हरिद्वार (रिपोर्टर)। ऑपरेशन स्माइल के तहत पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट टीम ने मानवीयता की मिसाल पेश करते हुए नेपाल से लापता छठी कक्षा के छात्र को सकुशल रेस्क्यू कर परिवार से मिलवा दिया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार नेपाल के ग्राम बसामाड़ी जिला मकवानपुर (बागमती) का रहने वाला छठी कक्षा का छात्र सोहन बतोला बीती 29 मार्च को अचानक गांव से लापता हो गया था। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की और स्थानीय पुलिस थाने में गुमशुदगी भी दर्ज करायी। लेकिन बालक का कोई सुराग नहीं मिल सका। एएचटीयू टीम ने बालक को हरिद्वार में रेस्क्यू करने के बाद नेपाली द्विभाषीय विशेषज्ञों के माध्यम से उसकी काउंसलिंग कराई। सूचना के प्रसार के लिए मल्टीमीडिया प्लेटफॉर्म्स और नेपाली स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से काफी प्रयास करने के बाद 12 अप्रैल को हेटोडा (नेपाल) स्थित स्थानीय पुलिस थाने से बालक की गुमशुदगी की पुष्टि हुई। पुष्टि होने के बाद नेपाल पुलिस और गृह मंत्रालय के अनुरोध पर बालक के पिता हरिशरण बतोला हरिद्वार पहुंचे। एएचटीयू टीम ने उन्हें रेलवे स्टेशन से रिसीव किया और बाल कल्याण समिति हरिद्वार के आदेशानुसार सभी विधिक औपचारिकताएं पूर्ण कर बालक सोहन को उनके सुपुर्द कर दिया। इसके पश्चात टीम ने उन्हें हरिद्वार-नेपाल बस सेवा से सुरक्षित रवाना किया।

शिव भक्तों की सेवा में जुटी मां भगवती जन सेवा समिति 9 अगस्त तक चलेगा सेवा शिविर
हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्रावण मास के अवसर पर बहादराबाद स्थित लोहा पुल के समीप माँ भगवती जन सेवा समिति की ओर से विशाल कांवड़ सेवा शिविर एवं भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में हरिद्वार और नीलकंठ से जल लेकर लौट रहे शिव भक्तों के लिए निःशुल्क भोजन, शुद्ध पेयजल, फल, चाय, विश्राम तथा






