शत-प्रतिशत परिणाम के साथ न्यू होराइजन स्कूल ने रचा उत्कृष्टता का नया इतिहास

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जानसठ रोड परिक्रमा मार्ग स्थित न्यू होराइजन स्कूल ने कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में शत-प्रतिशत सफलता प्राप्त कर एक बार फिर शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यह अभूतपूर्व उपलब्धि विद्यालय की उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रणाली, सुदृढ़ शैक्षणिक वातावरण एवं विद्यार्थियों की प्रतिबद्धता का सशक्त प्रमाण है। इस वर्ष विद्यार्थियों ने अनुशासन, परिश्रम और आत्मविश्वास का अद्वितीय परिचय देते हुए शानदार प्रदर्शन किया है। विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल भविष्य की मंगलकामनाएँ व्यक्त की हैं।
उच्च अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा से विद्यालय को गौरवान्वित किया। इनमें प्रमुख रूप से —अनिका वशिष्ठ (97.6%), आनंद गोरियां (97%), कृतिका सिंह (96%), रिया (95.8%), तेजस यादव (95.2%), यशिका यादव (95%), इनाया हसन (94.8%), सत्यम गोंडवाल (92.8%), राधिका आर्य (92.4%), नव्या (91.8%), यशमिता कावरिया (91.2%), परिधि (90.4%), दीपक (89.6%), सागर (89.4%), अग्रिम चौधरी (88%) एवं अंशिका चौधरी (86.2%) का प्रदर्शन विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा।
विद्यालय के परिणाम की विशेष उपलब्धि यह रही कि 20% से अधिक विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 50% से अधिक विद्यार्थियों ने 80% से अधिक अंक अर्जित किए। यह आँकड़े विद्यालय की निरंतर उत्कृष्टता, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण पद्धति एवं विद्यार्थियों के समग्र विकास के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। इस शानदार सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की सतत मेहनत, उनके अनुशासित अध्ययन, शिक्षकों के समर्पित एवं कुशल मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के अटूट सहयोग को जाता है। विद्यालय में व्यक्तिगत ध्यान, नियमित मूल्यांकन एवं प्रेरणादायक शिक्षण पद्धति के माध्यम से विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता की ओर अग्रसर किया जाता है।
प्रधानाचार्या मीनाक्षी मित्तल ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता पूरे विद्यालय परिवार के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं को बधाई देते हुए उनके सहयोग और विश्वास के प्रति आभार प्रकट किया। विद्यालय प्रबंधन ने विश्वास व्यक्त किया कि न्यू होराइजन स्कूल के विद्यार्थी भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए समाज एवं राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देते रहेंगे और सफलता की नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेंगे।

पीड़ित परिवार से मिला संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा का प्रतिनिधिमंडल

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जन्माष्टमी के दिन छपार क्षेत्र के गांव में राधा की वेशभूषा में सजी बालिका के साथ हुई घटना के बाद संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा, जनपद मुजफ्फरनगर का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने गांव पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। महासभा के

मुजफ्फरनगर में 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों पर कार्रवाई की तैयारी

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के वाहन स्वामियों को पुराने वाहनों के संचालन को लेकर परिवहन विभाग ने महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। विभाग के अनुसार एनसीआर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जनपद मुजफ्फरनगर में 10 वर्ष की आयु पूरी कर चुके डीजल चालित तथा 15 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पेट्रोल चालित वाहनों का संचालन

पत्रकारिता के स्तंभ रणबीर सैनी एवं अंबेडकर युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष राधेश पप्पू ने थामा कांग्रेस का हाथ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पश्चिमी जोन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं किसान चिंतक कमल मित्तल के प्रयास से वरिष्ठ पत्रकार रहे रणवीर सैनी एवं राधेश पप्पू हुए कांग्रेस मे शामिल हो गए हैं। उपरोक्त नेताओं ने कांग्रेस मुख्यालय 24अकबर रोड में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के सचिव

भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र संयोजकों का भाजपा जिला मंत्री ममता अग्रवाल ने किया स्वागत

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय जनता पार्टी के चारों मंडल अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र संयोजक सुभारती में आयोजित बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी के साथ बैठक में प्रतिभाग करने के पश्चात वापस लौटते समय मूलचंद रिसॉर्ट पहुंचे। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की जिला मंत्री ममता अग्रवाल ने सभी पदाधिकारियों का स्वागत

आयुर्वेद जनजागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत “आयुर्वेद को जानो” विषय पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं मुख्य विकास अधिकारी कण्डारकर कमल किशोर देशभूषण के निर्देशन तथा क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ इसम पाल के मार्गदर्शन में समिति सदस्य डॉ राजीव कुमार द्वारा “11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस” के उपलक्ष्य में जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत स्वामी कल्याण देव कन्या इंटर कॉलेज काकड़ा में भारत की

मुजफ्फरनगर में यूपीआई पेमेंट पर चार्ज के विरोध में व्यापारियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उद्योग व्यापार मंडल मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को दो ज्ञापन सौंपे। एक ज्ञापन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित करते हुए यूपीआई के माध्यम से भुगतान लेने वाले व्यापारियों पर किसी भी प्रकार का चार्ज लगाए जाने के विरोध में सौंपा गया। इस दौरान

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई