कराटे किंग वेदप्रकाश के 250 जांबाज खिलाड़ी कलर्स एवं ब्लैक बेल्ट से सम्मानित

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। विश्व ख्याति प्राप्त वर्धमान हॉस्पिटल के संस्थापक डॉ. मुकेश जैन के विशेष सहयोग तथा इंटरनेशनल कराटे एकेडमी ऑफ़ इंडिया के डायरेक्टर शिहान वेदप्रकाश शर्मा एवं चीफ़ इंस्ट्रक्टर सैनसाई अभिषेक शर्मा के मार्गदर्शन एवं कुशल नेतृत्व में प्रशिक्षित कराटे अकेडमी आर्यपुरी, ब्रांच 1 न्यू मंडी, ब्रांच 2 गांधी कॉलोनी, ब्रांच 3 द्वारिका सिटी के 250 से अधिक कराटे खिलाड़ियों को गत माह कठिन बेल्ट परिक्षा पास करने पर कलर्स एवं ब्लैक बेल्टस तथा सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।
इस विशाल बेल्ट सेरेमनी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अपर जिला जज कासिफ़ शेख और उनकी धर्मपत्नी फरीहा शेख़ ने निभाई जबकि वशिष्ठ अतिथि के रूप में वर्धमान हॉस्पिटल से डॉ प्रत्यक्ष जैन, शांति मदन हॉस्पिटल से डॉ रिचा गर्ग, अरविंद गुप्ता, राजीव गोयल, मेहराब खान उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कराटे खिलाड़ियों ने वर्ल्ड फेम शितो रियू कराटे स्टाइल जैपनीज मार्शल आर्ट टेक्निक का दमदार व शानदार प्रदर्शन कर सभी अतिथियों में दर्शकों को चौंका दिया। मुख्य अतिथि अपर जिला जज कासिफ शेख़ ने खिलाड़ियों एवं डायरेक्टर वेदप्रकाश शर्मा एवं मुख्य प्रशिक्षक अभिषेक शर्मा की जमकर प्रशंसा करते हुए सफल कार्यक्रम की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उन्होंने कराटे खेल में कराटे किंग वेदप्रकाश शर्मा को अपने जीवन काल के स्वर्णिम 43 वर्ष पूर्ण करने पर पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया जज साहब ने खासतौर पर लड़कियों के लिए इस अफरा तफरी गुंडागर्दी के माहौल में आत्मरक्षार्थ कराटे सीखना बेहद जरूरी बताया। मंच संचालन सैनसाई अभिषेक शर्मा ने किया।

कार्यक्रम में अतिथियों की फरमाइश पर वेदप्रकाश शर्मा ने मुकेश के अंदाज में देशभक्ति गीत सुनाकर कराटे खिलाड़ियों में जोश भर दिया। इस अवसर पर जिला कराटे एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजेंद्र गोयल, वीना शर्मा, अवनी शर्मा, अभिषेक शर्मा, वेदप्रकाश शर्मा ने भव्य एवं सुन्दर कार्यक्रम में विशेष सहयोग करने पर डॉ मुकेश जैन, डॉ नूतन जैन, डॉ अनुभव जैन, डॉ वन्दना जैन,का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

पुण्य तिथि पर प्रेस क्लब ने किया आचार्य किशोरीदास वाजपेयी को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साहित्यकार आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कनखल चौक और प्रेस क्लब परिसर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद प्रेस क्लब सभागार में एक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पत्रकारों ने

भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ सेवा शिविरों का समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उपाध्यक्ष हरिकेश यादव के मार्गदर्शन तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविरों का आज विधिवत समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal