सीबीएसई 10वीं के परीक्षा परिणाम में छाए डीएस पब्लिक स्कूल के होनहार

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आज घोषित सीबीएसई 10वीं के परीक्षा परिणाम में हर बार की तरह इस बार भी डी एस पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी सफलता का परचम लहराते हुए अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की। लगभग 4 बजे घोषित हुए सीबीएसई 10वीं के परीक्षा परिणाम को देखकर डीएस पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। सभी विद्यार्थी उत्साह पूर्वक अपना परीक्षा परिणाम जानने के लिए विद्यालय पहुंचे।
स्कूल प्रधानाचार्य गगन शर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों को उनका परीक्षा परिणाम प्रदर्शित करने के लिए आज विद्यालय में विशेष व्यवस्था की गई। घोषित हुए सीबीएसई के परीक्षा परिणाम में विद्यालय का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। हर बार की तरह बहुत सारे विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एवं अलग-अलग विषयों में शीर्ष अंक प्राप्त करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। घोषित परिणामों के अनुसार विद्यालय के होनहार छात्र लक्ष्य मित्तल ने हिंदी गणित तथा सामाजिक विज्ञान में 98 अंक प्राप्त करते हुए 97.2% अंक प्राप्त करके विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय की होनहार छात्र उर्वी शर्मा ने संस्कृत में 100 में से 100 अंक प्राप्त करके तथा छात्र दृष्टि अरोड़ा ने अंग्रेजी में 100 में से 99 अंक प्राप्त करके शानदार सफलता प्राप्त की। विद्यालय की मेधावी छात्र धारवी शर्मा ने सामाजिक विज्ञान में 97 तथा इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी में 98 एवं हिंदी में 96 अंक प्राप्त करते हुए कुल 95.6% अंक प्राप्त करके विद्यालय का नाम रोशन किया। इसी क्रम में विद्यालय के होनहार छात्र अभय गोयल ने अंग्रेजी में 98 अंक प्राप्त करके तथा इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी में 97 अंक प्राप्त करके विद्यालय का नाम रोशन किया ‌ छात्रा मैत्री मंगल ने अंग्रेजी में 97 तथा सामाजिक विज्ञान में 95 अंक प्राप्त करके कल 93. 4% अंक प्राप्त करके विद्यालय का नाम रोशन किया तथा छात्र पूर्वी ने हिंदी में 97 तथा इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी में 96 अंक प्राप्त करते हुऐ कुल 93% अंक प्राप्त करके अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की । विद्यालय के होनहार छात्र आरव आर्य ने सामाजिक विज्ञान तथा अंग्रेजी में 96, छात्रा अवनी चौधरी ने हिंदी में 94 तथा इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी में 96 एवं छात्रा उर्वी शर्मा ने संस्कृत में 100 में से 100 अंक प्राप्त करके तथा सामाजिक विज्ञान में 96 एवं विज्ञान में 95 अंक प्राप्त करके अपनी सफलता का परचम लहराया । विद्यालय के होनहार छात्र रुद्र प्रताप शर्मा ने भी अंग्रेजी में 96 एवं सामाजिक विज्ञान में 90 तथा इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी में 93 अंक प्राप्त करते हुए शानदार सफलता प्राप्त की । इसी क्रम में छात्रा रिद्धि बंसल ने संस्कृत तथा अंग्रेजी में 96 एवं सामाजिक विज्ञान में 93 अंक प्राप्त किये तथा छात्रा दृष्टि अरोड़ा ने शानदार सफलता प्राप्त करते हुए अंग्रेजी विषय में 99 अंक प्राप्त किये। सभी विद्यार्थियों ने एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर अपनी सफलता की खुशियां साझा की तथा अपने गुरुजनों से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के अभिभावकों ने भी विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं को मिठाई खिलाकर अपनी खुशियां साझा की तथा विद्यालय के शानदार परीक्षा परिणाम पर विद्यालय परिवार को बधाई दी। स्कूल प्रधानाचार्य गगन शर्मा ने सभी विद्यार्थियों को उनकी सफलता पर शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वर्णिम भविष्य की कामना की। विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय कठिन परिश्रम के साथ-साथ विद्यालय एवं अपने शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन को दिया। परीक्षा परिणाम को लेकर पूरे विद्यालय में खुशी की लहर रही।

दो छात्रों का ऑटोमेट इंडिया हैकथॉन के लिए चयन चेयरमैन ने दी बधाई

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। गुरुग्राम स्थित माइक्रोसॉफ्ट इंडिया लिमिटेड द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित ‘ऑटोमेट इंडिया’ हैकाथॉन के फाइनल राउंड के लिए श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर के बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के अंतिम वर्ष के चार छात्रों का चयन हुआ है। चयनित छात्रों में गोपाल बंसल, प्रिंस प्रजापति, मयंक भाटिया तथा देवांश गुप्ता

पीड़ित परिवार से मिला संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा का प्रतिनिधिमंडल

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जन्माष्टमी के दिन छपार क्षेत्र के गांव में राधा की वेशभूषा में सजी बालिका के साथ हुई घटना के बाद संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा, जनपद मुजफ्फरनगर का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने गांव पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। महासभा के

मुजफ्फरनगर में 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों पर कार्रवाई की तैयारी

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के वाहन स्वामियों को पुराने वाहनों के संचालन को लेकर परिवहन विभाग ने महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। विभाग के अनुसार एनसीआर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जनपद मुजफ्फरनगर में 10 वर्ष की आयु पूरी कर चुके डीजल चालित तथा 15 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पेट्रोल चालित वाहनों का संचालन

पत्रकारिता के स्तंभ रणबीर सैनी एवं अंबेडकर युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष राधेश पप्पू ने थामा कांग्रेस का हाथ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पश्चिमी जोन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं किसान चिंतक कमल मित्तल के प्रयास से वरिष्ठ पत्रकार रहे रणवीर सैनी एवं राधेश पप्पू हुए कांग्रेस मे शामिल हो गए हैं। उपरोक्त नेताओं ने कांग्रेस मुख्यालय 24अकबर रोड में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के सचिव

भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र संयोजकों का भाजपा जिला मंत्री ममता अग्रवाल ने किया स्वागत

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय जनता पार्टी के चारों मंडल अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र संयोजक सुभारती में आयोजित बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी के साथ बैठक में प्रतिभाग करने के पश्चात वापस लौटते समय मूलचंद रिसॉर्ट पहुंचे। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की जिला मंत्री ममता अग्रवाल ने सभी पदाधिकारियों का स्वागत

आयुर्वेद जनजागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत “आयुर्वेद को जानो” विषय पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं मुख्य विकास अधिकारी कण्डारकर कमल किशोर देशभूषण के निर्देशन तथा क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ इसम पाल के मार्गदर्शन में समिति सदस्य डॉ राजीव कुमार द्वारा “11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस” के उपलक्ष्य में जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत स्वामी कल्याण देव कन्या इंटर कॉलेज काकड़ा में भारत की

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई