मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अनु सेन पुत्री नीरज कुमार निवासी ग्राम काकड़ा ने अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी के रूप में नवंबर 2025 में आयोजित वूमेन वर्ल्ड कप कबड्डी में स्वर्ण पदक जीतकर मुजफ्फरनगर का नाम रोशन किया। बुधवार को मुजफ्फरनगर पहुंची कबड्डी खिलाड़ी का एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने अपने कार्यालय में स्वागत किया। आगामी नवरात्रों में मिशन शक्ति के तहत एसएसपी संजय कुमार वर्मा व एसपी क्राइम इंदु सिद्धार्थ उन्हें मुजफ्फरनगर पुलिस की ओर से सम्मानित किया जाएगा।
आपको बता दे अनु सेन इस वक्त गाजियाबाद में खेल कोटे से हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात है। बुधवार को अनु सेन भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक व समाजसेवी अशोक बालियान के साथ एसएसपी संजय कुमार वर्मा के पास पहुंचे और किसान नेताओं ने अनु का परिचय कराया। अनु सेन से परिचय के दौरान एसएसपी संजय कुमार वर्मा बड़े खुश नजर आए और अनु का पुलिस में चयन होने पर शुभकामनाएं दी ओर कहा कि आपने जिले का गौरव ओर सम्मान बढ़ाया हे। जिसके लिए मुजफ्फरनगर पुलिस भीं आपको सम्मानित करेंगी।
हेड कांस्टेबल खिलाड़ी अनु सेन ने अपने माता पिता ओर कोच को इस सफलता का श्रेय दिया।
जिला खेल कार्यालय मुजफ्फरनगर के अधिकारी भी इस दौरान मौजूद रहे।

एसएसपी ने किया बहादराबाद में नवनिर्मित फायर स्टेशन का उद्घाटन
हरिद्वार (रिपोर्टर)। एसएसपी नवनीत सिंह ने बहादराबाद में नवनिर्मित फायर स्टेशन का उद्घाटन किया। फायर स्टेशन बनने अग्निकांड होने की स्थिति में क्षेत्र की जनता को तत्काल राहत मिलेगी और मायापुर व सिडकुल फायर स्टेशन दबाव कम होगा। फायर स्टेशन के उद्घाटन के दौरान एसपी क्राईम निशा यादव व एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह सहित






