मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल, पारदर्शी एवं दूरदर्शी नेतृत्व में सरकार के सफलतापूर्वक 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक भव्य समापन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम प्रदेश में सुशासन, सुरक्षा, निवेश, आधारभूत संरचना एवं जनकल्याण के क्षेत्र में हुई ऐतिहासिक प्रगति को समर्पित होगा। कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को मेरठ रोड स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में प्रातः 11:30 बजे से किया जाएगा। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न विभागों द्वारा विकास प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जिसमें प्रदेश सरकार की प्रमुख योजनाओं—जैसे गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, युवा रोजगार, किसान हित, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं औद्योगिक विकास—की उपलब्धियों को विस्तार से प्रदर्शित किया जाएगा। साथ ही लाभार्थियों को योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ वितरण भी किया जाएगा। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों द्वारा प्रदेश सरकार की 9 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए सरकार की भविष्य की योजनाओं एवं “नवनिर्माण से समृद्धि” के संकल्प को और सशक्त बनाने का संदेश दिया जाएगा।
कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं जनजागरूकता गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी, जिससे आमजन को विकास यात्रा से जोड़ा जा सके। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी, उद्योग से जुड़े प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आमजन की सहभागिता अपेक्षित है। सुरक्षा एवं व्यवस्था के दृष्टिगत आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं।

हिन्दू बाहुल्य क्षेत्र में दूसरे समुदाय के व्यक्ति द्वारा मकान खरीदे का विरोध, आक्रोशित लोगों ने मकान पर की तालाबंदी
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला कृष्णापुरी में कुछ दिनों पूर्व हिन्दू बाहुल्य क्षेत्र में दूसरे समुदाय के व्यक्ति द्वारा दो भाइयों से खरीदे मकान का मोहल्ले वालों ने विरोध करते हुए आपस में सामूहिक रूप से बैठक कर मकान की तालाबंदी कर दी। आक्रोशित मोहल्ले वालों को पुलिस भी नहीं रोक पाई। इस






