मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के तहत आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित वर्ग के लोगों के घर का सपना साकार करने की दिशा में सोमवार को जनपद में 105 पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में पहली किस्त के रूप में 10.50 करोड़ रुपये की राशि स्थानांतरित की गई। सोमवार को उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के अंतर्गत 90 हजार लाभार्थियों को उनके बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से प्रथम किस्त के रूप में 900 करोड़ रुपये की अनुदान राशि का अंतरण लखनऊ में आयोजित समारोह के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सभी जिलों में किया गया।
इसी कड़ी में नगरपालिका परिषद मुख्यालय टाउनहाल के सभाकक्ष में जिला स्तरीय लाभ वितरण समारोह का आयोजन किया गया। यहां पर अधिकारियों, अतिथियों ने लाभार्थियों के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लाइव संबोधन सुना। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के अंतर्गत चयनित लाभार्थियों को डीबीटी के माध्यम से अनुदान राशि उनके बैंक खातों में भेजी गई।

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप
हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस






