मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। बुधवार को सीबीएसई बोर्ड की दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। कक्षा दस का परीक्षा परिणाम घोषित होते ही खुशियों की लहर दोगुनी हुई। इस दौरान बच्चों ने अच्छे अंकों के साथ परीक्षा उत्तीर्ण कर परिवार के साथ विद्यालय का नाम गोरवान्वित किया।

बुधवार को शारदेन स्कूल की तारिणी सिंह ने 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान प्राप्त किया। वैदेही रावल 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सिद्धि अरोड़ा और अनिका पंवार ने 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही तारिणी सिंह, यथार्थ भला, अदिति गोयल और अबान दानिश ने मार्केटिंग में 100 अंक, प्रांजल सिंह, साजिद हुसैन, नीव अरोड़ा, और यश गर्ग ने ए.आई. में 100 अंक प्राप्त किये।
कई छात्र-छात्राओं ने भी उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए। सभी बच्चों की कड़ी मेहनत एवं परिश्रम का फल आज उन्हे सफलता के रूप में मिला।
प्रधानाचार्य धारा रतन ने मेधावी विद्यार्थियों को उनकी सफलता के लिए मिठाई खिलाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। माता पिता एवं शिक्षक शिक्षिकाओं को बधाई दी। विद्यालय प्रबंधक विश्व रतन ने शानदार प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के माता-पिता को बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की तथा भविष्य में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

दो छात्रों का ऑटोमेट इंडिया हैकथॉन के लिए चयन चेयरमैन ने दी बधाई
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। गुरुग्राम स्थित माइक्रोसॉफ्ट इंडिया लिमिटेड द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित ‘ऑटोमेट इंडिया’ हैकाथॉन के फाइनल राउंड के लिए श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर के बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के अंतिम वर्ष के चार छात्रों का चयन हुआ है। चयनित छात्रों में गोपाल बंसल, प्रिंस प्रजापति, मयंक भाटिया तथा देवांश गुप्ता






