मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भगवान श्री परशुराम जी जन्मोत्सव समारोह समिति द्वारा भगवान श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में विचार-विमर्श के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक श्री दिव्य आश्रम योग केंद्र राधिका पुरम में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता पूज्य श्री भगवान आश्रम महाराज जी तथा संचालन संजय मिश्रा द्वारा किया गया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से ब्रह्मप्रकाश शर्मा, शरणदीप कौशिक, अमित शास्त्री, अमित वत्स, एस. चंद्रशेखर शर्मा, महेश्वर, अरुण मिश्रा, राधेश्याम त्यागी, कमलकांत राणा, लक्ष्मण पंडित, संदीप शर्मा, हरीश गौतम, सुरेंद्र शर्मा, सुभाष शर्मा, रवि शर्मा, रमन शर्मा, रोहित शर्मा, अमित शर्मा, मनीष मेहता, लक्ष्मण शर्मा एवं अन्य अनेक गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि भगवान श्री परशुराम जी की भव्य शोभायात्रा 17 अप्रैल को टाउन हॉल से प्रारंभ होकर पूरे शहर में भ्रमण करेगी। इस शोभायात्रा को भव्य एवं ऐतिहासिक स्वरूप देने के लिए सर्व समाज—त्यागी, ब्राह्मण, भूमिहार सहित सभी वर्गों के लोगों से एकजुट होकर सहभागिता करने का आह्वान किया गया।

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप
हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस






