समाजवादी पार्टी ने हर्षौल्लास के साथ मनाई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के प्रदेश व्यापी आह्वान पर पार्टी जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी की अध्यक्षता व राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद हरेंद्र मलिक, राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा, महानगर अध्यक्ष बॉबी त्यागी तथा अन्य वरिष्ठ सपा नेताओं की उपस्थिति में भारत रत्न, संविधान रचयिता तथा दलितों वंचितों एवं शोषितों के महानायक बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस दौरान सपा कार्यालय पर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की तस्वीर पर समाजवादी पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित करते हुए “जब तक सूरज चांद रहेगा” “बाबा साहब तेरा नाम रहेगा” “संविधान,आरक्षण बचाने को” “पीडीए समाज एकजुट हो” के नारों के साथ बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर को याद किया गया।
समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद हरेंद्र मलिक, जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी सपा राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा, सपा महानगर अध्यक्ष बॉबी त्यागी ने कार्यकर्ताओं को बाबा साहब के विचारों पर चलने, उनके द्वारा दिए गए संविधान एवं आरक्षण की रक्षा करने तथा इन्हीं विचारों को लेकर चल रहे सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मजबूती देकर पीडीए समाज के सम्मान में समाजवादी पार्टी सरकार बनाने का आह्वान किया।
समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर जिले की सभी 6 विधानसभाओं में सैक्टर स्तर पर डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती सपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा धूमधाम से मनाते हुए बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के विचारों को जन जन तक पहुंचाया गया। कार्यक्रम में प्रदेश सचिव चौधरी इलम सिंह गुर्जर, प्रदेश सचिव विनय पाल, समाजवादी पार्टी जिला महासचिव सोमपाल सिंह कोरी,जिला उपाध्यक्ष आमिर कासिम एडवोकेट, समाजवादी पार्टी जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन, सपा जिला कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह नीटू,सपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तहसीन मंसूरी,सपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ राष्ट्रीय महासचिव बसंत धारिया,राष्ट्रीय सचिव दर्शन सिंह धनगर, सपा नेता असद पाशा,शमशेर मलिक, सलीम मलिक,मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष राशिद मलिक, समाजवादी महिला सभा जिलाध्यक्ष पूजा अनिल अंबेडकर,समाजवादी छात्र सभा जिलाध्यक्ष आयुष चौधरी,सपा नेता अंकित सिंह पुत्र पूर्व विधायक रणधीर सिंह,सपा सभासद शहजाद चीकू,सलमान त्यागी,जावेद सोल्जर,राशिद जैदी, अनुज कुमार गुर्जर, सैयद मौहम्मद मेंहदी,फरमान अंसारी, रामपाल सिंह पाल, नदीम राणा,बिजेंद्र मलिक,डॉ अविनाश कपिल,वसीम राणा,मनोज जैन, गगन महावी, जॉनी कुमार,आकिल राणा,रवि कुमार, हसीब राणा, फ़ैज़ खान सहित अनेक सपा नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हरिद्वार में कांस्टेबल की तत्परता से महिला को वापस मिला खोया बैग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। चंपावत से कांवड़ मेला डयूटी में आए कांस्टेबल रवि कुमार की तत्परता से बस से टिहरी जा रही महिला का बैग सुरक्षित वापस मिल गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बस में सवार होकर टिहरी जा रही देहरादून निवासी महिला का बैग रायवाला क्षेत्र में छूट गया था। बैग में 20 हजार

सिडकुल पुलिस ने चोरी के मोबाइल फोन समेत दबोचा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। घर का ताला तोड़कर मोबाइल चोरी करने के आरोपी को सिडकुल थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल फोन बरामद किया गया है। सूर्यनगर कालोनी रोशनाबाद निवासी राशिद ने पुलिस को तहरीर देकर कमरे का ताला तोड़कर मोबाइल फोन चोरी कर लिए जाने के संबंध

मनवांछित फल की प्राप्ति कराना ही भागवत कथा का हेतु है-स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्रीगीता विज्ञान आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती महाराज ने कहा है कि जिसका जिस पर सच्चा स्नेह होता है। वह उसे अवश्य मिलता है और मनवांछित फल की प्राप्ति कराना ही भागवत कथा का हेतु है। राजा गार्डन स्थित श्रीहनुमान मंदिर सत्संग भवन में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के दौरान भगवान

संवाद कार्यक्रम में डीएम और एसएसपी ने दी कांवड़ मेला व्यवस्थाओं की जानकारी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला तैयारियों को लेकर प्रैस क्लब में डीएम मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, एसएसपी नवनीत सिंह, प्रैस क्लब अध्यक्ष धर्मेद्र चौधरी, महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल, तथा वरिष्ठ पत्रकार कौशल सिखोला ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रैस क्लब अध्यक्ष

निरंजन पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी व अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी से मिले श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन के संत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन पंजाब गुट के संतों ने अखाड़े के सचिव महंत गणेश दास के नेतृत्व में श्री दक्षिण काली मंदिर में निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी से मिलकर उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया।

हरिद्वार पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा व एसएसपी नवनीत सिंह ने किया सीसीटीवी कैमरे लगाने के कार्य का शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा एवं एसएसपी नवनीत सिंह ने शिवालिक नगर स्थित अमृत महोत्सव चौक पर आधुनिक सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने के कार्य का शुभारंभ किया। सुरक्षा के दृष्टिगत पालिका क्षेत्र के साथ बीएचईएल, बहादराबाद औद्योगिक क्षेत्र से भाईचारा ढाबे तक, सिडकुल, रोशनाबाद, त्रिमूर्ति नगर, घासमंडी, पाँवधोई से पुल

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई