अफसरों की अनदेखी से पालिका क्षेत्र में बंद हो रही वाहन पार्किंग

Share :

 

मुजफ्फरनगर। नगर पालिका परिषद के जिम्मेदार अधिकारियों की अपेक्षा के चलते शहरी क्षेत्र में एक के बाद एक वाहन पार्किंग बंद होती जा रही है। जिससे नगर पालिका को राजस्व का नुकसान हो रहा है, वहीं बीच शहर में कोई वाहन पार्किंग ना होने के कारण लोगों को परेशानियां उठानी पड रही है। पिछले कुछ सालों में नगर पालिका की करीब छह वाहन पार्किंग बंद हो चुकी है। वर्तमान में मात्र चार वाहन पार्किंग विभिन्न स्थानों पर चल रही है। शहरी क्षेत्र में स्ट्रीट और दिव्यांगजनों के लिए भी कोई वाहन पार्किंग की सुविधा अभी नहीं है। शहरी क्षेत्र में चल रही चार वाहन पार्किंग में ठेकेदारों की मनमानी चल रही है। लोगों से निर्धारित शुल्ल से अधिक वसूली की जा रही है।

शहरी क्षेत्र में नगर पालिका की दस से अधिक वाहन पार्किंग थी। शहर में विभिन्न स्थानों पर बनी वाहन पार्किंग का नगरवासी और देहात क्षेत्र से शहर में खरीददारी करने आ रहे लोगों को काफी लाभ था, लेकिन पिछले कुछ समय में नगर पालिका की करीब छह वाहन पार्किंग बंद हो गई है। सबसे पहले गोल मार्किट के बाहर बनी वाहन पार्किंग को तत्कालीन डीएम के द्वारा बंद करा दिया गया था। इसके बाद नगर पालिका की जानसठ रोड, कोर्ट रोड, दूरसंचार के बाहर और कम्पनी बाग, झांसी रानी रोड पर वाहन पार्किंग बंद हो गई। वर्तमान में नगर पालिका की दो वाहन पार्किंग रेलवे रोड, टाउन हाल मैदान, तहसील सदर पर चल रही है। इसके अलावा पाल धर्मशाला के सामने स्थित वाहन पार्किंग के ठेके की इस बार नीलामी नहीं हो पायी। वाहन पार्किंग ना होने के कारण शहर में भयंकर जाम की स्थिति लगी रहती है। जो वाहन पार्किंग चल रही है वहां पर निर्धारित शुल्क से अधिक वसूली की जा रही है। ठेकेदारों के द्वारा पार्किंग में शुल्क बोर्ड भी नहीं लगाया हुआ है।

इन्होंने कहा

कर अधीक्षक नरेश शिवालिया ने बताया कि शहरी क्षेत्र में वर्तमान में चार वाहन पार्किंग चल रही है। पालधर्म शाला के बाहर स्थित वाहन पार्किंग के ठेकी की अभी तक नीलामी नहीं हो पायी है। शहर में स्ट्रीट पार्किंग और दिव्यांगों के लिए पार्किंग की अभी कोई व्यवस्था नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मंत्री कपिल देव के साथ चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप ने किया विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को मुजफ्फरनगर स्थित सोल्जर बोर्ड के सैम मानेकशॉ हॉल में विशेष विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के

उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में अभी 24 जून तक रहेगा ग्रीष्मकालीन अवकाश

लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश में अभी भीषण गर्मी और लू (हीटवेव) को देखते हुए बेसिक शिक्षा परिषद के सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल 24 जून 2026 तक बंद रहेंगे। अपर मुख्य सचिव, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा की ओर से ग्रीष्मकालीन अवकाश के कैलेंडर को बढ़ा दिया गया है। ऐसे में

ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को रूट मार्शलों को किया ब्रीफ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर के निर्देशों के क्रम में जनपद में ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने तथा यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आरटीसी योजना लागू की जा रही है। इसके तहत जनपद के प्रमुख मार्गों को चिन्हित करते हुए 11जून से 31 जून तक

बसेडी में 44.56 करोड से शुरू हुआ जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय का निर्माण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के छपार क्षेत्र के गांव बसेडी में जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय बनाने का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस छात्रावास विद्यालय को बनाने के लिए 30 बीघा भूमि का चयन किया गया है। वहीं विद्यालय बनाने के लिए शासन स्तर से 44.56 करोड का बजट भी मिला है। इसे कार्यदायी

खेतों से मोटर चोरी करने के आरोपियों को पथरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। खेतों से पानी की मोटर चोरी के प्रकरण कार्यवाही करते हुए थाना पथरी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गयी 5 मोटर बरामद की हैं। 15 जून को ग्राम टिहरी भागीरथी नगर भाग-2 निवासी गुरदीप सिंह पुत्र खेम सिंह ने खेत से पानी की मोटर चोरी कर लिए जाने के

गौरक्षा कानून बनाने को लेकर हरिद्वार से दिल्ली तक कांवड़ यात्रा निकालेगा महावतार बालाजी ट्रस्ट

हरिद्वार (रिपोर्टर)। महावतार बाबाजी ट्रस्ट के अध्यक्ष नवीन कुमार घनघस ने प्रैस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर गौरक्षा कानून लागू किए जाने की मांग को लेकर शिवरात्रि के अवसर पर हरिद्वार से दिल्ली रामलीला मैदान जंतर मंतर तक विशाल कावड़ यात्रा के आयोजन की जानकारी देते हुए बताएं कि 11 अगस्त

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal