स्वामी कपिलानंद सरस्वती बने निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वामी कपिलानंद सरस्वती को निरंजनी अखाड़े का महामंडलेश्वर नियुक्त किया गया है। कनखल स्थित जगद्गुरू आश्रम में जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज की अध्यक्षता एवं श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी, अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी के संयोजन में आयोजित पट्टाभिषेक समारोह में निरंजनी अखाड़े के पंचपरमेश्वरों सहित सभी तेरह अखाड़े के संतों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ तिलक चादर प्रदान कर एवं पुष्पवर्षा कर स्वामी कपिलानंद सरस्वती का महामंडलेश्वर पद पर अभिषेक किया।
नवनियुक्त महामंडलेश्वर स्वामी कपिलानंद सरस्वती को शुभकामनाएं देते हुए जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने कहा कि महामंडलेश्वर स्वामी कपिलानंद सरस्वती निरंजनी अखाड़े की परंपरांओं को आगे बढ़ाते हुए अखाड़े की उन्नति और धर्म संस्कृति के संरक्षण संवर्द्धन में यांेगदान देंगे। आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि महामंडलेश्वर स्वामी कपिलानंद महाराज संत परंपरांओं को आगे बढ़ाते हुए समाज में धर्म और अध्यात्म के प्रचार प्रसार में योगदान करेंगे। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि संत परंपरा में बेहद महत्वपूर्ण महामंडलेश्वर पद के साथ अनेक दायित्व जुड़े हुए हैं। महामंडलेश्वर स्वामी कपिलानंद सरस्वती समाज में धर्म और अध्यात्म के प्रचार प्रसार के साथ मानव कल्याण में योगदान करते हुए अखाड़े का गौरव बढ़ाएंगे। निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी एवं महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद ने कहा कि महामंडलेश्वर स्वामी कपिलानंद सरस्वती विद्वान संत हैं और संत परंपराओं के अनुरूप धर्म संस्कृति के प्रचार प्रसार के दायित्व को पूरा करेंगे। महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी, महामंडलेश्वर स्वामी आदि योगी पुरी, महामंडलेश्वर स्वामी सहजानंद पुरी, महामंडलेश्वर स्वामी रामानुज सरस्वती, महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद ने भी महामंडलेश्वर स्वामी कपिलानंद सरस्वती को शुभकामनाएं दी। नवनियुक्त महामंडलेश्वर स्वामी कपिलानंद सरस्वती ने सभी संत महापुरूषों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अखाड़े की परंपरांओं के अनुरूप पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ समाज में धर्म संस्कृति और अध्यात्म का प्रचार प्रसार करेंगे। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज के नेतृत्व में अखाड़े की उन्नति में अपना पूरा योगदान करेंगे। इस अवसर पर महंत दर्शन भारती, महंत राज गिरी, महंत साधनानंद, महंत सूर्यांश मुनि, महंत खेम सिंह, स्वामी भक्ति गिरी, स्वामी संतोषानंद, उपमहंत सुखदेव गिरी, उपमहंत उमेश गिरी, स्वामी सुतिक्ष्ण मुनि, स्वामी रविदेव शास्त्री, स्वामी दिनेश दास सहित सभी तेरह अखाड़ों के संत महापुरूष, संघ नेता पदम सिंह, एसएमजेएन कालेज के प्राचार्य डा.सुनील बत्रा, भाजपा नेता मनोज गौतम, पंडित अधीर कौशिक सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त मौजूद रहे।

पालिका टीम ने नगर में चलाया प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शासन प्रशासन की शक्ति और प्रदूषण विभाग के संयुक्त प्रयास से नगर पालिका परिषद में प्रतिबंधित पॉलीथिन और उससे बने सामान की बिक्री पर रोक लगाने के साथ पालिका टीम आम जनमानस और दुकानदारों से प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक और पॉलीथिन का उपयोग न करने के लिए एवं उनको जागरूक किये जाने के

गौतम पालीवाल पर जानलेवा हमले के आरोपी अर्पित की जमानत खारिज, अदालत का सख्त रुख

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। लगभग 2 महीने पहले 6 अप्रैल 2026 की रात्रि करीब 10 बजे भोपा रोड स्थित एसडी पब्लिक स्कूल में खेल रहे युवक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में अदालत ने सख्ती दिखाते हुए आरोपी अर्पित शर्मा की जमानत अर्जी खारिज कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गौतम पालीवाल पुत्र घनश्याम पालीवाल

मंत्री कपिल देव ने अस्पताल पहुंचकर घायल मासूम बालिका का जाना हाल

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिला चिकित्सालय में ढाई वर्षीय मासूम बालिका पर कुत्ते के हमले की दुःखद एवं मर्मस्पर्शी घटना की सूचना प्राप्त होते ही मंत्री कपिल देव अग्रवाल वाराणसी से लौटने के उपरांत तत्काल जिला चिकित्सालय पहुंचे तथा बालिका के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने उपचाररत चिकित्सकों से बालिका की स्वास्थ्य स्थिति एवं उपचार प्रक्रिया

योग अपनाने से ही स्वस्थ समाज का निर्माण संभवः मीनाक्षी स्वरूप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह-2026 के तहत सोमवार को कमला नेहरू वाटिका से योग जागरूकता अभियान का भव्य शुभारंभ किया गया। ‘स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग’ थीम और ‘हर घर योगा, हर घर होगा’ के संदेश के साथ आयोजित कार्यक्रम में योग को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मीनाक्षी

अधिकारों और राजनीतिक भागीदारी के लिए संगठित होकर संघर्ष करना होगा-धर्मपाल सिंह

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ओबीसी समाज बैठक का आयोजन न्यू हरिद्वार स्थित सैन धर्मशाला में किया गया। बैठक की अध्यक्षता जाट समाज के अध्यक्ष चौधरी विनोद मलिक एवं संचालन सैन धर्मशाला के महामंत्री धर्मपाल सिंह ने किया। बैठक को संबोधित करते धर्मपाल सिंह ने कहा कि अपने अधिकारों के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग को संगठित होकर संघर्ष

चरथावल क्षेत्र में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज़, एसएसपी ने किया 3 टीमों का गठन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के थाना चरथावाल क्षेत्र के अंतर्गत भट्टे पर काम करने वाली एक युवती को जेसीबी चालक ने जंगल में ले जाकर नशीला पदार्थ सुंघाकर अपने साथियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी संजय कुमार वर्मा

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal