नगर में जोश व उत्साह के बीच निकली भगवान श्री परशुराम की भव्य शोभायात्रा

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भगवान श्री हरि विष्णु के छठें अवतार भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर शुक्रवार को नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। टाउनहाल मैदान से पूजन-हवन के बाद नगर के मुख्य मार्गों से होकर निकली इस भव्य शोभायात्रा में छोटे बच्चों व युवाओं के साथ बुजुर्गो और महिलाओं ने पूर्ण जोश और उत्साह के साथ में प्रतिभाग किया। इस शोभायात्रा में नगर के अनेक प्रसिद्ध बैंड और डीजे आदि धार्मिक धुनें बजाकर माहौल को श्रद्धामय बनाए हुए थे।

दोपहर तक तेज धूप के बाद शोभायात्रा प्रारंभ होने से पूर्व आसमान में छाए बादलों ने श्रद्धालुओं को बड़ी राहत दी। इस बीच भगवान परशुराम के जन्मोत्सव में इन्द्र देव ने रिम­िाम बारिश करते हुए अपनी उपस्थिति नगर में दर्ज करा दी। ऐसे में इस दौरान सड़कों पर उतरी युवाओं की टोली जय श्री परशुराम के जयघोष के साथ गंतव्य की ओर देर सायं तक बढ़ती रही। नगर में इस शोभा यात्रा का कई स्थानों पर ब्राह्मण समाज के साथ ही सर्व समाज के भक्तों ने पुष्प बरसाकर व प्रसाद का वितरण करते हुए जोरदार स्वागत किया। इस बीच शोभायात्रा मार्ग में आतिशबाजी के बीच सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

भगवान विष्णु के छठें अवतार श्री परशुराम जी भगवान को जन्मोत्सव नगर में बीते कई दिनों से ब्राह्मण समाज की ओर से मनाया जा रहा है। शुक्रवार को इसी कड़ी में भगवान श्री परशुराम का जन्मोत्सव उत्साह, उमंग एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। शोभायात्रा से पूर्व प्रात: 9 बजे टाउनहाल मैदान स्थित कार्यक्रम स्थल पर हवन यज्ञ का आयोजन एवं अतिथियों के स्वागत समारोह और प्रसाद वितरण के बाद श्री परशुराम जन्मोत्सव समारोह समिति से जुडेÞ स्वामी श्री भगवान आश्रम जी महाराज, अध्यक्ष शरणदीप कौशिक उर्फ शिशु प्रधान, व्यापारी नेता संजय मिश्रा समेत अन्य लोगों ने हवन में आहुति देते हुए श्री परशुराम के आदर्शों, शौर्य, न्याय, तपस्या व धर्म के सिद्धांतों को स्मरण किया। टाउनहाल मैदान में संपन्न हवन एवं प्रसाद वितरण के बाद टाउनहाल से भगवान श्री परशुराम महाराज की भव्य शोभायात्रा प्रारम्भ हुई। शोभायात्रा में श्रद्धालुओं का जोश और उत्साह देखने योग्य था।

इस शोभायात्रा में भगवान परशुराम की झांकी, भजन मंडलियों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने नगर को भक्तिमय बना दिया। शोभायात्रा टाउनहाल से शुरू होकर मालवीय चौक, अंसारी रोड, नावल्टी चौक, आबकारी रोड, हनुमान चौक, भगत सिंह रोड, शिव चौक, झांसी की रानी और सदर बाजार होते हुए टाउनहाल पर विराम लिया। शोभा यात्रा का अनेक स्थानों पर फूल बरसाकर एवं प्रसाद का वितरण करके जोरदार स्वागत किया गया।

इस दौरान मंत्री कपिल देव अग्रवाल, खानपुर के विधायक उमेश कुमार, चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, गौरव स्वरूप, पूर्व विधायक ठा. संगीत सोम, अशोक कंसल, प्रÑमोद उटवाल, पूर्व चेयरमैन डॉ. सुभाष शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, संजय मिश्रा, ब्रह्म प्रकाश शर्मा, मांगेराम त्यागी, प्रदीप शर्मा, सपा नेता राकेश शर्मा, सुरेन्द्र शर्मा, अरुण मिश्रा, योगेश शर्मा, केके शर्मा, ऋषभदेव शर्मा, आर्यन राज कौशिक, राजेश पाराशर, हरेन्द्र शर्मा, पंकज शर्मा, डॉ. अशोक शर्मा, हिमांशु शर्मा, अजय शर्मा, सभासद मनोज वर्मा, देवेश कौशिक, रजत धीमान, कमल कांत शर्मा, नितिन शर्मा, अमित वत्स, डॉ. संदीप शर्मा, सतीश शर्मा, उमादत्त शर्मा, सुबोध शर्मा, जयकुमार शर्मा, सुभाष शर्मा, सुबोध शर्मा, प्रमोद शर्मा, महेश शर्मा, योगेश शर्मा, प्रहलाद शर्मा, अनिल शर्मा, विकास शर्मा, विशाल गर्ग, ममता अग्रवाल, पूनम शर्मा, पूजा शर्मा, ब्रजेश दीक्षित, पुनीत वशिष्ठ, अलका शर्मा, अंजू शर्मा, नीलम शर्मा, रवि शर्मा, रमन शर्मा, कन्हैया शर्मा, रोहित शर्मा, प्रगेश गौतम, अमित शर्मा, सचिन शर्मा, शिवदत्त शर्मा, आदेश गौतम, अजय शर्मा, अभिनन्दन शर्मा, विशाल शर्मा, शरद शर्मा, रजनीश शर्मा, संजीव शर्मा, सलेक शर्मा, अभिनव मुदगल, अश्वनी शर्मा आदि मौजूद रहे।

ज्ञान को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना ही सच्चा पुरुषार्थ : मोहन भागवत

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। देवभूमि शुकतीर्थ स्थित महर्षि शुकदेव आश्रम में वीतराग स्वामी कल्याण देव जी की पुस्तक ‘अभिनंदन’ के द्वितीय संस्करण के विमोचन हेतु राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी प्रवास पर पधारे। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी ओमानंद जी महाराज ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर भागवतनगरी शुक्रताल एवं शुकतीर्थ ट्रस्ट

वसुंधरा रेजिडेंसी में श्रीमदभागवत कथा का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि वसुंधरा रेजिडेंसी के चल रही श्री मदभागवत कथा के द्वितीय दिवस में कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि जीवन में कर्म प्रधान होता है जो जैसा कर्म करता है उसे उसी प्रकार फल की प्राप्ति होती है। जीवन जो मनुष्य दुख पाता है लोग भगवान को

एमजी पब्लिक स्कूल में श्रद्धापूर्वक मनाई गई बाबू हरबंस लाल गोयल जी की पुण्यतिथि

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एमजी पब्लिक स्कूल परिसर में सोमवार को विद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष एवं समाजसेवी कर्मयोगी स्वर्गीय बाबू हरबंस लाल गोयल जी की 14वीं पुण्यतिथि श्रद्धा भाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सदस्यों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और समाजसेवा, शिक्षा तथा सनातन संस्कृति के

पुलिस झंडा दिवस पर एसएसपी सूरज कुमार राय ने किया ध्वजारोहण, पुलिसकर्मियों को लगाया पुलिस कलर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)‌ पुलिस की गौरवशाली परंपरा, शौर्य, साहस और कर्तव्यनिष्ठा के प्रतीक पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर सोमवार को मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन में गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने क्वार्टर गार्ड में पुलिस ध्वज फहराकर पुलिस बल की गौरवशाली विरासत के प्रति सम्मान प्रकट किया। कार्यक्रम

आईटीआई के हुनर को भी मिले आईआईटी जैसा सम्मान, कौशल ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत: मोदी

लखनऊ (रिपोर्टर)। राजधानी के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित पांचवें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को कौशल, तकनीक और आत्मनिर्भरता का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि आईटीआई से प्रशिक्षित युवा देश की संपत्ति, शक्ति और भविष्य हैं। आईटीआई के विद्यार्थियों को भी आईआईटी के विद्यार्थियों जितना सम्मान मिलना चाहिए। प्रधानमंत्री

श्रीराम कॉलेज में भारत बौद्धिक्स परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 300 से ज्यादा छात्रों ने लिया हिस्सा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री राम कॉलेज में शनिवार को ‘ भारत बौद्धिक्स 2.0 परीक्षा सफलता पूर्वक संपन्न हुई। कॉलेज के एग्रीकल्चर विभाग में आयोजित इस परीक्षा में 300 से ज्यादा छात्रों ने भाग लिया। इस संबंध में नोडल पदाधिकारी नीतू सिंह ने बताया कि इस परीक्षा में विभिन्न विभागों से 597 छात्रों ने पंजीयन कराया था।

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal