हर्षोल्लास व उत्साह के साथ मनाया गया अखिल भारत हिंदू महासभा का स्थापना दिवस

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अखिल भारत हिंदू महासभा का 112वां स्थापना दिवस हर्षाेल्लास व उत्साह के साथ मनाया गया। कनखल स्थित राजपूत धर्मशाला में आयोजित स्थापना दिवस समारोह की अध्यक्षता करते हुए अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.मुन्ना कुमार शर्मा ने कार्यकर्ताओं को भारत को अखंड हिंदू राष्ट्र बनाने का संकल्प दिलाया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डा.मुन्ना कुमार शर्मा ने कहा कि हिंदुओं को संगठित होकर अपने सम्मान की लड़ाई लड़नी होगी। देश के महान शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेते हुए अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यकर्ता हिंदू हितों को लेकर काम कर रहे हैं। डा.मुन्ना कुमार शर्मा ने कहा कि हिंदुओं की समस्याओं के समाधान के लिए भारत को अखंड हिंदू राष्ट्र बनाना है। हिंदुओं के संरक्षण संवर्धन में सभी की सहभागिता होनी चाहिए। देश के प्रमुख पदों पर हिंदू रहेंगे तो हिंदुओं की सुरक्षा प्रगति निश्चित रूप से होगी। गौ माता की रक्षा होगी। उन्होंने कहा कि हिंदू राष्ट्र बनने से गौ हत्या पर राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिबंध लगेगा। समान नागरिकता कानून लागू किया जाएगा। लव जेहाद पर प्रतिबंध, संतों और हिंदू धर्म ग्रंथों का सम्मान सुरक्षित होगा। महामंडलेश्वर स्वामी सहजानंद पुरी महाराज ने आह्वान किया कि हिंदू संस्कृति एवं सनातन धर्म की रक्षा के लिए सभी को तत्पर रहना चाहिए। हिंदू संस्कृति, गौ, गंगा, गीता की रक्षा केवल हिंदू महासभा ही कर सकती है। उन्होंने कहा कि हिंदू संगठित होंगे तो अपने हितों को लेकर संघर्ष भी किया जा सकता है। महामंडलेश्वर स्वामी आदि योगी पुरी ने कहा कि हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए युवा पीढ़ी को भी आगे आने होगा। युवा अपने महापुरूषों के जीवन दर्शन से प्रेरणा लें और सनातन संस्कृति को आत्मसात कर आगे बढ़ें। अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री वीरेश त्यागी ने सभी अतिथीयों का स्वागत करते हुए कहा कि स्थापना दिवस में उमड़ी अपार भीड़ हिंदू राष्ट्र के प्रति लोगों के उत्साह का संकेत है। श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि भारत सरकार को गौ माता को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करना चाहिए और गौ हत्या पर प्रतिबंध लगाने के साथ सख्त कार्रवाई का प्रावधान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग सनातन संस्कृति का प्रचार प्रसार करें और देश के प्रति समर्पित रहें। इस अवसर पर डा.जनार्दन उपाध्याय, अभय सिंह कुलकर्णी, पंडित अशोक शर्मा, स्वामी अरूमुगम, युद्धिष्ठर त्यागी, सुनील कुमार, वीरेश त्यागी, मोहन, अनिल पंवार, संजीव सिंह राणा, विवेक वशिष्ठ, गौरव त्यागी, मनोज त्यागी, एके त्यागी, मुकुल कुमार, अनिल कांत भटनागर, आचार्य जुगुेंद्र भारद्वाज, अशोक त्यागी, सतीश रावत, वीरम भाई देसाई, जितेंद्र सिंह, मोहन कोरेमारे, कन्हैया लाल रायकवाड़, उदय कुमार, एके शर्मा सहित बड़ी संख्या में महासभा के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

पुण्य तिथि पर प्रेस क्लब ने किया आचार्य किशोरीदास वाजपेयी को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साहित्यकार आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कनखल चौक और प्रेस क्लब परिसर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद प्रेस क्लब सभागार में एक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पत्रकारों ने

भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ सेवा शिविरों का समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उपाध्यक्ष हरिकेश यादव के मार्गदर्शन तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविरों का आज विधिवत समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal