कराटे के धुरंधरों का धमाल: 200 खिलाड़ियों में भिड़ंत, जीते स्वर्ण पदक

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। वर्धमान हॉस्पिटल मुज़फ्फ़रनगर में इंटरनेशनल कराटे एकेडमी ऑफ़ इंडिया के डायरेक्टर शिहान वेदप्रकाश शर्मा एवं चीफ़ इंस्ट्रक्टर सेंसाई अभिषेक शर्मा के कुशल नेतृत्व में वी.वी क्लासिक कुमीते (फाइट) कराटे चैंपियनशिप का भव्य आयोजन किया गया जिसमें विश्व प्रसिद्ध डॉ मुकेश जैन का विशेष सहयोग रहा इस विशाल आयोजन में मुख्य अतिथि पूर्व पालिका चेयरमैन श्री पंकज अग्रवाल एमडी बिंदल डुप्लेक्स लिमिटेड पधारे।वहीं संजीव सिंघल, मनीष जैन, डॉ एमके तोमर ने वरिष्ठ अतिथि की भूमिका निभाई। कार्यक्रम में वीना शर्मा एवं अवनी शर्मा ने सफल प्रदर्शन वाली सैकड़ों बालिकाओं को सम्मानित किया। इस कुमीते चैंपियनशिप में आर्यपुरी स्थित आई.एस.काई कराटे अकेडमी, गांधी कॉलोनी वाटिका न्यू मंडी, द्वारिका सिटी शाखाओं के 200 से अधिक कराटे खिलाड़ियों ने भाग लेकर बहुत सुन्दर शानदार व दमदार फाइट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण,रजत,एवं कांस्य पदक जीते।

इस कुमीते चैंपियनशिप का मुख्य आकर्षण बड़ी युवतियों से लेकर छोटी छोटी बालिकाएं रही जोकि पहली बार दमदार फाइट चैंपियनशिप खेलकर एवं निर्भय होकर अपनी सुरक्षा का परिचय दे रही थी इन बेटियों का हौसला देखकर मुख्य अतिथि पूर्व पालिका चेयरमैन पंकज अग्रवाल आश्चर्यचकित प्रसन्न एवं भावविभोर हुए।
अवगत हो उन्होंने दिल्ली के चर्चित दामिनी कांड के दौरान महिला सुरक्षा अभियान के तहत प्रशिक्षक वेदप्रकाश शर्मा से दस हजार से ज्यादा बेटियों को कराटे का सफल प्रशिक्षण दिलाकर दिवंगत दामिनी को सच्ची श्रद्धांजलि करते हुए जनपद की बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने का उच्च स्तरीय समाज सेवा कार्य किया था जिसमें प्रशिक्षित बेटियों ने अपनी सुरक्षा में गुंडे मवालियों की जबरदस्त पिटाई कर मीडिया की सुर्खियां बटोरी थी। यह अभियान सम्पूर्ण भारत में चर्चा का विषय बना था मुख्य अतिथि पंकज अग्रवाल ने कराटे किंग वेदप्रकाश शर्मा से पुनः स्कूल कालेजों में छात्राओं को निःशुल्क कराटे प्रशिक्षण देने का आग्रह किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रमुख समाजसेवी डॉ मुकेश जैन के समर्थन एवं मार्गदर्शन की प्रशंसा की वर्धमान हॉस्पिटल में यह आयोजन सुबह 10 बजे से शुरू कर शाम 8 बजे तक सफलतापूर्वक चलता रहा। इस अवसर पर जिला कराटे एसोसिएशन ऑफ मुज़फ्फ़रनगर के अध्यक्ष सुनील गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजेंद्र गोयल, सचिव वेदप्रकाश शर्मा सैनसाई अभिषेक शर्मा ने 22 मार्च बेल्ट सेरेमनी,29 मार्च काता चैंपियनशिप,12 अप्रैल कुमीते चैंपियनशिप निरन्तर तीनों विशाल कार्यक्रमों की विशेष सफलता का सम्पूर्ण श्रेय डॉ मुकेश जैन, डॉ नूतन जैन, डॉ अनुभव जैन, डॉ वन्दना जैन को दिया।

हरिद्वार में कांवड़ियों को जूस की एक लाख बोतल वितरित करेगा रोटरी क्लब

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन में गंगा जल लेने हरिद्वार आने वाले कांवड़ियों को रोटरी क्लब जूस की एक लाख बोतल वितरित करेगा। रोटरी क्लब हरिद्वार के अध्यक्ष रोटेरियन डा. नीलमाधव साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले वर्षो की तरह इस वर्ष भी रोटरी हरिद्वार द्वारा कांवड़ मेले के दौरान सेवा कार्यो का संचालन किया

एक बार फिर सी.बी.एस.ई. क्लस्टर में लहराया ‘द. एस. डी. पब्लिक स्कूल’ का परचम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। द. एस. डी . पब्लिक स्कूल, द्वारिका सिटी, जानसठ रोड, मुज़फ़्फ़रनगर के खिलाड़ियों ने 21 से 26 जुलाई 2026 तक मेरठ स्थित ‘राधा गोविंद पब्लिक स्कूल’ में आयोजित सी.बी.एस.ई. बैडमिंटन क्लस्टर-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दूसरे वर्ष विद्यालय का गौरव बढ़ाया। विद्यालय की अंडर-19 बालक टीम ने इस बार भी कांस्य

श्री राम कॉलेज के फाइन आर्ट्स संकाय में भव्य फ्रेशर्स एवं फेयरवेल समारोह द मेमोरी क्लॉक का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री राम कॉलेज मुज़फ्फरनगर के फाइन आर्ट्स संकाय द्वारा आयोजित द मेमोरी क्लॉक फ्रेशर्स एवं फेयरवेल समारोह उत्साह, उल्लास एवं भावनात्मक वातावरण के बीच अत्यंत भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशित विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत करना तथा अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को सम्मानपूर्वक भावभीनी विदाई देना था। कार्यक्रम का शुभारम्भ

रोमांच, संघर्ष, साहस, सुरक्षा चुनौतियों और प्रकृति के अद्भुत संगम के बीच पूरी हुई ‘मुजफ्फरनगर टू कश्मीर’

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। हरियाणवी सिनेमा को एक नई सोच, नई शैली और वास्तविक लोकेशनों पर आधारित कहानियों के माध्यम से अलग पहचान दिलाने का प्रयास कर रहे सुखराग मूवीस के बैनर तले बन रही बहुप्रतीक्षित फीचर फिल्म “मुजफ्फरनगर टू कश्मीर” का लगभग 22 दिनों का विशाल शूटिंग शेड्यूल सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। यह केवल एक

केंद्र सरकार प्रारंभिक चरण में ही वार्ता की नीति अपनाए, तो वास्तविक समस्याओं का समाधान होगा-अशोक बालियान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक बालियान ने कहा कि केंद्र सरकार प्रारंभिक चरण में ही वार्ता की नीति अपनाए, तो वास्तविक समस्याओं का समाधान होगा। उन्होंने कहा कि हमारी राय में सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती केवल विपक्ष नहीं है, बल्कि किसी भी नीति को लेकर समय रहते संवाद स्थापित न

हरिद्वार में कांस्टेबल की तत्परता से महिला को वापस मिला खोया बैग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। चंपावत से कांवड़ मेला डयूटी में आए कांस्टेबल रवि कुमार की तत्परता से बस से टिहरी जा रही महिला का बैग सुरक्षित वापस मिल गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बस में सवार होकर टिहरी जा रही देहरादून निवासी महिला का बैग रायवाला क्षेत्र में छूट गया था। बैग में 20 हजार

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई