शत-प्रतिशत परिणाम के साथ भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर का परचम, आकांक्षा का जनपद में चौथा स्थान

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा घोषित हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, नई मंडी मुजफ्फरनगर ने एक बार फिर उत्कृष्टता की नई ऊँचाइयों को छूते हुए शिक्षा जगत में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की है। विद्यालय का शत-प्रतिशत परिणाम संस्था की गुणवत्ता, अनुशासन और समर्पित शिक्षण व्यवस्था का सशक्त प्रमाण प्रस्तुत करता है। हाईस्कूल परीक्षा में विद्यालय की मेधावी छात्रा आकांक्षा ने 93.33% अंक प्राप्त कर न केवल विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया, बल्कि जनपद में चौथा स्थान अर्जित कर संस्था को गौरवान्वित किया। द्वितीय स्थान पर भव्या (90.16%) तथा तृतीय स्थान पर प्रियांशी यादव (90%) रहीं। विशेष उल्लेखनीय यह रहा कि हाई स्कूल की सभी छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में सफलता प्राप्त करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इंटरमीडिएट परीक्षा में छात्राओं ने शानदार उपलब्धियाँ अर्जित करते हुए विद्यालय की प्रतिष्ठा को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया। विद्यालय की टॉपर नियति पालिवाल ने 87.2% अंक प्राप्त किए। द्वितीय स्थान पर राशि (86.6%) तथा तृतीय स्थान पर राधिका गर्ग (84.2%) रहीं।

विभिन्न वर्गों में परिणाम इस प्रकार रहा—
विज्ञान वर्ग: राशि (86.6%) प्रथम, शिवांगी शर्मा (83.6%) द्वितीय, अनुराधा (83.4%) तृतीय।
मानविकी वर्ग: नियति पालिवाल (87.2%) प्रथम, राधिका गर्ग (84.2%) द्वितीय, अविष्का वर्मा (81.2%) तृतीय।
वाणिज्य वर्ग: परी बंसल (81.8%) प्रथम, कनिष्क (81%) द्वितीय, आस्था (80.2%) तृतीय।
इस गौरवपूर्ण अवसर पर विद्यालय की उप्रधानाचार्या श्रीमती रितु गोयल जी ने समस्त छात्राओं को आशीर्वाद देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों के अथक परिश्रम, अनुशासित अध्ययन और शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन का प्रतिफल है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि छात्राएं भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, समाज एवं राष्ट्र का नाम रोशन करती रहेंगी।

विद्यालय प्रबंध समिति के उपप्रबन्धक अमिता चौधरी, कोषाध्यक्ष ममता वर्मा, प्रबंधक शोभित सिंह एवं सदस्या प्रीति सहित समस्त विद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि पर हर्षोल्लास व्यक्त किया। उप-प्रधानाचार्या रितु गोयल, परीक्षा विभाग प्रमुख सपना मित्तल एवं मीडिया विभाग प्रमुख अर्चना शर्मा का विशेष योगदान सराहनीय रहा। विद्यालय परिसर में उल्लास, गर्व और उत्साह का वातावरण व्याप्त रहा, जहाँ छात्राओं, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए इस ऐतिहासिक सफलता का भव्य उत्सव मनाया।

दो छात्रों का ऑटोमेट इंडिया हैकथॉन के लिए चयन चेयरमैन ने दी बधाई

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। गुरुग्राम स्थित माइक्रोसॉफ्ट इंडिया लिमिटेड द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित ‘ऑटोमेट इंडिया’ हैकाथॉन के फाइनल राउंड के लिए श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर के बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के अंतिम वर्ष के चार छात्रों का चयन हुआ है। चयनित छात्रों में गोपाल बंसल, प्रिंस प्रजापति, मयंक भाटिया तथा देवांश गुप्ता

पीड़ित परिवार से मिला संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा का प्रतिनिधिमंडल

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जन्माष्टमी के दिन छपार क्षेत्र के गांव में राधा की वेशभूषा में सजी बालिका के साथ हुई घटना के बाद संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा, जनपद मुजफ्फरनगर का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने गांव पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। महासभा के

मुजफ्फरनगर में 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों पर कार्रवाई की तैयारी

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के वाहन स्वामियों को पुराने वाहनों के संचालन को लेकर परिवहन विभाग ने महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। विभाग के अनुसार एनसीआर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जनपद मुजफ्फरनगर में 10 वर्ष की आयु पूरी कर चुके डीजल चालित तथा 15 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पेट्रोल चालित वाहनों का संचालन

पत्रकारिता के स्तंभ रणबीर सैनी एवं अंबेडकर युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष राधेश पप्पू ने थामा कांग्रेस का हाथ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पश्चिमी जोन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं किसान चिंतक कमल मित्तल के प्रयास से वरिष्ठ पत्रकार रहे रणवीर सैनी एवं राधेश पप्पू हुए कांग्रेस मे शामिल हो गए हैं। उपरोक्त नेताओं ने कांग्रेस मुख्यालय 24अकबर रोड में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के सचिव

भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र संयोजकों का भाजपा जिला मंत्री ममता अग्रवाल ने किया स्वागत

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय जनता पार्टी के चारों मंडल अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र संयोजक सुभारती में आयोजित बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी के साथ बैठक में प्रतिभाग करने के पश्चात वापस लौटते समय मूलचंद रिसॉर्ट पहुंचे। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की जिला मंत्री ममता अग्रवाल ने सभी पदाधिकारियों का स्वागत

आयुर्वेद जनजागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत “आयुर्वेद को जानो” विषय पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं मुख्य विकास अधिकारी कण्डारकर कमल किशोर देशभूषण के निर्देशन तथा क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ इसम पाल के मार्गदर्शन में समिति सदस्य डॉ राजीव कुमार द्वारा “11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस” के उपलक्ष्य में जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत स्वामी कल्याण देव कन्या इंटर कॉलेज काकड़ा में भारत की

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई