स्कूल चलो अभियान के तहत झुग्गी झोपड़ी में पहुंचे मंत्री कपिल देव

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर विधायक एवं सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने 14 अप्रैल को जब अपनी विधानसभा मुजफ्फरनगर के जनकपुरी क्षेत्र में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं नमन करने पहुंचे थे। इस दौरान वहां उपस्थित छोटे-छोटे बच्चों से संवाद किया। बातचीत के दौरान उन्हें यह जानकर अत्यंत चिंता हुई कि क्षेत्र के कुछ बच्चे आज भी विद्यालय नहीं जा रहे हैं। इसी विषय को गंभीरता से लेते हुए आज पुनः जनकपुरी (निकट बिजलीघर) पहुंचकर बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं प्राथमिक विद्यालय जनकपुरी के शिक्षकों को मौके पर बुलाया तथा बच्चों एवं उनके अभिभावकों को मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया और स्कूल भेजने के प्रति जागरूक किया।

इस दौरान मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि “जब मैंने इन छोटे-छोटे बच्चों की आंखों में सपने देखे और यह समझा कि वे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। वहीं बेसिक शिक्षा अधिकारी और प्राथमिक विद्यालय जनकपुरी के शिक्षकों को बुलाकर बच्चों के एडमिशन कराए। हर बच्चे को शिक्षा का अधिकार है, और यह हम सबकी जिम्मेदारी है कि कोई भी बच्चा इससे वंचित न रहे। उन्होंने आगे कहा, मेरा प्रयास रहेगा कि इन बच्चों के सपनों को साकार करने में कोई कमी न रहे। साथ ही क्षेत्र में शिक्षा की बेहतर व्यवस्था के लिए पास में स्थित एक खाली भूमि पर विद्यालय निर्माण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए गए, ताकि भविष्य में भी उस क्षेत्र का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। मंत्री कपिल देव अग्रवाल जी ने कहा कि *“शिक्षा ही वह सबसे मजबूत माध्यम है, जो एक बच्चे का भविष्य संवारती है और समाज को नई दिशा देती है। हमारा संकल्प है कि हर बच्चा पढ़े, आगे बढ़े और अपने सपनों को पूरा करे।”
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष नंद किशोर पाल, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष अजय सागर, बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार एवं उनकी टीम, सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौड़, देशबंधु तोमर, मनोज लेमन, प्रवीण वर्मा, जगदीश पांचाल, सभासद सलेक चंद, सचिन प्रजापति, नमीष चंदेल सहित क्षेत्र के अनेक नागरिक उपस्थित रहे।

दो छात्रों का ऑटोमेट इंडिया हैकथॉन के लिए चयन चेयरमैन ने दी बधाई

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। गुरुग्राम स्थित माइक्रोसॉफ्ट इंडिया लिमिटेड द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित ‘ऑटोमेट इंडिया’ हैकाथॉन के फाइनल राउंड के लिए श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर के बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के अंतिम वर्ष के चार छात्रों का चयन हुआ है। चयनित छात्रों में गोपाल बंसल, प्रिंस प्रजापति, मयंक भाटिया तथा देवांश गुप्ता

पीड़ित परिवार से मिला संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा का प्रतिनिधिमंडल

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जन्माष्टमी के दिन छपार क्षेत्र के गांव में राधा की वेशभूषा में सजी बालिका के साथ हुई घटना के बाद संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा, जनपद मुजफ्फरनगर का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने गांव पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। महासभा के

मुजफ्फरनगर में 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों पर कार्रवाई की तैयारी

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के वाहन स्वामियों को पुराने वाहनों के संचालन को लेकर परिवहन विभाग ने महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। विभाग के अनुसार एनसीआर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जनपद मुजफ्फरनगर में 10 वर्ष की आयु पूरी कर चुके डीजल चालित तथा 15 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पेट्रोल चालित वाहनों का संचालन

पत्रकारिता के स्तंभ रणबीर सैनी एवं अंबेडकर युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष राधेश पप्पू ने थामा कांग्रेस का हाथ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पश्चिमी जोन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं किसान चिंतक कमल मित्तल के प्रयास से वरिष्ठ पत्रकार रहे रणवीर सैनी एवं राधेश पप्पू हुए कांग्रेस मे शामिल हो गए हैं। उपरोक्त नेताओं ने कांग्रेस मुख्यालय 24अकबर रोड में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के सचिव

भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र संयोजकों का भाजपा जिला मंत्री ममता अग्रवाल ने किया स्वागत

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय जनता पार्टी के चारों मंडल अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र संयोजक सुभारती में आयोजित बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी के साथ बैठक में प्रतिभाग करने के पश्चात वापस लौटते समय मूलचंद रिसॉर्ट पहुंचे। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की जिला मंत्री ममता अग्रवाल ने सभी पदाधिकारियों का स्वागत

आयुर्वेद जनजागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत “आयुर्वेद को जानो” विषय पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं मुख्य विकास अधिकारी कण्डारकर कमल किशोर देशभूषण के निर्देशन तथा क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ इसम पाल के मार्गदर्शन में समिति सदस्य डॉ राजीव कुमार द्वारा “11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस” के उपलक्ष्य में जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत स्वामी कल्याण देव कन्या इंटर कॉलेज काकड़ा में भारत की

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई