हरिद्वार (संतोष कुमार)। उत्तराखंड बोर्ड की इंटर की परीक्षा में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज मायापुर की छात्रा वंशिका ने 97 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश में तीसरा और जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है। बेहद साधारण परिवार की वंशिका के पिता टैक्सी चलाते हैं। वंशिका की इस उपलब्धि पर शिक्षकों, परिजन और सहपाठी छात्र-छात्राओं ने उन्हें बधाई दी है। वंशिका ने कहा कि कड़ी मेहनत, अध्यापकों के मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग से ही वे यह उपलब्धि प्राप्त कर पायी हैं।
वंशिका ने बताया कि उन्होंने परीक्षा के लिए खूब मेहनत की और उन्हें यकीन था कि वे प्रदेश में टॉप टेन में जगह बना लेंगी। वंशिका ने बताया कि पढ़ाई में उनके परिजनों ने सबसे ज्यादा सपोर्ट किया। वंशिका ने बताया कि उन्होंने कोई ट्यूशन नहीं लिया। स्कूल में टीचरों ने ही अच्छे से पढ़ाया। जिससे उन्हें काफी मदद मिली। सभी विषयों को घर पर अच्छे से रिवीजन किया। वंशिका ने बताया कि वे अध्यापन के क्षेत्र में कैरियर बनाएंगी और आगे चलकर गणित की प्रोफ़ेसर बनना चाहती हैं।
विद्यालय के प्रधानाचार्य विजयपाल ने वंशिका की सफलता का श्रेय उनकी मेहनत देते हुए कहा कि वंशिका ने मेरिट में स्थान पाने का लक्ष्य लेकर पढ़ाई की। उसके टॉप करने में माता पिता और शिक्षकों का भी बड़ा योगदान है। पढ़ाई में उसके माता पिता ने सपोर्ट किया और शिक्षकों ने भी अच्छे से पढ़ाया। उन्होंने बताया कि इस बार परीक्षा का पैटर्न भी बदला हुआ था। लेकिन बोर्ड ने इसकी पहले से ही जानकारी दे दी थी। पैटर्न को ध्यान में रखकर सभी बच्चों की पढ़ाई कराई गई और यही कारण है कि वंशिका के अलावा अन्य छात्र-छात्राओं ने भी अच्छे अंक हासिल किए हैं।

दो छात्रों का ऑटोमेट इंडिया हैकथॉन के लिए चयन चेयरमैन ने दी बधाई
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। गुरुग्राम स्थित माइक्रोसॉफ्ट इंडिया लिमिटेड द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित ‘ऑटोमेट इंडिया’ हैकाथॉन के फाइनल राउंड के लिए श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर के बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के अंतिम वर्ष के चार छात्रों का चयन हुआ है। चयनित छात्रों में गोपाल बंसल, प्रिंस प्रजापति, मयंक भाटिया तथा देवांश गुप्ता






