मुख्यमंत्री दौरे के बीच पूरे दिन चर्चा के केंद्र में रहे पूर्व केंंद्रीय मंत्री संजीव बालियान

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। केंद्रीय मंत्री व सांसद रहे डॉ. संजीव बालियान सोमवार को मुजफ्फरनगर में मुख्यमंत्री के आयोजित कार्यक्रम के बीच चर्चा के केन्द्र में रहे। बीते दिनों मेरठ में हुई एक जनसभा के चलते सुर्खियों में आए पूर्व केंद्रीय मंत्री सोमवार को मुख्यमंत्री के पुलिस लाइन में हैलीकॉप्टर से आने के बाद अहिल्याबाई होल्कर स्मारक ही नहीं अपितु नुमाइश ग्राउंड में आयोजित जनसभा में भी केन्द्र में ही रहे। राजनीतिक गलियारों में इस मुद्दे को लेकर शुरू चर्चाओं के बीच में पूर्व मंत्री का मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में आने को लेकर भी तमाम कयास लगते रहे। इस बीच अस्पताल तिराहे पर उनकी उपस्थिति ने तमाम कयासों को विराम लगाते हुए उन्हें केन्द्र में ला दिया। बाद में जनसभा में स्वागत कार्यक्रम में उनका नाम प्रथम पांच लोगों में होने और मुख्यमंत्री के साथ मंच को साझा करने के राजनीतिक दिग्गजों को ­झटका लगा होगा, लेकिन इस सबके बावजूद जनसभा में मुख्यमंत्री के भाषण में उनकी चर्चा होने मात्र से राजनीतिक रूप से उनकी मजबूत पकड़ सबके लिए चर्चा का विषय बनी रही।
अहिल्याबाई होल्कर स्मारक पर अचानक से उनकी उपस्थिति पर मीडिया के कार्यक्रम को लेकर किए सवालों का जवाब देते हुए पूर्व मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि उन्होंने हमेशा से सबका भला किया है, इसके बदले में उन्हें क्या मिल रहा है इस पर उन्होंने कभी ध्यान नहीं दिया। शहर में मुख्य सड़कों पर कई नेताओं के होर्डिंगों में उनकी इस बार गैरमौजूदगी के सवाल पर डॉ. बालियान ने मुस्कराते हुए कहा कि वे करीब दस साल तक केंद्र सरकार में बतौर मंत्री रह चुके हैं, उनके बहुत होर्डिंग पहले लग चुके हैं, अब इसकी अधिक लालसा नहीं रखते हैं। जब उनसे पूछा गया कि क्या किसी राजनीतिक कारण से उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है, तो इस पर उन्होंने सीधे तौर पर कुछ कहने से बचते हुए कहा कि उन्होंने तो हमेशा सबका भला किया है। उन्होंने कहा कि बदले में उन्हें क्या मिल रहा है, इस पर उन्होंने कभी ध्यान ही नहीं दिया। इस दौरान डॉ. बालियान ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी भरोसा जताया। उन्होंने उम्मीद व्यक्त की कि साल 2027 में भाजपा एक बार फिर प्रदेश में सरकार बनाएगी और तीसरी बार सत्ता में लौटेंगी। राजनीतिक गलियारों में डॉ. बालियान के इस बयान को लेकर चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। कई लोग इसे पार्टी के भीतर चल रही खींचतान व स्थानीय राजनीतिक समीकरणों से जोड़कर देख रहे हैं।

टीजीटी परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने को लेकर मंथन, दिए व्यवस्था बनाने के निर्देश

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में आगामी 3 व 4 जून को आयोजित होने वाली प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) की परीक्षा को लेकर डीएम एसपी की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभागार में बैठक आयोजित की गई। प्रतिदिन 02 पालियों में प्रस्तावित उक्त परीक्षा को जनपद में निर्विघ्न, सकुशल व नकलविहीन सम्पन्न कराने के उद्देश्य से सैक्टर/स्टैटिक मजिस्ट्रेट,

पत्रकारिता जोखिम भरा और चुनौतीपूर्ण कार्यः मंत्री अनिल कुमार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पत्रकारिता का कार्य जोखिम भरा और चुनौतीपूर्ण है। कार्यपालिका, न्यायपालिका और विधायिका के बाद चौथे स्तम्भ के रूप में पत्रकारिता ही है जिस पर समाज पूरी तरह से यकीन करता है। उक्त उद्गार कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने श्रीराम कालेज सभागार में डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप

मेयर किरण जैसल एवं विधायक आदेश चौहान ने किया सड़क का लोकार्पण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल एवं रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने वार्ड 45 तपोवन नगर में श्रीराम गली के समर्पित नवनिर्मित सड़क का लोकार्पण किया। मेयर किरण जैसल ने कहा कि शहर का समग्र विकास, सुगम यातायात और जनसुविधाओं का विस्तार कर नगर निगम के सभी वार्डो को सुविधा संपन्न बनाना उनका लक्ष्य है। उन्होंने

आपदा राहत व रेस्क्यू का एनडीआरएफ टीम ने लिया प्रशिक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। एनडीआरएफ टीम ने पुलिस लाइन रोशनाबाद में प्रशिक्षण ले रहे रिक्रूट कांस्टेबल को आपदा राहत व रेस्क्यू के गुर सिखाए। एनडीआरएफ टीम ने पुलिस कांस्टेबल को आपदा के दौरान इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरणों के बारे में भी जानकारी दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के प्रयासों से 15 बीएन एनडीआरएफ टीम

अवैध रूप से शराब के धंधे में संलिप्त दो आरोपियों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कोतवाली नगर पुलिस ने अवैध रूप से शराब के धंधे में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अलग-अलग स्थान से गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से देशी शराब के 65 पव्वे बरामद हुए हैं। पुलिस मुख्यालय से चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध शराब के धंधे के खिलाफ कार्रवाई

ज्वालापुर पुलिस ने स्कूटी से शराब की तस्करी करते दबोचा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने स्कूटी से अवैध रूप से शराब लेकर जा रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से देशी शराब माल्टा के 52 टैट्रा पैक बरामद किए गए हैं। ऑपरेशन प्रहार के तहत एसएसपी ने अवैध रूप मादक पदार्थो का धंधा करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal