गपशप ग्रुप ने शिवचौक पर बांटा लड्डू व हलवा और शीतल जल का प्रसाद

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भगवान श्रीविष्णु के अवतार भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर शुक्रवार को नगर में भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान जहां टाउनहाल मैदान से पूजन-हवन के बाद नगर के मुख्य मार्गों से होकर निकली इस भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में नगर के अनेक बैंड और डीजे आदि धार्मिक धुनों पर युवाओं की टोली ने जमकर डांस किया, वहीं विभिन्न संगठनों की ओर से इस दौरान लोगों को कड़ी चावल, हलवा, जलजीरा, मीठा शरबत, ठंडा पेय पदार्थ और शीतल जल की व्यवस्था की गई। भगवान परशुराम समिति के नगर के हृदय स्थल शिवचौक पर गपशप ग्रुप एवं लिजेंड आईसक्रीम परिवार की ओर से लड्ढू, हलवा, टॉफी और शीतल जल की सुंदर व्यवस्था की गई। इस दौरान कार्यक्रम में अरविन्द भारद्वाज, विनोद पाराशर, डॉ. आशुतोष शर्मा, परीक्षित मित्तल एड, नमन मित्तल एड, दीपक शर्मा आदि द्वारा प्रसाद का वितरण किया गया। वहीं राष्टीय हिन्दू शक्ति संगठन के संयोजक संजय अरोड़ा, सरिता अरोड़ा शर्मा, प्रवीण जैन व गौ सेवक नीशु ने जलजीरा श्रद्धालुओं को वितरित किया।

शिवचौक के अलावा होली एंजिल्स स्कूल के बाहर राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ सहारनपुर मंडल पश्चिमी उत्तर प्रदेश टीम द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर की टीम के साथ शीतल मीठे जल के साथ शिकंजी के प्रसाद का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ सपा नेता राकेश शर्मा और पूर्व सदस्य जिला पंचायत हरेंद्र शर्मा ने फीता काटकर किया। राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ की टीम में इस दौरान विशेष रूप से पं. प्रहलाद कौशिक, पंडित ध्यानचंद कुश, सुभाष गौतम, सुबोध शर्मा, प्रमोद शर्मा, शैलेन्द्र गौतम, सतीश कौशिक, अखिल वत्स, राकेश पत्थर वाले, मा. रमेश चंद्र, मा. विनोद शर्मा, आत्माराम, जय भगवान शर्मा, सीट्टू, विजय वशिष्ठ आदि मौजूद रहे। वहीं शर्मा मैडिकल स्टोर परिवार की ओर से गंगल वाल गली के बाहर शीतल पेय पदार्थ और कुलदीप भारद्वाज व अभिनन्दन शर्मा आदि ने अंसारी रोड पर भारतीय जीवन बीमा निगम कार्यालय के बाहर ब्राह्मण समाज के लोगों द्वारा प्रसाद वितरण किया गया।

मुजफ्फरनगर में 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों पर कार्रवाई की तैयारी

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के वाहन स्वामियों को पुराने वाहनों के संचालन को लेकर परिवहन विभाग ने महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। विभाग के अनुसार एनसीआर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जनपद मुजफ्फरनगर में 10 वर्ष की आयु पूरी कर चुके डीजल चालित तथा 15 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पेट्रोल चालित वाहनों का संचालन

पत्रकारिता के स्तंभ रणबीर सैनी एवं अंबेडकर युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष राधेश पप्पू ने थामा कांग्रेस का हाथ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पश्चिमी जोन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं किसान चिंतक कमल मित्तल के प्रयास से वरिष्ठ पत्रकार रहे रणवीर सैनी एवं राधेश पप्पू हुए कांग्रेस मे शामिल हो गए हैं। उपरोक्त नेताओं ने कांग्रेस मुख्यालय 24अकबर रोड में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के सचिव

भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र संयोजकों का भाजपा जिला मंत्री ममता अग्रवाल ने किया स्वागत

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय जनता पार्टी के चारों मंडल अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र संयोजक सुभारती में आयोजित बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी के साथ बैठक में प्रतिभाग करने के पश्चात वापस लौटते समय मूलचंद रिसॉर्ट पहुंचे। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की जिला मंत्री ममता अग्रवाल ने सभी पदाधिकारियों का स्वागत

आयुर्वेद जनजागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत “आयुर्वेद को जानो” विषय पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं मुख्य विकास अधिकारी कण्डारकर कमल किशोर देशभूषण के निर्देशन तथा क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ इसम पाल के मार्गदर्शन में समिति सदस्य डॉ राजीव कुमार द्वारा “11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस” के उपलक्ष्य में जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत स्वामी कल्याण देव कन्या इंटर कॉलेज काकड़ा में भारत की

मुजफ्फरनगर में यूपीआई पेमेंट पर चार्ज के विरोध में व्यापारियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उद्योग व्यापार मंडल मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को दो ज्ञापन सौंपे। एक ज्ञापन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित करते हुए यूपीआई के माध्यम से भुगतान लेने वाले व्यापारियों पर किसी भी प्रकार का चार्ज लगाए जाने के विरोध में सौंपा गया। इस दौरान

मंत्री कपिल देव के नेतृत्व में होगा भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का भव्य स्वागत

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आगामी 22 सितंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन मुजफ्फरनगर के रास्ते सहारनपुर पहुँचेंगे। उनके प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत की तैयारियाँ शुरू कर दी गई हैं। बीते दिवस राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने गांधी नगर स्थित अपने आवास पर कुकड़ा मंडल के पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई