श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में कैम्पस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज मुजफ्फरनगर के संस्थान श्रीराम कॉलेज ऑफ फार्मेसी में अघ्ययनरत विद्यार्थियों को फार्मा की बहुराष्ट्रीय कम्पनी मैकलोड्स फार्मास्यूटिकल्स कम्पनी ने चयन हेतु हरिद्वार में आमंत्रित किया। कम्पनी द्वारा दो प्रोफाईल, गुणवत्ता नियन्त्रण एवं उत्पादन, के लिये साक्षात्कार निर्धारित किये गये।
मैक्लियोड्स फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड एक प्रमुख बहुराष्ट्रीय दवा कम्पनी है, जिसका मुख्यालय मुम्बई में स्थित है। इसकी स्थापना 1989 में हुई थी और यह वैश्विक बाजारों में जेनेरिक दवाओं और फार्मुलेशन्स के विकास, निर्माण और विपणन में संलग्न है। यह कम्पनी भारत की शीर्ष 10 फार्मास्यूटिकल कम्पनियों में गिनी जाती है जिन्हें किफायती और उच्च गुणवत्ता वाली दवाओं के निर्माण के लिये जाना जाता है।
यह कम्पनी विश्व भर में किफायती और उच्च गुणवत्ता वाली दवाएं प्रदान करने के लिये जानी जााती है। यह एक वर्टिकली इंटीग्रेटेड फार्मा कम्पनी के रूप में कार्य करती है अर्थात यह अनुसंधान एवं विकास निर्माण और वितरण सभी कार्य स्वयं संभालती है। विकासशील देशों और विनियमित बाजारों में इसकी ठोस उपस्थिति है, विशेष रूप से एंजी-एन्फेक्टिव और क्रॉनिक बीमारियों के उपचारों में आवश्यक दवाओं में डील करती है। इस चयन प्रक्रिया के प्रथम चरण में श्री राम गु्रप ऑफ कॉलेजेज के 61 विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। प्रथम चरण के समापन के उपरान्त कम्पनी द्वारा 38 छात्रों को अंतिम चरण के लिये चयनित किया गया। अंतिम चरण हेतु एच0आर0 इंटरव्यू के उपरान्त 21 छात्रों को कम्पनी द्वारा अंतिम रूप से चयनित किया गया।
चयनित हुए छात्रों को कम्पनी प्रतिनिधियों द्वारा ऑफर लैटर प्रदान किये गये तथा अपना पाठ्यक्रम पूर्ण होने पर नियुक्ति हेतु बद्दी, इंदौर व सिक्किम स्थित अपने प्लांट पर आमंत्रित किया। चयनित विद्यार्थियों में शिवम, चांद कुमार, मनप्रीत, समीर अहमद आदि रहे। छात्रों ने चयनित होने पर अपनी सफलता का श्रेय श्री राम गु्रप ऑफ कॉलेजेज सभी शिक्षकों एवं संस्थान में उपलब्ध सुविधाओं तथा संसाधनों को दिया। विद्यार्थियों ने कहा कि श्री राम गु्रप ऑफ कॉलेजेज के फार्मेसी विभाग के सभी शिक्षक विद्यार्थियों को बहुत ही लगन व परिश्रम से शिक्षा प्रदान करते हैं एवं शिक्षक मात्र पुस्तकीय ज्ञान ही नहीं देते बल्कि व्यवहारिक ज्ञान पर भी अधिक बल देते हैं जिसका लाभ विद्यार्थियों को आज साक्षात्कार के समय मिला। साथ ही छात्रों ने यह भी कहा कि श्री राम गु्रप ऑफ कॉलेजेज के फार्मेसी संस्थान की प्रयोगशालायें एवं भवन पूर्णरूप से सभी उपकरणों से सुसज्जित हैं जिससे छात्रों को स्वयं भी गूढ़ ज्ञान प्राप्त करने का अवसर प्राप्त होता है।
चयनित हुए छात्रों को बधाई देते हुए टेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल के चीफ कोर्डिनेटर आशीष चौहान ने बताया कि अभी निकट भविष्य में श्री राम गु्रप ऑफ कॉलेजेज में विभिन्न कम्पनियां प्लेसमेंट हेतु आयेंगी। श्री राम कॉलेजे ऑफ फार्मेसी के निदेशक डॉ0 गिरेन्द्र गौतम ने संस्थान के छात्रों की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह छात्र निश्चित ही भविष्य में न केवल अपने कॉलेज बल्कि अपने जनपद का नाम रोशन करेंगे।
इस अवसर पर श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर के चेयरमैन डॉ0 एस0सी0 कुलश्रेष्ठ ने ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेंट सेल के सभी सदस्यों के कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर की ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेंट सेल ने वर्तमान में छात्रों को रोजगार दिलाने में अभूतपूर्व कार्य किया है साथ ही सभी चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनायें दीं तथा अचयनित विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाते हुये आश्वासन दिया कि कॉलेज टेनिंग एवम् प्लेसमैन्ट उनके लिये लगातार प्रयास कर रहा है तथा भविष्य में उन्हें और भी विकल्प मिलते रहेंगे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को स्वकेन्द्रित होकर अपने संकाय की समस्त गतिविधियों तथा नई तकनीकों से परिचित रहना चाहिए। उनके अनुसार औद्योगीकरण ने रोजगार के कई अवसर उपलब्ध कराये है। अतः विद्यार्थियों को चाहिए कि कॉलेज द्वारा आयोजित हर गतिविधि में भाग लेकर अवसर का लाभ उठायें।
प्लेसमेंट को सफल बनाने में डॉ0 शिखा राठी, नितिशा त्यागी तथा अन्य सभी प्रवक्ताओं का योगदान रहा।

दो छात्रों का ऑटोमेट इंडिया हैकथॉन के लिए चयन चेयरमैन ने दी बधाई

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। गुरुग्राम स्थित माइक्रोसॉफ्ट इंडिया लिमिटेड द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित ‘ऑटोमेट इंडिया’ हैकाथॉन के फाइनल राउंड के लिए श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर के बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के अंतिम वर्ष के चार छात्रों का चयन हुआ है। चयनित छात्रों में गोपाल बंसल, प्रिंस प्रजापति, मयंक भाटिया तथा देवांश गुप्ता

पीड़ित परिवार से मिला संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा का प्रतिनिधिमंडल

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जन्माष्टमी के दिन छपार क्षेत्र के गांव में राधा की वेशभूषा में सजी बालिका के साथ हुई घटना के बाद संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा, जनपद मुजफ्फरनगर का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने गांव पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। महासभा के

मुजफ्फरनगर में 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों पर कार्रवाई की तैयारी

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के वाहन स्वामियों को पुराने वाहनों के संचालन को लेकर परिवहन विभाग ने महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। विभाग के अनुसार एनसीआर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जनपद मुजफ्फरनगर में 10 वर्ष की आयु पूरी कर चुके डीजल चालित तथा 15 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पेट्रोल चालित वाहनों का संचालन

पत्रकारिता के स्तंभ रणबीर सैनी एवं अंबेडकर युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष राधेश पप्पू ने थामा कांग्रेस का हाथ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पश्चिमी जोन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं किसान चिंतक कमल मित्तल के प्रयास से वरिष्ठ पत्रकार रहे रणवीर सैनी एवं राधेश पप्पू हुए कांग्रेस मे शामिल हो गए हैं। उपरोक्त नेताओं ने कांग्रेस मुख्यालय 24अकबर रोड में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के सचिव

भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र संयोजकों का भाजपा जिला मंत्री ममता अग्रवाल ने किया स्वागत

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय जनता पार्टी के चारों मंडल अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र संयोजक सुभारती में आयोजित बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी के साथ बैठक में प्रतिभाग करने के पश्चात वापस लौटते समय मूलचंद रिसॉर्ट पहुंचे। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की जिला मंत्री ममता अग्रवाल ने सभी पदाधिकारियों का स्वागत

आयुर्वेद जनजागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत “आयुर्वेद को जानो” विषय पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं मुख्य विकास अधिकारी कण्डारकर कमल किशोर देशभूषण के निर्देशन तथा क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ इसम पाल के मार्गदर्शन में समिति सदस्य डॉ राजीव कुमार द्वारा “11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस” के उपलक्ष्य में जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत स्वामी कल्याण देव कन्या इंटर कॉलेज काकड़ा में भारत की

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई