मंत्री कपिल देव के निर्देश पर नगर पालिका में विद्युत समाधान शिविर का आयोजन

Share :

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान हेतु मंत्री कपिल देव अग्रवाल के निर्देश पर शुक्रवार 20 मार्च को एक विशेष विद्युत समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं सहित सभी प्रकार की विद्युत शिकायतों के निस्तारण के लिए समर्पित रहेगा। उक्त शिविर का आयोजन नगर पालिका प्रांगण, मुज़फ्फरनगर में प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक किया जाएगा। शिविर में विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, अभियंता एवं संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहकर उपभोक्ताओं की शिकायतों का मौके पर ही त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करेंगे। शिविर के दौरान स्मार्ट मीटर से संबंधित तकनीकी समस्याएं, मीटर रीडिंग में त्रुटियां, गलत बिलिंग, नए विद्युत कनेक्शन, विद्युत आपूर्ति में व्यवधान सहित अन्य सभी विद्युत संबंधी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा, जिससे उपभोक्ताओं को राहत मिल सके।
प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री एवं नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल शिविर में उपस्थित रहकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेंगे तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए यह सुनिश्चित करेंगे कि प्रत्येक उपभोक्ता की समस्या का समाधान पारदर्शी, समयबद्ध एवं संतोषजनक ढंग से किया जाए। यह पहल आमजन को एक ही स्थान पर त्वरित सुविधा उपलब्ध कराने तथा विभागीय प्रक्रियाओं को सरल एवं सुगम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। इस संबंध में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने सभी नगरवासियों से अनुरोध किया है कि वे अपने बिजली बिल, उपभोक्ता संख्या एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय पर शिविर में पहुंचकर इस सुविधा का अधिकतम लाभ उठाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

पुण्य तिथि पर प्रेस क्लब ने किया आचार्य किशोरीदास वाजपेयी को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साहित्यकार आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कनखल चौक और प्रेस क्लब परिसर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद प्रेस क्लब सभागार में एक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पत्रकारों ने

भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ सेवा शिविरों का समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उपाध्यक्ष हरिकेश यादव के मार्गदर्शन तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविरों का आज विधिवत समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal