मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सांसद हरेंद्र सिंह मलिक ने जनपद के विभिन्न स्थानों मुजफ्फरनगर समाजवादी पार्टी कार्यालय, नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर, शिव चौक मुजफ्फरनगर, कस्बा बुढ़ाना, रविदासपुरी कॉलोनी, सुजड़ू खेड़ा, कचहरी रोड तथा गांव घिस्सूखेड़ा में पहुंचकर भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में भाग लिया।
इस दौरान सांसद हरेंद्र सिंह मलिक ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए और उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर जी ने अपना पूरा जीवन समाज के शोषित, वंचित एवं कमजोर वर्गों के अधिकारों के लिए समर्पित किया। उनके विचार आज भी समाज को समानता, न्याय और भाईचारे का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि बाबा साहब द्वारा निर्मित भारतीय संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है, जो सभी नागरिकों को समान अधिकार प्रदान करता है। हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में समरसता और एकता को और मजबूत करना चाहिए।

रोमांच, संघर्ष, साहस, सुरक्षा चुनौतियों और प्रकृति के अद्भुत संगम के बीच पूरी हुई ‘मुजफ्फरनगर टू कश्मीर’
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। हरियाणवी सिनेमा को एक नई सोच, नई शैली और वास्तविक लोकेशनों पर आधारित कहानियों के माध्यम से अलग पहचान दिलाने का प्रयास कर रहे सुखराग मूवीस के बैनर तले बन रही बहुप्रतीक्षित फीचर फिल्म “मुजफ्फरनगर टू कश्मीर” का लगभग 22 दिनों का विशाल शूटिंग शेड्यूल सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। यह केवल एक






