श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने की देवी देवताओं का स्वरूप धारण कर नृत्य करने पर प्रतिबंध लगाने की मांग

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री अखंड परशुराम अखाड़े के पदाधिकारियों ने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज को पत्र सौंपकर धार्मिक शोभायात्राओं और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों में देवी देवताओं का स्वरूप धारण कर नृत्य करने पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। पत्र सौंपने के दौरान श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि धार्मिक शोभायात्राओं और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों में कलाकारों द्वारा देवी देवताओं का स्वरूप धारण कर अश्लील नृत्य कर हिंदू आस्था से खिलवाड़ किया जा रहा है। जिसे अखंड परशुराम अखाड़ा कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि कलाकारों के हिंदुओं के इष्ट देवी देवताओं का स्वरूप धारण कर अश्लील नृत्य करने पर प्रतिबंध लगाने के लिए अखाड़ा परिषद तत्काल कार्रवाई करे। पडित अधीर कौशिक ने बताया कि अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने सकारात्मक कदम उठाने का आश्वासन दिया है। इस दौरान स्वामी कार्तिकेय महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी, आचार्य पवन कृष्ण शास्त्री, आचार्य विष्णु शर्मा, कुलदीप शर्मा, ऋषि शर्मा, कृष्ण शर्मा, अमित कुमार, दिनेश, सुमित कुमार, चवन गिरी आदि मौजूद रहे।

भगवान परशुराम जन्मोत्सव शोभायात्रा में आकर्षण का केंद्र बने कन्हैया लाल शर्मा

मुजफ्फरनगर। भगवान विष्णु के छोटे अवतार भगवान श्री परशुराम जी महाराज के जन्मोत्सव पर मुजफ्फरनगर शहर धूमधाम से भव्य शोभायात्रा निकाल गई। इस भव्य शोभा यात्रा में जहां विभिन्न सामाजिक धार्मिक और व्यापारिक संगठनों के साथ गपशप ग्रुप की ओर से बेसन के लड्डू हलवे का प्रसाद और शीतल जल की व्यवस्था की गई वहीं

पाँच दिवसीय बीएड स्काउट मास्टर गाइड कैप्टेन विशिष्ट परिचयात्मक प्रशिक्षण शिविर का डीएवी कॉलेज में शुभारंभ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश भारत स्काउट एवं गाइड प्रादेशिक प्रधान केंद्र लखनऊ एवं सहायक प्रादेशिक संगठन कमिश्नर मेरठ एवं सहारनपुर मंडल श्री अमित सैनी के निर्देश एवं ज़िला संस्था मुज़फ़्फ़रनगर के तत्वावधान में पाँच दिवसीय बीएड स्काउट मास्टर गाइड कैप्टेन विशिष्ट परिचयात्मक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ डीएवी पीजी कॉलेज के अध्यापक शिक्षा विभाग में आयोजित

अयोध्या संस्कृति कला उत्सव का भव्य आयोजन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अयोध्या संस्कृति कला उत्सव का भव्य आयोजन भारतीय संस्कृति फाउंडेशन एवं मंगलम सेवा ट्रस्ट हरिद्वार के संयुक्त तत्वावधान में सम्पन्न हुआ। यह आयोजन भारतीय कला, संस्कृति और भक्ति भाव का अद्भुत संगम रहा, जिसमें श्रीराम स्तुति पर एक विशिष्ट प्रस्तुति के माध्यम से India Star World Record स्थापित किया गया। इस गरिमामयी अवसर

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार में घेरा भाजपा कार्यालय

हरिद्वार (रिपोर्टर)। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष कैश खुराना के नेतृत्व में भाजपा जिला कार्यालय के बाहर भाजपा राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस अवसर पर कैश खुराना ने कहा कि दुष्यंत गौतम को भाजपा अंकिता भंडारी मामले में बचा रही है। उन्हें हरिद्वार बुलाकर सम्मानित किया जा रहा है। जिससे हरिद्वार

पटाखा गोदाम में विस्फोट, दो नाबालिक बच्चे झुलसे

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। थाना रतनपुरी पुलिस को ग्राम मोहम्मदपुर माफी निवासी उमरेज पुत्र कसमुद्दीन के घेर में स्थित एक पटाखा गोदाम में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर क्षेत्राधिकारी फुगाना यतेन्द्र सिंह नागर एवं थाना रतनपुरी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। फायर ब्रिगेड एवं थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर पालिका ने 5 मंदिरों में चलाया स्वच्छता अभियान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप एवं पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह के निर्देश पर बीते दिवस नगर क्षेत्र में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर द्वारा आईटीसी मिशन सुनहरा कल, बालकृष्ण स्वच्छता समिति व आचार्य कुल के सहयोग से पालिका क्षेत्र के तहत 05 मंदिरों में विशेष स्वच्छता एवं जागरूकता

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal