हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारत रत्न बाबा साहेब डा.भीमराव अंबेडकर की जयंती पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जटवाड़ा पुल स्थित जिला कार्यालय पर डा.अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए शोषितों, दलितों, पिछड़ों के अधिकारों की रक्षा करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों को कापी, कलम आदि भी वितरित की गयी। सपा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महंत शुभम गिरी ने कहा कि भारतीय संविधान की रचनाकर डा.भीमराव अंबेडकर ने समाज के सभी वर्गो को समान अधिकार दिए। उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए समाजवादी पार्टी शोषितों, दलितों, पिछड़ों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी। सपा अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राव धन्नु, समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशीष यादव ने कहा कि डा.अंबेडकर सामाजिक न्याय के पुरोधा थे। उनके विचार और शिक्षाएं सदैव समाज को प्रेरणा देते रहेंगे। उन्होंने कहा कि जल्द ही हरिद्वार जनपद में पीडीएफ पंचायत शुरू की जाएंगी। अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव मौसम अली, राव रिहान, आदेश उपाध्याय, दीक्षांत शर्मा, कार्यालय प्रभारी रईस अहमद सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

दो छात्रों का ऑटोमेट इंडिया हैकथॉन के लिए चयन चेयरमैन ने दी बधाई
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। गुरुग्राम स्थित माइक्रोसॉफ्ट इंडिया लिमिटेड द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित ‘ऑटोमेट इंडिया’ हैकाथॉन के फाइनल राउंड के लिए श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर के बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के अंतिम वर्ष के चार छात्रों का चयन हुआ है। चयनित छात्रों में गोपाल बंसल, प्रिंस प्रजापति, मयंक भाटिया तथा देवांश गुप्ता






