श्रद्धापूर्वक मनाया गया श्री स्वामिनारायण आश्रम का पाटोत्सव

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भूपतवाला स्थित श्री स्वामिनारायण आश्रम का 23वां पाटोउत्सव आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी हरिवल्लभदास शास्त्री महाराज के सानिध्य एवं स्वामी आनंद स्वरुप शास्त्री महाराज के संयोजन में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर संत सम्मेलन और बटुक ब्राह्मणों के उपनयन संस्कार का आयोजन किया गया। संत सम्मेलन को संबोधित करते हुए स्वामी हरिवल्लभ दास शास्त्री महाराज ने कहा कि श्री स्वामिनारायण आश्रम सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार के साथ मानव सेवा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। सनातन हिंदू धर्म के संरक्षण संवर्धन के लिए बटुक ब्राह्मणों को संस्कृत और वेद शिक्षा में पारंगत कर धर्म के संवर्धन का मार्ग प्रशस्त किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उपनयन संस्कार के बाद बटुक ब्राह्मण वेंदों का अध्ययन कर सनातन धर्म संस्कृति के प्रचार प्रसार में योगदान करेंगे। महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद ने कहा कि सनातन वैदिक धर्म के 16 संस्कारों में उपनयन संस्कार सबसे महत्वपूर्ण है। सनातन धर्म संस्कृति के उन्नयन के लिए बटुक ब्राह्मणों को तैयार करने के लिए संस्कृत पाठशाला स्थापित कर स्वामी हरिवल्लभ दास शास्त्री ने सराहनीय कार्य किया है। महामंडलेश्वर स्वामी विवेकानंद ने स्वामी हरिवल्लभ दास शास्त्री महाराज ने धर्मनगरी हरिद्वार में श्री स्वामिनारायण संप्रदाय को प्रतिष्ठित करने का कार्य किया है। सभी संत महापुरूषों का आभार व्यक्त करते हुए स्वामी आनंद स्वरूप शास्त्री ने कहा कि धर्म, भक्ति और अध्यात्म का प्रचार प्रसार कर समाज को दिशा देना ही श्री स्वामिनारायण संप्रदाय का उद्देश्य है। पूज्य गुरूदेव स्वामी हरिवल्लभदास शास्त्री महाराज के मार्गदर्शन में श्री स्वामिनारायण आश्रम की सेवा संस्कृति का निरंतर विस्तार किया जा रहा है। कोठारी जयेंद्र स्वामी, स्वामी धर्मानंद, स्वामी गंगासागर, योगेश भगत, प्रतीक भाई, लंदन से आए अशोक भाई, कच्छ गुजरात से आए हीर भाई आदि ने फूलमाला पहनाकर संत महापुरूषों का स्वागत किया। इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी प्रेमानंद, महामंडलेश्वर स्वामी संतोषानंद, महामंडलेश्वर अरुण दास, बाबा हठयोगी, साध्वी रामा देवी, साध्वी भक्ति देवी, महंत दिनेश दास, महंत मोहन सिंह, स्वामी ज्ञानानंद शास्त्री, स्वामी हरिहरानंद, महंत सूरज दास, महंत जगजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में संत महंत व पार्षद सूरज शर्मा एडवोकेट अरविंद शर्मा ,पूर्व पार्षद अनिरुद्ध भाटी सहित श्रद्धालु भक्त मौजूद रहे।

चारधाम यात्रा में व्यवस्थाओं को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा ने सरकार पर उठाए सवाल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने चारधाम यात्रा में व्यवस्थाओं को लेकर सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। आलोक शर्मा ने कहा कि व्यापारियों, होटल और पर्यटन व्यवसायियों सहित सभी चारधाम यात्रा का इंतजार करते हैं। लेकिन शुरूआत में ही सामने आ रही व्यवस्थाओं में कमी से सभी की चिंता बढ़ गयी

संत समाज ने दी साकेतवासी बाबा नृसिंह दास महाराज को श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साकेतवासी बाबा नृसिंह दास महाराज की 21वीं पुण्यतिथी पर संत समाज ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रवणनाथ नगर स्थित श्री गुरूसेवक निवास उछाली आश्रम में आश्रम के परमाध्यक्ष श्रीमहंत विष्णुदास महाराज के संयोजन एवं श्री रामानंदीय श्री वैष्णव मंडल के सानिध्य में आयोजित गुरू स्मृति महोत्सव के समापन पर आयोजित संत समागम

टेनर्स औद्योगिक सहकारी समिति में नई कार्यकारिणी घोषित, पूजा देवी अध्यक्ष निर्विरोध

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सहकारी निर्वाचन प्राधिकरण उत्तराखण्ड के तहत नियम संख्या 454(4) के अंतर्गत नामांकन पत्र वापसी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद टेनर्स औद्योगिक उत्पादन सहकारी समिति, कड़च्छ ज्वालापुर हरिद्वार की प्रबंध समिति के सदस्यों की विधिवत घोषणा कर दी गई। निर्वाचन अधिकारी अमित यादव द्वारा 24 अप्रैल 2026 को यह घोषणा की गई। घोषित परिणामों

शिवालिक कॉलेज देहरादून में आयोजित नेशनल हैकाथॉन में श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेज के छात्रों ने लहराया परचम

मुजफ्फरनगर/देहरादून (रिपोर्टर)। देहरादून के शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में आयोजित नेशनल लेवल हैकाथॉन 2026″ में श्रीराम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के कंप्यूटर साइंस विभाग के छात्रों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए द्वितीय पुरस्कार जीतकर संस्थान का नाम रोशन किया। इस हैकाथॉन का आयोजन छात्रों के बीच तकनीकी कौशल, समस्या समाधान की क्षमता और उद्यमिता

15840 अभ्यर्थियों में से 3189 अभ्यर्थियों ने छोड़ दी परीक्षा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था एवं सीसी टीवी कैमरों की निगरानी में शनिवार को जनपद मुजफ्फरनगर में उ0प्र0 होमगार्डस भर्ती की लिखित परीक्षा का नगर के सत्र परीक्षा केदो पर आयोजन किया जा रहा है। उक्त परीक्षा के लिये जनपद में 17 परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन

ग्राम विकास और लोकतांत्रिक निरंतरता के लिए ग्राम प्रधानों ने मंत्री कपिल देव को सौंपा ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल के गांधीनगर स्थित आवास पर शनिवार को जनपद के ग्राम प्रधानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ग्राम प्रधानों ने लोकतांत्रिक व्यवस्था की निरंतरता और ग्रामीण विकास कार्यों की गति को निर्बाध रूप से बनाए रखने हेतु

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal