मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पथरी क्षेत्र के गांव धनपुरा में डॉ. भीमराव अंबेडकर के सम्मान में भव्य भीम जागरण का आयोजन बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बसपा नेता विधानसभा अध्यक्ष विनोद कुमार एडवोकेट, प्रभारी नितिन कुमार, एडवोकेट मुकेश कुमार, नरेन्द्र कटारिया, लोकेश ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
बुधवार देर शाम रविदास मंदिर परिसर में आयोजित इस जागरण में धनपुरा सहित आसपास के कई गांवों से बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष, युवा एवं बच्चे शामिल हुए। कार्यक्रम में बच्चों और युवाओं द्वारा प्रस्तुत भजनों, गीतों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। देशभक्ति गीतों और बाबा साहब के जीवन पर आधारित प्रस्तुतियों ने वातावरण को भावुक और प्रेरणादायक बना दिया।
कार्यक्रम के दौरान मंच से वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन संघर्ष, उनके विचारों और समाज के प्रति उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। बसपा विधानसभा अध्यक्ष विनोद कुमार ने अपने संबोधन में युवाओं को नशे से दूर रहने की सलाह देते हुए कहा कि आज की युवा पीढ़ी को डॉ. भीमराव अंबेडकर के आदर्शों को अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह सबसे बड़ा हथियार है जिसके बल पर व्यक्ति अपने अधिकारों को पहचान सकता है और समाज में सम्मानजनक स्थान प्राप्त कर सकता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़कर अपने गांव, क्षेत्र और देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं।
एडवोकेट मुकेश कुमार ने कहा कि बाबा साहब ने अपने जीवन में अत्यंत कठिन परिस्थितियों का सामना किया, लेकिन कभी हार नहीं मानी। उन्होंने अपने संघर्ष और दृढ़ संकल्प के बल पर देश को एक सशक्त और लोकतांत्रिक संविधान दिया, जो आज भी देश की एकता और अखंडता का आधार है।
नितिन कुमार ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि बाबा साहब ने अपने अनुयायियों को तीन मूल मंत्र दिए—“शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो।” उन्होंने कहा कि यदि समाज इन तीन बातों को अपने जीवन में उतार ले, तो निश्चित रूप से सामाजिक और आर्थिक प्रगति संभव है।
कार्यक्रम के दौरान शानदार प्रस्तुति देने वाले बच्चों के साथ-साथ खेल और शिक्षा के क्षेत्र में अपने गांव का नाम रोशन करने वाले प्रतिभाशाली बच्चों को भी सम्मानित किया गया। इससे बच्चों में उत्साह बढ़ा और अन्य युवाओं को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली।
कार्यक्रम का समापन भजनों और सामूहिक प्रार्थना के साथ हुआ। पूरे आयोजन के दौरान क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा और लोगों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। इस अवसर पर डॉ. ओमपाल, अमरजीत बौद्ध,डॉ अरुण कुमार, अमित बौद्ध, अमन, सचिन, विकास, योगेश, दीपक,सूरज, विनीत, बिट्टू, शुभम, गुरदीप वालिया, टिशू वालिया रामधन ,नितिन,रमेश डीजे लाईट वाले सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

मुजफ्फरनगर पुलिस ने शासन की गाइडलाइन का उल्लंघन करने वाले डीजे पर की प्रभावी कार्यवाही
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रावण मास कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, निर्बाध यातायात व्यवस्था तथा शासन द्वारा निर्धारित मानकों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा जनपद की समस्त सीमाओं एवं कांवड़ मार्गों पर डीजे वाहनों की सघन जांच की जा रही है। इसी क्रम में “कश्यप डीजे” नामक एक डीजे,






