात्राओं ने परीक्षा दी थी। विद्यालय का हाईस्कूल परीक्षा का परिणाम 98.84 प्रतिशत तथा इंटरमीडिएट का 90.02 प्रतिशत रहा। विद्यालय परिवार ने सभी छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। प्रधानाचार्य लोकेंद्र दत्त अंथवाल ने कहा कि परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपना, अपने परिवार और पूरे विद्यालय का नाम रोशन किया है। शिक्षकों की मेहनत और अभिभावकों के सहयोग के बिना यह संभव नहीं होता। छात्र-छात्राओं ने मेहनत और लगन से न केवल अपनी क्षमता साबित की, बल्कि विद्यालय को भी गौरवान्वित किया है। प्रधानाचार्य ने कहा कि छात्रों ने अधिक अंक प्राप्त कर यह दिखाया कि कठिन परिश्रम और सही मार्गदर्शन से कुछ भी असंभव नहीं है। उन्होंने शिक्षकों और अभिभावकों को भी धन्यवाद दिया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक अजय शर्मा, विद्यालय अध्यक्ष डा.शिवशंकर जायसवाल, प्रधानाचार्य लोकेंद्र दत्त अंथवाल, वरिष्ठ आचार्य प्रवीण कुमार, रूद्रप्रताप शास्त्री, बृजेश, भानु प्रताप चौहान, अमित कुमार आदि उपस्थित रहे।

दो छात्रों का ऑटोमेट इंडिया हैकथॉन के लिए चयन चेयरमैन ने दी बधाई

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। गुरुग्राम स्थित माइक्रोसॉफ्ट इंडिया लिमिटेड द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित ‘ऑटोमेट इंडिया’ हैकाथॉन के फाइनल राउंड के लिए श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर के बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के अंतिम वर्ष के चार छात्रों का चयन हुआ है। चयनित छात्रों में गोपाल बंसल, प्रिंस प्रजापति, मयंक भाटिया तथा देवांश गुप्ता

पीड़ित परिवार से मिला संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा का प्रतिनिधिमंडल

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जन्माष्टमी के दिन छपार क्षेत्र के गांव में राधा की वेशभूषा में सजी बालिका के साथ हुई घटना के बाद संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा, जनपद मुजफ्फरनगर का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने गांव पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। महासभा के

मुजफ्फरनगर में 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों पर कार्रवाई की तैयारी

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के वाहन स्वामियों को पुराने वाहनों के संचालन को लेकर परिवहन विभाग ने महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। विभाग के अनुसार एनसीआर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जनपद मुजफ्फरनगर में 10 वर्ष की आयु पूरी कर चुके डीजल चालित तथा 15 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पेट्रोल चालित वाहनों का संचालन

पत्रकारिता के स्तंभ रणबीर सैनी एवं अंबेडकर युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष राधेश पप्पू ने थामा कांग्रेस का हाथ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पश्चिमी जोन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं किसान चिंतक कमल मित्तल के प्रयास से वरिष्ठ पत्रकार रहे रणवीर सैनी एवं राधेश पप्पू हुए कांग्रेस मे शामिल हो गए हैं। उपरोक्त नेताओं ने कांग्रेस मुख्यालय 24अकबर रोड में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के सचिव

भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र संयोजकों का भाजपा जिला मंत्री ममता अग्रवाल ने किया स्वागत

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय जनता पार्टी के चारों मंडल अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र संयोजक सुभारती में आयोजित बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी के साथ बैठक में प्रतिभाग करने के पश्चात वापस लौटते समय मूलचंद रिसॉर्ट पहुंचे। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की जिला मंत्री ममता अग्रवाल ने सभी पदाधिकारियों का स्वागत

आयुर्वेद जनजागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत “आयुर्वेद को जानो” विषय पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं मुख्य विकास अधिकारी कण्डारकर कमल किशोर देशभूषण के निर्देशन तथा क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ इसम पाल के मार्गदर्शन में समिति सदस्य डॉ राजीव कुमार द्वारा “11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस” के उपलक्ष्य में जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत स्वामी कल्याण देव कन्या इंटर कॉलेज काकड़ा में भारत की

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई