Share :

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान हेतु मंत्री कपिल देव अग्रवाल के निर्देश पर एक विशेष विद्युत समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं सहित सभी प्रकार की विद्युत शिकायतों के निस्तारण के लिए समर्पित रहेगा। उक्त शिविर का आयोजन नगर पालिका प्रांगण मुज़फ्फरनगर में शुक्रवार 30 मार्च को प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक किया जाएगा। शिविर में विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, अभियंता एवं संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहकर उपभोक्ताओं की शिकायतों का मौके पर ही त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करेंगे।
शिविर के दौरान स्मार्ट मीटर से संबंधित तकनीकी समस्याएं, मीटर रीडिंग में त्रुटियां, गलत बिलिंग, नए विद्युत कनेक्शन, विद्युत आपूर्ति में व्यवधान सहित अन्य सभी विद्युत संबंधी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा, जिससे उपभोक्ताओं को राहत मिल सके।
प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री एवं नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल शिविर में उपस्थित रहकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेंगे तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए यह सुनिश्चित करेंगे कि प्रत्येक उपभोक्ता की समस्या का समाधान पारदर्शी, समयबद्ध एवं संतोषजनक ढंग से किया जाए। यह पहल आमजन को एक ही स्थान पर त्वरित सुविधा उपलब्ध कराने तथा विभागीय प्रक्रियाओं को सरल एवं सुगम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने सभी नगरवासियों से अनुरोध किया कि वे अपने बिजली बिल, उपभोक्ता संख्या एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय पर शिविर में पहुंचकर इस सुविधा का अधिकतम लाभ उठाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने RRTS से किया सफर

लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा एवं राष्ट्रहित में किए गए आह्वान के क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने गोरखपुर से लौटते समय निजी वाहन का उपयोग न करते हुए दिल्ली हवाई अड्डे से मोदीपुरम तक मेट्रो एवं ‘रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS)’ के माध्यम से

ज़िला टॉपर वंश सैनी को यशिका चौहान और समर्थ प्रकाश ने किया सम्मानित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म सभा द्वारा संचालित कुँवर जगदीश प्रसाद सनातन धर्म इंटर कॉलेज में मंगलवार को पुरस्कार वितरण आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शैक्षिक उपलब्धियाँ के साथ-साथ पाठ्य सहगामी क्रियाओं जिनका आयोजन विद्यालय एवं जनपद स्तर पर प्रदर्शन करने वाले छात्र -छात्राओं को सम्मानित

जनपद में कचरा एवं ठोस अपशिष्ट के उचित निस्तारण में अधिकारी गंभीरता से कार्य करें: डीएम

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जनपद में शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक कचरा एवं ठोस अपशिष्ट के उचित निस्तारण हेतु जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।जिसमें नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत, जिला पंचायत,पंचायतीराज एवं खंड विकास अधिकारियों मौजूद रहें। बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को

एसएसपी हरिद्वार ने दिए नशा तस्करी चेन पर कार्रवाई करने के निर्देश

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नशे के कारोबार पर कड़ा रूख अपनाते हुए एसएसपी नवनीत सिंह नशा तस्करी चेन पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। रोशनाबाद स्थित पुलिस कार्यालय में आयोजित मासिक अपराध गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए एसएसपी नवनीत सिंह ने कहा कि कोई भी नशा तस्कर और पैडलर गिरफ्तारी से बचने ना पाए। नशा तस्करी

हरिद्वार जिले में 26 पुलिसकर्मी चुने गए मैन ऑफ द मंथ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जनपद के विभिन्न थानों, कोतवाली व यूनिटों में तैनात 26 पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवा के लिए मैन ऑफ द मंच चुना गया है। एसएसपी नवनीत सिंह ने चयनिय पुलिसकर्मियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि बेहतर कार्य करने वालों के सम्मान से पूरी

एसएमजेएन कालेज के छात्र-छात्राओं ने किया पौधारोपण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। एसएमजेएन कालेज के बीएससी के छात्र-छात्राओं ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डा.सुनील कुमार बत्रा एवं छात्र कल्याण डीन डा.एसके माहेश्वरी ने किया। अभियान के तहत छात्र-छात्राओं ने गमलों में जिनिया, मैडागास्कर, पेरिविंकल, सूरजमुखी, स्नेक प्लांट, एलोवेरा, गुलाब आदि के पौधे लगाए। पर्यावरण संरक्षण के छात्र-छात्राओं

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal