द एसडी पब्लिक स्कूल का कक्षा 10 का उत्कृष्ट रिजल्ट

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। “मंजिलें उन्हीं को मिलती हैं, जिनके सपनों में जान होती है,पंखों से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है।” उक्त पंक्तियों के साथ बुधवार को शैक्षणिक सत्र 2025-26 की कक्षा 10वीं की प्रथम बोर्ड परीक्षा में द एसडी पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम अभूतपूर्व रहा। इस गौरवपूर्ण अवसर पर विद्यार्थियों की उपलब्धि का उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर विद्यालय में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थी क्रमशः सुहानी अग्रवाल (99.40%), तरु गुप्ता (99.20%), अनन्या गोयल (99%) द्वारा उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय की गरिमा को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया गया। 43 विद्यार्थियों द्वारा शत प्रतिशत (100 %) अंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया गया। जिसमें अंग्रेजी विषय में 15, संस्कृत में 15, सूचना प्रौद्योगिकी में 6 , आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में 6 विद्यार्थियों द्वारा शत प्रतिशत (100 %) अंक प्राप्त किए गए। 65 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए।
इस शुभ अवसर पर विद्यालय परिसर में आनंद एवं उत्साह का वातावरण व्याप्त रहा। प्रधानाचार्या नीलम माहना द्वारा विद्यार्थियों का मुँह मीठा कराकर उन्हें जीवन में निरंतर आगे बढ़ने, उच्च लक्ष्यों को प्राप्त करने तथा अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण हेतु प्रेरित किया एवं हार्दिक शुभकामनाएँ प्रदान की गईं।

महिला समर्पित महिला शक्ति द्वारा हरियाली तीज उत्सव का भव्य आयोजन

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। महिला समर्पित महिला शक्ति द्वारा हरियाली तीज उत्सव का भव्य एवं उल्लासपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सहभागिता कर तीज पर्व की सांस्कृतिक गरिमा को जीवंत किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप एव सोनिया लूथरा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का

कांवड़ सेवा शिविरों का दौरा कर गौरव स्वरूप ने जाना श्रद्धालुओं का हाल

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने सोमवार को शहर के विभिन्न कांवड़ सेवा शिविरों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने शिवभक्त कांवड़ियों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना, उनका स्वागत किया तथा सेवा कार्यों में जुटे लोगों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान उन्होंने धार्मिक

श्रावण के प्रथम सोमवार पर मां भगवती मंदिर में पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने किया जलाभिषेक

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रावण मास के प्रथम सोमवार को जनपद में शिवभक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। विभिन्न स्थानों पर संचालित निःशुल्क कांवड़ सेवा शिविरों में हजारों शिवभक्तों की सेवा का क्रम पूरे उत्साह के साथ जारी रहा। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने विभिन्न शिविरों का भ्रमण कर कांवड़ यात्रियों

शिव भक्तों की सेवा में जुटी मां भगवती जन सेवा समिति 9 अगस्त तक चलेगा सेवा शिविर

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्रावण मास के अवसर पर बहादराबाद स्थित लोहा पुल के समीप माँ भगवती जन सेवा समिति की ओर से विशाल कांवड़ सेवा शिविर एवं भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में हरिद्वार और नीलकंठ से जल लेकर लौट रहे शिव भक्तों के लिए निःशुल्क भोजन, शुद्ध पेयजल, फल, चाय, विश्राम तथा

मुजफ्फरनगर-कांवड़ कंट्रोल रूम बना मां-बेटी के लिए मददगार, छह घंटे बाद फिर से हुआ मिलन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ में बिछड़ने की घटनाओं से निपटने के लिए जिला पुलिस प्रशासन द्वारा बनाई व्यवस्था एक बार फिर कारगर साबित हुई। रामपुर तिराहा के अस्थायी थाने और शिवचौक कांवड़ कंट्रोल रूम की त्वरित कार्रवाई से छपार क्षेत्र में अपनी मां से बिछड़ी 16 वर्षीय कांवड़िया युवती को

सांसद हरेंद्र मलिक के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने शिव चौक पहुंचकर की कांवड़ियों का पुष्प वर्षा

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रावण मास की पावन कांवड़ यात्रा के दौरान रविवार को समाजवादी पार्टी के सांसद हरेंद्र मलिक के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने शिव चौक पहुंचकर शिवभक्त कांवड़ियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान कांवड़ियों के प्रति सम्मान और आस्था व्यक्त करते हुए उनकी धार्मिक यात्रा की सखद, सुरक्षित एवं मंगलमय पूर्णता

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal