भारत को अखंड हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए जनजागरण अभियान चलाए महासभा -मुन्ना कुमार शर्मा

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कनखल स्थित राजपूत पंचायत धर्मशाला में आयोजित अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय सम्मेलन के दूसरे दिन मंगलवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित की गयी। राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.मुन्ना कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री वीरेश त्यागी ने पिछली बैठक की कार्यवाही एवं आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया। जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता अभियान, राष्ट्रीय कार्यक्रमों की रूपरेखा, चुनावों की तैयारी तथा अन्य राष्ट्रीय, सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक विषयों पर गहन चर्चा की गयी। बैठक को संबोधित करते हुए डा.मुन्ना कुमार शर्मा ने कहा कि भारत को अखंड हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर जनजागरण अभियान शुरू किया जाएगा। गौहत्या, लव जेहाद, हिंदुओं का धर्मांतरण रोकने के लिए देश में एक समान नागरिक कानून बनाने के लिए सभाओं के माध्यम से समाज को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अखंड हिंदू राष्ट्र के गठन से ही हिंदू हितों की रक्षा की जा सकती है। भारत को अखंड हिंदू राष्ट्र बनाने के अभियान में सभी को सहभागिता करनी चाहिए। सभी के सहयोग से ही इस लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। बैठक को महामंडलेश्वर स्वामी सहजानंद पुरी एवं महामंडलेश्वर स्वामी आदि योगी पुरी ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जर्नादन उपाध्याय, अभय सिंह कुलकर्णी, अशोक शर्मा, अरूमुगम स्वामी, युद्धिष्ठर त्यागी, सुनील कुमार, वीरेश त्यागी, मोहन, अनिल पंवार, गौरव मल्होत्रा, संजीव सिंह राणा, विवेक वशिष्ठ, सत्येंद्र त्यागी, मनोज त्यागी, ए.के. त्यागी, मुकुल कुमार, अनिलकांत भटनागर, प्रदीप, आचार्य जुगेंद्र भारद्वाज, अशोक त्यागी, सतीश रावत, वीरमभाई देसाई, जितेंद्र सिंह, मोहन कोरेमोरे, कन्हैयालाल रायकवाड़, उदय कुमार, ए.के. शर्मा सहित महासभा के पदाधिकारी व सदस्य मौजद रहे।

टीजीटी परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने को लेकर मंथन, दिए व्यवस्था बनाने के निर्देश

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में आगामी 3 व 4 जून को आयोजित होने वाली प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) की परीक्षा को लेकर डीएम एसपी की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभागार में बैठक आयोजित की गई। प्रतिदिन 02 पालियों में प्रस्तावित उक्त परीक्षा को जनपद में निर्विघ्न, सकुशल व नकलविहीन सम्पन्न कराने के उद्देश्य से सैक्टर/स्टैटिक मजिस्ट्रेट,

पत्रकारिता जोखिम भरा और चुनौतीपूर्ण कार्यः मंत्री अनिल कुमार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पत्रकारिता का कार्य जोखिम भरा और चुनौतीपूर्ण है। कार्यपालिका, न्यायपालिका और विधायिका के बाद चौथे स्तम्भ के रूप में पत्रकारिता ही है जिस पर समाज पूरी तरह से यकीन करता है। उक्त उद्गार कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने श्रीराम कालेज सभागार में डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप

मेयर किरण जैसल एवं विधायक आदेश चौहान ने किया सड़क का लोकार्पण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल एवं रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने वार्ड 45 तपोवन नगर में श्रीराम गली के समर्पित नवनिर्मित सड़क का लोकार्पण किया। मेयर किरण जैसल ने कहा कि शहर का समग्र विकास, सुगम यातायात और जनसुविधाओं का विस्तार कर नगर निगम के सभी वार्डो को सुविधा संपन्न बनाना उनका लक्ष्य है। उन्होंने

आपदा राहत व रेस्क्यू का एनडीआरएफ टीम ने लिया प्रशिक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। एनडीआरएफ टीम ने पुलिस लाइन रोशनाबाद में प्रशिक्षण ले रहे रिक्रूट कांस्टेबल को आपदा राहत व रेस्क्यू के गुर सिखाए। एनडीआरएफ टीम ने पुलिस कांस्टेबल को आपदा के दौरान इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरणों के बारे में भी जानकारी दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के प्रयासों से 15 बीएन एनडीआरएफ टीम

अवैध रूप से शराब के धंधे में संलिप्त दो आरोपियों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कोतवाली नगर पुलिस ने अवैध रूप से शराब के धंधे में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अलग-अलग स्थान से गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से देशी शराब के 65 पव्वे बरामद हुए हैं। पुलिस मुख्यालय से चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध शराब के धंधे के खिलाफ कार्रवाई

ज्वालापुर पुलिस ने स्कूटी से शराब की तस्करी करते दबोचा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने स्कूटी से अवैध रूप से शराब लेकर जा रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से देशी शराब माल्टा के 52 टैट्रा पैक बरामद किए गए हैं। ऑपरेशन प्रहार के तहत एसएसपी ने अवैध रूप मादक पदार्थो का धंधा करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal