भगवान परशुराम शोभायात्रा के आयोजन को लेकर बैठक का आयोजन

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भगवान परशुराम शोभायात्रा के आयोजन को लेकर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने मायादेवी मंदिर में बैठक का आयोजन किया। मंदिर के पुजारी भास्कर पुरी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में शोभायात्रा को भव्य एवं दिव्य स्वरूप देने पर चर्चा करते हुए श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने जानकारी देते हुए बताया कि 26 अप्रैल को आयोजित की जा रही शोभायात्रा में देशभर के साधु-संतों को आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने ब्राह्मण समाज से परशुराम जयंती के अवसर पर यूजीसी रोल बैक के समर्थन में बैनर लगाकर अपना विरोध दर्ज कराने की अपील भी की। पुजारी भास्कर पुरी ने बताया कि भगवान परशुराम शोभायात्रा में भगवान परशुराम की शस्त्र कला का प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र रहेगा। उन्होंने बताया कि शोभायात्रा से पूर्व सभी साधु-संत एकत्र होकर भगवान परशुराम की आरती करेंगे और विधिवत कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी। भागवताचार्य पवन कृष्ण शास्त्री ने बताया कि बैठक में यह भी निर्णय लिया गया है कि 19 अप्रैल को भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर मां गंगा की विशेष पूजा अर्चना की जाएगी। 51 ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा पाठ एवं आरती के साथ जयंती मनाने के साथ आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों का शुभारंभ किया जाएगा। बैठक में श्रीमहंत आकाश गिरी, पंडित पवन कृष्ण शास्त्री, स्वामी कार्तिक गिरी महाराज, शीतल उपाध्याय, सचिन पैनुली, ऋषि शर्मा, जलज कौशिक, रूपेश कौशिक, रोहित गिरी एवं सत्यम शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

पीड़ित परिवार से मिला संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा का प्रतिनिधिमंडल

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जन्माष्टमी के दिन छपार क्षेत्र के गांव में राधा की वेशभूषा में सजी बालिका के साथ हुई घटना के बाद संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा, जनपद मुजफ्फरनगर का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने गांव पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। महासभा के

मुजफ्फरनगर में 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों पर कार्रवाई की तैयारी

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के वाहन स्वामियों को पुराने वाहनों के संचालन को लेकर परिवहन विभाग ने महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। विभाग के अनुसार एनसीआर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जनपद मुजफ्फरनगर में 10 वर्ष की आयु पूरी कर चुके डीजल चालित तथा 15 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पेट्रोल चालित वाहनों का संचालन

पत्रकारिता के स्तंभ रणबीर सैनी एवं अंबेडकर युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष राधेश पप्पू ने थामा कांग्रेस का हाथ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पश्चिमी जोन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं किसान चिंतक कमल मित्तल के प्रयास से वरिष्ठ पत्रकार रहे रणवीर सैनी एवं राधेश पप्पू हुए कांग्रेस मे शामिल हो गए हैं। उपरोक्त नेताओं ने कांग्रेस मुख्यालय 24अकबर रोड में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के सचिव

भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र संयोजकों का भाजपा जिला मंत्री ममता अग्रवाल ने किया स्वागत

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय जनता पार्टी के चारों मंडल अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र संयोजक सुभारती में आयोजित बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी के साथ बैठक में प्रतिभाग करने के पश्चात वापस लौटते समय मूलचंद रिसॉर्ट पहुंचे। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की जिला मंत्री ममता अग्रवाल ने सभी पदाधिकारियों का स्वागत

आयुर्वेद जनजागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत “आयुर्वेद को जानो” विषय पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं मुख्य विकास अधिकारी कण्डारकर कमल किशोर देशभूषण के निर्देशन तथा क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ इसम पाल के मार्गदर्शन में समिति सदस्य डॉ राजीव कुमार द्वारा “11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस” के उपलक्ष्य में जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत स्वामी कल्याण देव कन्या इंटर कॉलेज काकड़ा में भारत की

मुजफ्फरनगर में यूपीआई पेमेंट पर चार्ज के विरोध में व्यापारियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उद्योग व्यापार मंडल मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को दो ज्ञापन सौंपे। एक ज्ञापन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित करते हुए यूपीआई के माध्यम से भुगतान लेने वाले व्यापारियों पर किसी भी प्रकार का चार्ज लगाए जाने के विरोध में सौंपा गया। इस दौरान

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई