हरिद्वार (रिपोर्टर)। ऑपरेशन कालनेमी के तहत कार्रवाई करते हुए नगर कोतवाली पुलिस ने 22 ढोंगी बाबाओं को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ढोंगी बाबा हरकी पैड़ी क्षेत्र में महिलाओं एवं युवाओं को भ्रमित कर घरेलू समस्याओं के निदान का प्रलोभन देते थे। ऑपरेशन प्रहार के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आमजन को भ्रमित कर धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर ठगी करने वाले ढोंगी बाबाओं के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। निर्देशों के अनुपालन में एसपी सिटी एवं सीओ सिटी सिटी के पर्यवेक्षण में नगर कोतवाली प्रभारी ने पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाते हुए 22 ढोंगी बाबाओं को धारा 172(2) बीएनएसएस के तहत हिरासत में ले लिया। पुलिस ने साधु संत का वेश धारण कर ढोंगी बाबाओं के झांसा और प्रलोभन में नहीं आने और ऐसी गतिविधियों की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस स्टेशन को देने की अपील भी की है।

आईटीआई के हुनर को भी मिले आईआईटी जैसा सम्मान, कौशल ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत: मोदी
लखनऊ (रिपोर्टर)। राजधानी के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित पांचवें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को कौशल, तकनीक और आत्मनिर्भरता का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि आईटीआई से प्रशिक्षित युवा देश की संपत्ति, शक्ति और भविष्य हैं। आईटीआई के विद्यार्थियों को भी आईआईटी के विद्यार्थियों जितना सम्मान मिलना चाहिए। प्रधानमंत्री






