श्रीराम कथा में अहिल्या उद्धार की कथा सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री बालाजी जन्मोत्सव के बीच नई मंडी भारतीया कॉलोनी स्थित श्री बालाजी धाम संकीर्तन भवन में आयोजित श्रीराम कथा के तीसरे दिन कथा व्यास आचार्य श्री शांतनु जी महाराज ने विभिन्न प्रसंगों के साथ भगवान श्री राम सहित चारों भाइयों के नामकरण संस्कार व अहिल्या उद्धार की कथा का बहुत ही सुंदर वर्णन किया। व्यास पीठ से बुधवार को कथा को आरंभ करते हुए महाराज श्री ने कहा कि प्रभु श्रीराम के अयोध्या में प्रकट होते हैं सारी अयोध्या के घर-घर में आनंद छा गया। एक माह तक भगवान श्री राम के पूरी अयोध्या में मनाया गया उन्होंने कहा परमात्मा का दरबार नर्सिंग होम जैसा ही होता है क्योंकि परमात्मा ही सभी कष्टों का निवारण करते हैं। संस्कारों एवं परंपराओं को अपने बच्चों के जीवन में जरूर लाइए ताकि बच्चे अपनी परंपरा से हमेशा जुड़े रहे। उन्होंने भगवान श्री राम के अयोध्या में जन्म लेने पर कहा कि भारतमे व सनातन धर्म में जन्म लेना ही सौभाग्य की बात है।


इस अवसर पर अतिथियों द्वारा श्री बालाजी भजनावली पुस्तक का विमोचन भी किया गया। कथा में मुख्य रूप से राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, पूर्व विधायक अशोक कंसल, उद्यमी भीमसेन कंसल, व्यापारी नेता संजय मित्तल, ब्रजेश कुमार, श्रीमोहन तायल, सभासद देवेश कौशिक, राहुल पंवार, उधमी कुशपुरी, नगर मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौड़, सीओ नई मंडी, प्रभारी निरीक्षक नई मंडी, शिवम् सिंघल, श्रवण गोयल, अंकित गर्ग, हरिशंकर तायल, विवेक गर्ग, रजत राठी, रजत गोयल, मनोज खंडेलवाल सहित काफी संख्या मे श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

पुण्य तिथि पर प्रेस क्लब ने किया आचार्य किशोरीदास वाजपेयी को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साहित्यकार आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कनखल चौक और प्रेस क्लब परिसर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद प्रेस क्लब सभागार में एक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पत्रकारों ने

भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ सेवा शिविरों का समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उपाध्यक्ष हरिकेश यादव के मार्गदर्शन तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविरों का आज विधिवत समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal