जनता का स्नेह और समर्थन ही सबसे बड़ी ताकत है-मदन कौशिक

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक का स्वागत एवं अभिनन्दन किया। कनखल स्थित इंदु एंक्लेव सोसाइटी में मयंक भजोराम शर्मा के संयोजन में आयोजित स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और क्षेत्र के लोग मौजूद रहे और फूलमालाएं पहनाकर मदन कौशिक का स्वागत किया। स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि जनता का स्नेह और समर्थन ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विकास के एजेंडे पर पूरी मजबूती से काम कर रही है और हरिद्वार सहित पूरे उत्तराखंड में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं। जिससे अधिक से अधिक लोग योजनाओं का लाभ उठा सकें। रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सरकार और संगठन मिलकर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सड़क, बिजली, पानी और अन्य जन सुविधाओं के क्षेत्र में तेजी से काम हुआ है और आने वाले समय में और भी विकास कार्यों को गति दी जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने की अपील की। कार्यक्रम संयोजक भजोराम शर्मा ने सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं और मौजूद लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह आयोजन क्षेत्र की एकता और भाजपा के प्रति लोगों के विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से कार्यकर्ताओं को ऊर्जा और संगठन को अधिक सशक्त बनाने में मदद मिलती है। इस अवसर पर रानीपुर विधायक आदेश चौहान, गंगा सभा अध्यक्ष नितिन गौतम, महामंत्री तन्मय वशिष्ठ, वरिष्ठ भाजपा नेता ललित नैय्यर, पूर्व जिला अध्यक्ष संदीप गोयल, विकास तिवारी, विहिप जिला अध्यक्ष बलराम कपूर, संजय सहगल, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अभिनव चौहान, पार्षद एकता गुप्ता, दीपांशु विद्यार्थी, समाजसेवी अनिल गोयल, सुनील अग्रवाल, पराग गुप्ता, ऋषि सचदेवा, अभिनव वशिष्ठ, प्रकाश केशवानी, मयंक गुप्ता, अंकुश रोहिला, सुनील गुप्ता, शैलेश मोदी, विक्रम गुलाटी, अश्वनी चौधरी, कमल राणा, अंकुर राणा, राहुल अरोड़ा, पार्थ गुलाटी, अर्श नैय्यर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हिन्दू बाहुल्य क्षेत्र में दूसरे समुदाय के व्यक्ति द्वारा मकान खरीदे का विरोध, आक्रोशित लोगों ने मकान पर की तालाबंदी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला कृष्णापुरी में कुछ दिनों पूर्व हिन्दू बाहुल्य क्षेत्र में दूसरे समुदाय के व्यक्ति द्वारा दो भाइयों से खरीदे मकान का मोहल्ले वालों ने विरोध करते हुए आपस में सामूहिक रूप से बैठक कर मकान की तालाबंदी कर दी। आक्रोशित मोहल्ले वालों को पुलिस भी नहीं रोक पाई। इस

कृषि विभाग में संविदा पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार किए

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। थाना सिविल लाइन की पुलिस टीम ने कृषि विभाग में संविदा पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के फर्जी एम्प्लॉय रजिस्टे्रशन एवं ज्वाईिनंग लेटर की तीन प्रतियां, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के एप्लीकेशन फार्म की

सोशल मीडिया पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सतत एवं प्रभावी निगरानी की जा रही है। थाना बुढाना पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली आपत्तिजनक एवं अशोभनीय पोस्ट का संज्ञान लिया गया, जिसमें एक युवक द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक पर अभद्र पोस्ट प्रसारित की गयी थी।

रथेड़ी में विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में बुरी तरह झुलसी, दिल्ली रैफर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के थाना नई मंडी क्षेत्र के ग्राम रथेड़ी में एक विवाहित महिला परिवार में चल रहे गृहकेश के चलते गंभीर रूप से झुलस गई, जिसे पहले जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे दिल्ली के सफदरजंग

MSME दिवस पर टूलकिट वितरण कार्यक्रम किया आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। MSME दिवस के अवसर पर जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र मुजफ्फरनगर एवं खादी ग्रामोद्योग विभाग द्वारा संयुक्त रूप से टूलकिट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लाभार्थियों को विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के साथ साथ मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम के मुख्य

युवाओं को बचपन से ही सिखाया जाना चाहिए कि रिश्तों का टूटना जीवन का अंत नहीं है-अशोक बालियान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक बालियान ने युवाओं को बचपन से ही रिश्तों का टूटना जीवन का अंत नहीं है, की सीख देने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में आरोपी सिया गोयल एक संभ्रांत और पढ़े-लिखे परिवार से ताल्लुक रखती है और उसके

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal