मेयर को दिया एआई आधारित स्मार्ट स्वच्छता प्रणाली लागू करने का प्रस्ताव

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पीबीआर एंटरप्राईजेज के प्रबंधक पी.बाबजी राव ने मेयर किरण जैसल से भेंट कर कुंभ मेले और शहर की स्वच्छता और आधुनिक कचरा प्रबंधन प्रणाली को सुदृढ़ करने की दिशा में एआई आधारित स्मार्ट डस्टबिन, स्पिट बिन एवं एकीकृत वेस्ट मैनेजमेंट तकनीक का प्रस्ताव दिया है। पी.बाबजी राव ने बताया कि हरिद्वार को स्वच्छ, स्मार्ट और सतत शहर के रूप में विकसित करने के लिए एआई आधारित स्मार्ट डस्टबिन रीयल टाइम भराव स्तर निगरानी सहित लगाए जाएंगे। सार्वजनिक स्थानों पर थूकने की समस्या के समाधान के लिए स्पिट बिन, एआई आधारित कचरा संग्रहण एवं परिवहन प्रणाली, सेंट्रल मॉनिटरिंग डैशबोर्ड लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इससे शहर के स्वच्छता मानकों में सुधार होगा। कचरा प्रबंधन में दक्षता बढ़ेगी, डस्टबिन ओवरफ्लो की समस्या का समाधान होगा और पर्यावरण संरक्षण के साथ कार्बन उत्सर्जन में भी कमी आएगी। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य हरिद्वार को स्मार्ट और सतत कचरा प्रबंधन का एक आदर्श मॉडल बनाना है। जिससे स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालुओं को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि इसे पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल के तहत भी लागू किया जा सकता है और यह स्वच्छ भारत अभियान तथा स्मार्ट सिटी मिशन के अनुरूप है। बताया कि नगर निगम के साथ पायलट प्रोजेक्ट एवं दीर्घकालिक सहयोग के लिए आगे चर्चा जारी है। सुनील प्रजापति व सुशांत पाल ने कहा कि प्रोजेक्ट लागू होने से शहर को स्वच्छ सुंदर बनाने और कुंभ मेले में सफाई व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी।

पत्रकारिता के स्तंभ रणबीर सैनी एवं अंबेडकर युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष राधेश पप्पू ने थामा कांग्रेस का हाथ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पश्चिमी जोन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं किसान चिंतक कमल मित्तल के प्रयास से वरिष्ठ पत्रकार रहे रणवीर सैनी एवं राधेश पप्पू हुए कांग्रेस मे शामिल हो गए हैं। उपरोक्त नेताओं ने कांग्रेस मुख्यालय 24अकबर रोड में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के सचिव

भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र संयोजकों का भाजपा जिला मंत्री ममता अग्रवाल ने किया स्वागत

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय जनता पार्टी के चारों मंडल अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र संयोजक सुभारती में आयोजित बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी के साथ बैठक में प्रतिभाग करने के पश्चात वापस लौटते समय मूलचंद रिसॉर्ट पहुंचे। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की जिला मंत्री ममता अग्रवाल ने सभी पदाधिकारियों का स्वागत

आयुर्वेद जनजागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत “आयुर्वेद को जानो” विषय पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं मुख्य विकास अधिकारी कण्डारकर कमल किशोर देशभूषण के निर्देशन तथा क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ इसम पाल के मार्गदर्शन में समिति सदस्य डॉ राजीव कुमार द्वारा “11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस” के उपलक्ष्य में जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत स्वामी कल्याण देव कन्या इंटर कॉलेज काकड़ा में भारत की

मुजफ्फरनगर में यूपीआई पेमेंट पर चार्ज के विरोध में व्यापारियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उद्योग व्यापार मंडल मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को दो ज्ञापन सौंपे। एक ज्ञापन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित करते हुए यूपीआई के माध्यम से भुगतान लेने वाले व्यापारियों पर किसी भी प्रकार का चार्ज लगाए जाने के विरोध में सौंपा गया। इस दौरान

मंत्री कपिल देव के नेतृत्व में होगा भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का भव्य स्वागत

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आगामी 22 सितंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन मुजफ्फरनगर के रास्ते सहारनपुर पहुँचेंगे। उनके प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत की तैयारियाँ शुरू कर दी गई हैं। बीते दिवस राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने गांधी नगर स्थित अपने आवास पर कुकड़ा मंडल के पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण

ढ़ासरी में लापता मासूम का शव तालाब से बरामद, परिवार में मचा कोहराम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के एक ककनौली थाना क्षेत्र के गाँव ढांसरी के दलित परिवार में मातम छा गया जब परिवार के ढाई वर्षीय मासूम का शव तालाब से बरामद हुआ। मासूम आयांश रविवार को मंदिर के पास से गायब हो गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज जांच शुरू कर दी है।

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई