मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर के टाऊनहाल मैदान से भारत रत्न डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर जी की जयंती के पावन अवसर पर आयोजित भव्य शोभायात्रा का नगर विधायक एवं मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार साथ सीता काटकर संयुक्त रूप से शुभारंभ किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत रत्न डॉ. अंबेडकर जी केवल एक महान व्यक्तित्व ही नहीं, बल्कि आधुनिक भारत के शिल्पकार, भारतीय संविधान के मुख्य वास्तुकार, समाज सुधारक, अर्थशास्त्री और दलितों, वंचितों एवं शोषितों के अधिकारों के प्रबल पक्षधर थे। उन्होंने अपने संपूर्ण जीवन को सामाजिक समानता, न्याय और मानवाधिकारों की स्थापना के लिए समर्पित किया। उनका संघर्ष, उनका ज्ञान और उनका त्याग आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उनका दिया हुआ मंत्र — “शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो” — आज भी समाज को सशक्त बनाने का मार्ग प्रशस्त करता है। डॉ. अंबेडकर जी का जीवन हमें यह सिखाता है कि कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी दृढ़ संकल्प और शिक्षा के बल पर महान उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं।
इस शोभायात्रा में जनसमूह का अभूतपूर्व उत्साह और सहभागिता यह दर्शाती है कि बाबा साहेब के विचार आज भी जन-जन के हृदय में जीवित हैं और समाज को नई दिशा दे रहे हैं। इस अवसर पर उपस्थित सभी सम्मानित नागरिकों, सामाजिक संगठनों एवं कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार, जिन्होंने इस ऐतिहासिक आयोजन को भव्य और सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

दो छात्रों का ऑटोमेट इंडिया हैकथॉन के लिए चयन चेयरमैन ने दी बधाई
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। गुरुग्राम स्थित माइक्रोसॉफ्ट इंडिया लिमिटेड द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित ‘ऑटोमेट इंडिया’ हैकाथॉन के फाइनल राउंड के लिए श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर के बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के अंतिम वर्ष के चार छात्रों का चयन हुआ है। चयनित छात्रों में गोपाल बंसल, प्रिंस प्रजापति, मयंक भाटिया तथा देवांश गुप्ता






