हरिद्वार (रिपोर्टर)। चंद्राचार्य चौक स्थित साया डेमिफाइन ज्वैलरी शोरूम का उद्घाटन मिस यूनिवर्स उत्तराखंड राधिका सिंघल ने रिबन काटकर किया। शोरूम स्वामी मानव मल्होत्रा, निधि मल्होत्रा, गौरव मल्होत्रा, लवली भसीन एवं जीत ने बुके देकर मिस यूनिवर्स उत्तराखंड राधिका सिंघल का स्वागत किया। शुभकामनाएं देते हुए राधिका सिंघल ने कहा कि शोरूम में उपलब्ध प्लेटेड ज्वैलरी मध्यम वर्ग के बजट के अनुसार किफायती है। परंपरागत आकर्षक डिजाइन और दिखने में बिल्कुल असली लगने वाली ज्वेलरी को विवाह समारोह, पार्टी और दैनिक रूप से भी पहना जा सकता है। युवा वर्ग को यह ज्वैलरी काफी पसंद आएगी। साया डेमिफाइन ज्वैलरी शोरूम के स्वामी मानव मल्होत्रा ने बताया कि स्टेकबल रिंग, लेयर्ड नेकलेस, हूप इयर रिंग, ब्रेसलेट की आकर्षक रेंज उपलब्ध करायी गयी है। जिन्हें किसी भी अवसर पर पहना जा सकता है। उन्होंने बताया कि फैशन के इस दौर में चमकदार और उच्च गुणवत्ता वाली प्लेटेड ज्वलैरी निश्चित रूप से सभी वर्ग के उपभोक्ताओं को पसंद आएगी। फैशन के इस दौर में इस ज्वैलरी को पहनने से महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ेगा और महिला सशक्तिकरण को भी बढ़ावा मिलेगा। इस दौरान प्रशंसकों ने मिस यूनिवर्स उत्तराखंड राधिक सिंघल के साथ जमकर सेल्फी ली।

शिव भक्तों की सेवा में जुटी मां भगवती जन सेवा समिति 9 अगस्त तक चलेगा सेवा शिविर
हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्रावण मास के अवसर पर बहादराबाद स्थित लोहा पुल के समीप माँ भगवती जन सेवा समिति की ओर से विशाल कांवड़ सेवा शिविर एवं भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में हरिद्वार और नीलकंठ से जल लेकर लौट रहे शिव भक्तों के लिए निःशुल्क भोजन, शुद्ध पेयजल, फल, चाय, विश्राम तथा






