मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सुधीर कुमार पुंडीर के कुशल निर्देशन में प्रहरी क्लब द्वारा “Say No To Drugs” विषय पर एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर ने हरी झंडी दिखा कर रैली को रवाना किया। रैली भोपा रोड से होते हुए ग्रांड प्लाजा मॉल तक गई। नशा मुक्त भारत का सपना – हम सब मिलकर करेंगे अपना, युवा शक्ति का यही संदेश – नशा मुक्त हो अपना देश आदि जागरूकता नारे लगाते हुए विद्यार्थी का भारी जत्था महाविद्यालय को वापस आया। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. शिवानी मौर्य, डॉ. आशना गुप्ता, डॉ पवन कुमार ने किया। कार्यक्रम में डॉ. विकास वर्मा, लेफ्टिनेंट अजय, डॉ अनूप पटेल, डॉ सुबोध कुमार , डॉ. नौसीन फातिमा, डॉ. चंद्रमणि, डॉ रेनू सिंह, डॉ कनिका मलिक, डॉ. प्रणव शर्मा आदि उपस्थित रहे।

*तिरंगा हमारी आन, बान और शान : मंत्री कपिल देव अग्रवाल*
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज मुजफ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री एवं मुजफ्फरनगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने सभी मंडलों में पहुंचकर यात्रा में सहभागिता की तथा नागरिकों का उत्साहवर्धन






